यूक्रेन जंगः रूस और अमेरिका के बीच वार्ता से ज़ेलेंस्की क्यों नाराज़

जिस समय सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता हो रही थी, यूक्रेन के राष्ट्रपति तुर्की में थे.

सारांश

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फ़रवरी से शुरू हो रहा है. इससे पहले, समाजवादी पार्टी के विधायकों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन के बाहर प्रदर्शन किया.
  • कनाडा के टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट पर हुई विमान दुर्घटना में क्रू समेत सभी यात्री सुरक्षित बच गए. यह जानकारी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी की चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर ने दी.
  • बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि जो लोग आज लालू यादव को गालियां दे रहे हैं, वही लोग एक दिन उनको भारत रत्न देंगे.
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार टैरिफ़ लगाने की बात दोहराई है. उन्होंने दुनिया के देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाने की बात कही है.

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे और संदीप राय

  1. कनाडाः टोरंटो में लैंडिंग के दौरान पलट गया प्लेन, कई ज़ख़्मी

    टोरंटो में प्लेन क्रैश

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, टोरंटो में प्लेन क्रैश

    कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्लेन पलट गया. यह दुर्घटना प्लेन की लैंडिंग के समय हुई.

    यूएस फ़ेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, द डेल्टा एयरलाइंस का विमान 4819 लैंडिंग के दौरान स्थानीय समयानुसार दोपहर में लगभग दो बजकर 45 मिनट पर पलट गया. विमान में 80 लोग सवार थे.

    मेडिकल सहायता में जुटी टीम के मुताबिक, इस घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन गंभीर रूप से ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं. इन घायलों में एक बच्चा और दो वयस्क शामिल हैं.

    एफ़एए के मुताबिक, सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है. प्लेन के पलटने की वजह अभी नहीं पता लगी है.

    कनाडा की परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस ‘गंभीर घटना’ पर नज़र बनाकर रखी है.

    कुछ समय पहले, फ़्लाइट रडार 24 ने एक्स पर लिखा कि टोरंटो पियर्सन एयरपोर्ट से लगभग 26 फ़्लाइट डायवर्ट की गई हैं.

    द डेल्टा एयरलाइंस की सीईओ डेबोराह फ़्लिंट ने कहा कि उनको किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

    जबकि, स्थानीय स्तर पर मेडिकल सहायता में जुटी टीम ने तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज़ की ख़बरों को पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    मनु भाकर ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ़ द ईयर का ख़िताब

    पैरा शूटर अवनि लेखरा के जज बनने के सपने पर क्या बोले पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

    बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने में हम कितना सफल हो रहे हैं

    महिलाओं को तलाक़शुदा कहने पर कोर्ट के पाबंदी लगाने से क्या कुछ बदलेगा?