इसराइल ने कहा है कि उसने उन दो हथियारबंद हमलावरों को मार दिया है, जिन पर इस महीने की शुरुआत में कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गोलीबारी करने का शक है. उस हमले में तीन इसराइली मारे गए थे.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ के सीन हेन्निटी को दिए एक इंटरव्यू में टिकटॉक पर पूछे गए सवाल का जो जवाब दिया है, वो चर्चा में है.
लाइव कवरेज
हिमांशु दुबे, इफ़्तेख़ार अली
अब इस लाइव पेज को विराम देने का वक़्त आ गया है. बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली को दीजिए इजाज़त.
कल हम बीबीसी लाइव पेज के ज़रिए दिन भर की बड़ी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर होंगे.
फ़िलहाल, हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
-अरविंद केजरीवाल: बदलाव के वादों से 'सॉफ़्ट हिंदुत्व' की राजनीति तक- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
- 'उन्होंने मुझे बिस्तर पर बांधा'- चीन में सरकार विरोधियों को चुप कराने के लिए यूं हो रहा है अस्पतालों का इस्तेमाल- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
- पुतिन के अमेरिका और पश्चिम विरोधी बनने की कहानी, जानिए वो अहम मोड़- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
- ट्रंप के सामने समलैंगिकों और आप्रवासियों के बारे में बेबाकी से बात रखने वाली बिशप बडी कौन हैं?- यहां पढ़ें पूरी स्टोरी
धन्यवाद.
इसराइल का फ़लस्तीनी हमलावरों को मारने का दावा
इमेज स्रोत, Reuters
इमेज कैप्शन, जेनिन में इसराइली हमले में दो फ़लस्तीनी हमलावर मारे गए.
इसराइल ने कहा है कि उसने उन दो हथियारबंद हमलावरों को मार दिया है, जिन पर इस महीने की शुरुआत में कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में गोलीबारी करने का शक है. उस हमले में तीन इसराइली मारे गए थे.
बुधवार की रात उत्तरी वेस्ट बैंक के शहर जेनिन के पास बुर्क़िन में इसराइली सेना के साथ भीषण गोलीबारी में क़ुतैबा शलाबी और मोहम्मद नज़्ज़ल मारे गए.
फ़लस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उनके शवों को इसराइली सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया है और जिस घर में वे थे उसे तबाह कर दिया गया है.
हमास ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि वे उनके लड़ाके हैं.
इसराइल का कहना है कि उनका निशाना यहां के हथियारबंद समूहों को नष्ट करना है, जिन्हें हमास और फ़लस्तीनी इस्लामिक जिहाद का समर्थन मिला है और उन्हें इसराइली लक्ष्यों पर हमले करने से रोकना है.
इससे पहले बीते रविवार को इसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा युद्धविराम लागू हुआ था.
बॉलीवुड और राजनीति के मेल पर आज का कार्टून
बिहारः अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी पर तेजस्वी ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, तेजस्वी यादव ने क़ानून-व्यवस्था को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा.
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच गोलीबारी का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘जंगल राज’ करने वाले लोग खुद के राज में देख लो क्या हो रहा है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “बिहार में कानून-व्यवस्था आपराधिक अव्यवस्था बन गयी है."
उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री जी को जवाब देना चाहिए कि पटना के पास में 200 राउंड गोलियां चलती हैं और चलाने वाले खुलेआम इंटरव्यू भी दे रहे हैं. ये दिखाता है कि सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है.”
तेजस्वी ने कहा, “डीजीपी हों या चीफ़ सेक्रेटरी हों, इनकी कोई चलती नहीं हैं. दो-चार लोग मिलकर सरकार चला रहे हैं. हम लोगों की सरकार आने पर कानून-व्यवस्था कैसा काम करता है वो दिखाने का काम करेंगे.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए सरकार पर आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा, “बिहार को लूटा और बर्बाद किया जा रहा है, बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी.”
तेजस्वी यादव के बयान पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कहा, “तेजस्वी यादव को 2005 से पहले का समय याद करना चाहिए.”
उन्होंने कहा, यहां शांति है और विकास चल रहा है.”
क्या इस बार भी सऊदी अरब जाएंगे ट्रंप? विदेश मंत्रालय ने दिए ये संकेत
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि वह दूसरे कार्यकाल का भी पहला विदेशी दौरा सऊदी अरब का कर सकते हैं.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय के मुताबिक़ अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो नेक्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को फ़ोन कर उनसे बात की.
कॉल के दौरान सऊदी अरब और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों, सहयोग के क्षेत्रों और उन्हें बढ़ाने के तरीकों और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर बात हुई.
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच भी बातचीत हुई थी.
ट्रंप और मोहम्मद बिन सलमान के साथ हुई बातचीत में ट्रंप के पदभार ग्रहण करने पर क्राउन प्रिंस ने उन्हें बधाई दी है.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय की ओर से एक्स पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक़, “दोनों नेताओं ने आतंकवाद से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के अलावा, मध्य पूर्व में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब और अमेरिका के बीच सहयोग के तरीकों पर चर्चा की.”
बयान में आगे कहा गया, “क्राउन प्रिंस ने अगले चार सालों में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपने निवेश और व्यापार को 600 बिलियन डॉलर और उससे अधिक तक बढ़ाने के इरादे की पुष्टि की है.”
ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद संकेत दिए थे कि वो अपने पहले विदेशी दौरे में सऊदी अरब जा सकते हैं.
इमेज स्रोत, Getty Images
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल का भी पहला विदेशी दौरा सऊदी अरब का कर सकते हैं, लेकिन इसकी क़ीमत देनी होगी.
दरअसल, 2017 में डोनाल्ड ट्रंप जब पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तब ट्रंप ने परंपरा तोड़ते हुए अपना पहला विदेशी दौरा सऊदी अरब का किया था. ट्रंप के पहले लगभग सभी अमेरिकी राष्ट्रपति कनाडा या मेक्सिको को पहले विदेशी दौरे के लिए चुनते आए थे.
ट्रंप ने अपने ओवल ऑफिस में एक रिपोर्टर से कहा कि 2017 में पहले विदेशी दौरे के लिए सऊदी अरब को इसलिए चुना था क्योंकि वहाँ से सैकड़ों अरब डॉलर की बिज़नेस डील हुई थी.
ट्रंप ने कहा, “सऊदी अरब 450 अरब डॉलर की क़ीमत के अमेरिकी उत्पाद ख़रीदने पर राज़ी हुआ था, इसलिए मैंने पहला दौरा सऊदी अरब का किया था. मैं फिर से सऊदी अरब का पहला दौरा कर सकता हूँ लेकिन उन्हें अमेरिकी उत्पाद ख़रीदने होंगे.”
“अगर सऊदी अरब 450 या 500 अरब डॉलर की बिज़नेस डील के लिए तैयार होता है तो मैं फिर से वहां जा सकता हूँ.”
दिनभर- पूरा दिन,पूरी ख़बर: डोनाल्ड ट्रंप की रूस को धमकी, क्या मायने?
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
दिल्ली चुनाव 2025: केजरीवाल बोले- हम योगी आदित्यनाथ को सिखा देंगे कि...
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान पांच फ़रवरी को होगा. नतीजे आठ फ़रवरी को आएंगे
गुरुवार को दिल्ली के हरि नगर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “अगर कमल का बटन दबा दिया तो सारे मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे.”
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के किराड़ी सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए थे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं योगी आदित्यनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि यूपी के सरकारी स्कूलों का इतना बुरा हाल क्यों है? वो दस साल में इसे ठीक नहीं कर पाए.”
उन्होंने कहा, “अगर उन्हें ज़रूरत है तो हम अपने शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश भेज देंगे. उन्हें भी सिखा देंगे कि सरकारी स्कूल कैसे ठीक किए जाते हैं.”
केजरीवाल ने दावा किया कि बीस राज्यों में इनकी (बीजेपी) सरकार है. कहीं भी 24 घंटे बिजली नहीं आती है. चुनाव वाले दिन अगर ग़लत बटन दब गया, तो घर की बिजली गुल हो जाएगी.
इससे पहले एक चुनावी सभा में योगी आदित्यनाथ ने यमुना की गंदगी के लिए अरविंद केजरीवाल को ज़िम्मेदार ठहराया था.
अलग-अलग फ़ोन में अलग-अलग किराए को लेकर ओला और उबर को नोटिस
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कई यूजर्स ने अलग-अलग स्मार्टफोन पर चेक करने पर एक ही जगह के लिए किराए में अंतर की शिकायत की
गुरुवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ओला और उबर को नोटिस जारी किया है.
कई यूज़र्स ने शिक़ायत की थी कि एक ही जगह के लिए अलग-अलग स्मार्टफ़ोन पर ओला और उबर के किराए अलग-अलग देखे जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सीसीपीए के माध्यम से प्रमुख कैब एग्रीगेटर्स ओला और उबर को नोटिस जारी कर अलग-अलग स्मार्टफ़ोन (आईफोन और एंड्रायड) के जरिये एक ही जगह की बुकिंग के लिए अलग-अलग भुगतान लेने पर उनसे जवाब मांगा है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ यह मामला तब सामने आया जब कई यूजर्स ने अलग-अलग स्मार्टफोन पर चेक करने पर एक ही जगह के लिए किराए में अंतर की शिकायत की.
यह देखा गया कि फोन के कुछ मॉडलों पर ज़्यादा किराया दिखाया गया, जबकि दूसरे फ़ोन पर कम किराया दिखाया गया.
योगी आदित्यनाथ का 'आप' पर आरोप- ‘दिल्ली को एक 'कूड़ा घर' बना दिया है’
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता योगी आदित्यनाथ दिल्ली के किराड़ी सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर हमलावर नज़र आए.
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली के ओखला में बांग्लादेशियों, रोहिंग्याओं को बसाने का आरोप लगाया है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इन लोगों ने दिल्ली को एक 'कूड़ा घर' बना दिया है. दिल्ली के अंदर भी ओखला औद्योगिक क्षेत्र है और पिछले 10 साल में उद्योग न के बराबर लगे हैं.”
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने एक संयोजित साजिश के अंतर्गत ओखला दिल्ली के अंदर उद्योग नहीं लगने दिए, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को ज़रूर बसाने का काम किया है.”‘आप’ पर आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर में 'आधार' बनाने की मशीन से इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को 'आधार' बांटे जाते हैं.”
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में मतदान पांच फ़रवरी को होगा. नतीजे आठ फ़रवरी को आएंगे.
ट्रंप की चेतावनी पर रूस का जवाब- 'धमकियों में कुछ भी नया नहीं लगता'
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में युद्ध ख़त्म नहीं करते हैं तो वह रूस पर टैरिफ़ समेत और कई कड़े प्रतिबंध लगा देंगे
यूक्रेन में युद्ध ख़त्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद रूस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
रूस ने कहा कि वह "बराबरी का संवाद और आपसी सम्मानपूर्ण संवाद के लिए तैयार है."
यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने रूस को चेतावनी दी थी कि अगर मॉस्को ने यूक्रेन में जंग बंद नहीं किया तो उस पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, "हम उन संकेतों का इंतजार कर रहे हैं जो अभी आने बाकी हैं.”
उन्होंने कहा, "रूस को डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिबंध लगाने की धमकियों में कुछ भी नया नहीं लगता. उन्हें ये तरीक़े पसंद हैं, कम से कम अपने पहले राष्ट्रपति काल के दौरान तो उन्हें ये पसंद थे.”
कल रूस के संयुक्त राष्ट्र उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा था कि 'रूस कोई भी अगला क़दम उठाने से पहले यह जानना चाहेगा कि युद्ध ख़त्म करने के समझौते में ट्रंप क्या चाहते हैं.'
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ट्रंप ने अपने चुनावी वादे में यूक्रेन जंग पहले दिन ही रुकवाने का दावा किया था.
ट्रंप ने क्या कहा था
ट्रंप ने बुधवार को ट्रुथ सोशल पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, “मैं रूस को नुकसान पहुंचाने के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं रूसी लोगों को प्यार करता हूं और मैंने राष्ट्रपति पुतिन से हमेशा अच्छे रिश्ते बनाए रखे, बावजूद कि रेडिकल लेफ़्ट रशिया का हंगामा खड़ा किया गया.”
“हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध जीतने में हमारी मदद की थी और इस दौरान उसने लगभग 60 लाख लोगों को गंवाया. ये कहा जा रहा है कि अर्थव्यवस्था के संकट से जूझते रूस और राष्ट्रपति पुतिन को मैं बड़ी राहत दूंगा. मैं उनसे कहने वाला हूं इस बेकार के युद्ध को बंद करो और समझौता करो. यह जंग और बदतर ही होती जाएगी.”
उन्होंने लिखा, “अगर हम कोई समझौता नहीं कर पाए तो मेरे पास रूस पर भारी भरकम टैक्स और आयात शुल्क थोपने और रूसी सामानों पर प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा."
रणजी ट्रॉफ़ी में भी फ्लॉप हुए रोहित, जायसवाल भी 4 रन पर आउट
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, दस साल बाद रोहित शर्मा रणजी ट्रॉफ़ी खेल रहे हैं
गुरुवार को जम्मू और कश्मीर के खिलाफ़ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफ़ी मुक़ाबले में मुंबई टीम की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल फ्लॉप हो गए.
सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल 4 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा 10 साल बाद रणजी खेलने मैदान में उतरे थे.
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई टीम की पहली पारी 120 रनों पर ही सिमट गई.
मुंबई टीम की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज़्यादा 51 रन बनाए.
वहीं जम्मू और कश्मीर टीम की ओर से उमर नासिर और युद्धवीर सिंह ने 4-4 विकेट चटकाए.
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ हुई टेस्ट सिरीज़ में रोहित शर्मा बुरे फ़ॉर्म से जूझते नज़र आए थे.
साथ ही उनकी कप्तानी की भी काफ़ी आलोचना हुई थी. तब सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने सलाह दी थी कि फ़ॉर्म में वापसी के लिए सीनियर खिलाड़ियों को भी रणजी ट्रॉफ़ी जैसे घरेलू टूर्नामेंट्स खेलने चाहिए.
लिंक्डइन पर यूज़र्स के निजी संदेशों को दूसरी कंपनियों के साथ साझा करने का आरोप, जोआवो डा सिल्वा, बिज़नेस रिपोर्टर
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, लिंक्डइन पर अपने कामों को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है.
अमेरिका में लिंक्डइन के प्रीमियम यूज़र्स ने कंपनी पर यूज़र्स के डेटा को दूसरी कंपनियों के साथ साझा करने का आरोप लगाते हुए मुक़दमा किया है.
आरोप है कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रोफ़ेशनल सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन उनके निजी संदेशों को दूसरी कंपनियों को दे रही है ताकि वे उनका इस्तेमाल ए.आई. (आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस) मॉडल्स को ट्रेन करने में कर सकें.
आरोपों के अनुसार, पिछले साल अगस्त में लिंक्डइन ने "चुपचाप" एक प्राइवेसी सेटिंग शुरू की, जो यूज़र्स को एक ऐसे प्रोग्राम में ऑटोमेटिक शामिल कर देती थी, जिससे थर्ड पार्टी कंपनियां उनके व्यक्तिगत डेटा का इस्तेमाल ए.आई. को ट्रेन करने के लिए कर सकती थीं.
यह आरोप भी लगाया गया है कि माइक्रोसॉफ़्ट के स्वामित्व वाली लिंक्डइन कंपनी ने एक महीने बाद अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया, ताकि यह कहा जा सके कि यूज़र की जानकारी ए.आई. ट्रेनिंग के लिए साझा की जा सकती है.
हालांकि लिंक्डइन के एक प्रवक्ता ने बीबीसी से बात करते हुए इसका खंडन किया है और कहा, "ये झूठे दावे हैं जिनमें कोई दम नहीं है."
नमस्ते.
अब बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे को दीजिए इजाज़त. आगे इस लाइव पेज के ज़रिए बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली आप तक दिन की बड़ी ख़बरें पहुंचाएंगे.
फ़िलहाल, हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
जम्मू-कश्मीर में रहस्यमय बीमारी से अब तक 17 लोगों की मौत, क्या न्यूरोटॉक्सिन्स है वजह?
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने फ़िलिपींस के मंत्री से की बात, चीन पर दिया ये बयान
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बधाई दी.
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन
नेतन्याहू को हमास और हिज़बुल्लाह के ख़िलाफ़ मिली सफलताओं के लिए बधाई दी है.
इसराइल के अलावा रुबियो ने बुधवार को फ़िलीपींस के
विदेश मंत्री एनरिक मनालो से बातचीत की.
इस बातचीत के दौरान दक्षिणी चीन सागर में चीन के उकसावे के ख़िलाफ़ फ़िलीपींस की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया गया.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “दक्षिणी चीन सागर में चीन का व्यवहार क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमज़ोर
कर रहा है. और ये अंतरराष्ट्रीय क़ानून के विरुद्ध है.”
विदेश मंत्री रुबियो ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री
चो ताई युल से भी बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच उत्तर कोरिया पर निकट सहयोग बनाए
रखने पर सहमति बनी.
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रुबियो ने
इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो से भी बातचीत की.
इस दौरान दोनों नेताओं के
बीच व्यापार, समुद्री सुरक्षा, शांति के महत्व और इंडो-पेसिफ़िक क्षेत्र में स्थिरता
को लेकर बात हुई.
विदेश में 'अवैध' ढंग से रह रहे भारतीय नागरिकों पर बोले जयशंकर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत अपना रुख़ साफ़ कर चुका है
भारत
के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस
को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विदेश में ‘अवैध’ ढंग से रह रहे भारतीय नागरिकों पर
भारत का रुख़ साफ़ किया.
जयशंकर ने कहा कि जो भारतीय नागरिक अमेरिका सहित दूसरे देशों में ‘अवैध’ ढंग से रह रहे हैं, भारत उनकी ‘न्यायसंगत वापसी’ के लिए तैयार है.
विदेश
मंत्री ने कहा, "इस मामले पर भारत का रुख़ ‘अटल’ और ‘सैद्धांतिक’ है और मैंने ये स्पष्ट तौर पर मार्को रूबियो (अमेरिकी विदेश मंत्री) को बता दिया है."
जयशंकर ने कहा, “हमने हमेशा
यह नज़रिया सामने रखा है कि यदि हमारा कोई नागरिक, जो यहां वैध ढंग से नहीं रह रहा
है, यदि हम सुनिश्चित है कि वह हमारे नागरिक हैं, तो हम हमेशा भारत में उनकी
न्यायसंगत वापसी के लिए तैयार हैं. इसलिए, अमेरिका के लिए भी कोई अलग स्थिति नहीं
है.”
दरअसल, 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप समय-समय पर अमेरिका आने वाले
आप्रवासियों के लिए कड़े विचार ज़ाहिर करते रहे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में टिकटॉक बैन पर क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी उत्पादों पर कटाक्ष किया.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़ॉक्स न्यूज़ के सीन हेन्निटी को
दिए एक इंटरव्यू में टिकटॉक पर पूछे गए सवाल का जो जवाब दिया है, वो चर्चा में है.
ट्रंप ने हेन्निटी
से कहा, “मुझे लगता है कि टिकटॉक हमारे आसपास ही रहने वाला है.”
दरअसल, ट्रंप के
राष्ट्रपति पद संभालने के बाद टिकटॉक को अमेरिका में बैन कर दिया गया था. वहां की
सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक पर बैन के फ़ैसले का समर्थन किया था.
इसके बाद, ट्रंप ने
एक एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए थे. इसमें टिकटॉक को 75 दिनों की मोहलत
दी गई थी.
इसमें कहा गया था कि
यदि ऐप (टिकटॉक) को नहीं बेचा जाता है, तो इस पर क़ानूनन प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
ट्रंप से उस डर को
लेकर भी सवाल पूछा गया, जिसमें चीनी सरकार द्वारा इस ऐप के ज़रिए अमेरिकी नागरिकों
की जासूसी किए जाने की आशंका जताई गई.
इस पर ट्रंप ने कहा,
“आप चीन में बनने वाली हर चीज़ के लिए
ऐसा कह सकते हैं. हमारे टेलीफ़ोन्स भी चीन में बने हैं.”
ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक
के यूज़र्स मुख्यतः युवा हैं. उन्होंने पूछा, “क्या युवाओं की जासूसी करना महत्वपूर्ण है?”
इस पर हेन्निटी ने कहा
कि वह नहीं चाहते हैं कि चीन किसी भी व्यक्ति की जासूसी करे.
ट्रंप ने कहा, “मगर वे आपके टेलीफ़ोन्स
बनाते हैं. वे आपके कंप्यूटर्स बनाते हैं. क्या यह बड़ा ख़तरा नहीं है?”
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को भेजा 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और मान को भेजा लीगल नोटिस.
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और भगवंत
मान को सौ करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा है.
यह जानकारी प्रवेश वर्मा के वकील
विवेक गर्ग ने दी.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विवेक
गर्ग ने कहा, “अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को
मानहानि का सौ करोड़ रुपए का एक लीगल नोटिस भेजा गया है. क्योंकि, उन्होंने झूठ
बोला और प्रवेश वर्मा को ‘मिस कोट’ किया. ऐसा करके प्रवेश वर्मा की मानहानि की गई.”
उन्होंने कहा, “हमने उनको 48 घंटे का समय दिया है. वो माफ़ी मांगे और सौ करोड़ रुपए का
हर्जाना भरे, अन्यथा उनके ख़िलाफ़ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी.हर्जाने के तौर पर मिलने वाली राशि का
इस्तेमाल इलाक़े की जनता के कल्याण के लिए किया जाएगा.”
वकील गर्ग ने कहा, “प्रवेश वर्मा ने कहा था कि केजरीवाल और भगवंत मान, पंजाब सरकार की गाड़ियों
और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो कि ग़ैर-क़ानूनी है. और उस दुरुपयोग
के ख़िलाफ़ हम कई शिकायतें चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस में कर चुके हैं.”
उन्होंने कहा, “भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल क़ानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और जनता को
गुमराह कर रहे हैं. भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को या तो माफ़ी मांगे और हर्जाना
भरे या फिर क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे.”
पाकिस्तान के साथ व्यापार के बारे में क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया
भारत
के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक रिश्तों पर भारत के रुख़ के बारे में बयान दिया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने
यह साफ़ किया कि व्यापार भारत ने नहीं रोका, बल्कि यह फ़ैसला पाकिस्तान ने लिया था.
जयशंकर
ने कहा, “हमने व्यापार नहीं
रोका. उनके प्रशासन ने साल 2019 में हमारे साथ व्यापार नहीं करने का फ़ैसला लिया
था,”
जयशंकर ने बुधवार को वॉशिंगटन डीसी में एक प्रेस
कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया था.
जयशंकर ने कहा, “हमारी चिंता का विषय शुरू से यह रहा है कि
हमें एमएफ़एन (मोस्ट फ़ेवर्ड नेशन) का दर्जा मिलना चाहिए. हम यह दर्जा पाकिस्तान
को देते रहे हैं, मगर वो हमको यह दर्जा नहीं देता है.”
उन्होंने कहा, “इसलिए, पाकिस्तान के साथ व्यापार को लेकर न
हमारी ओर से कोई बातचीत हुई है और न उन्होंने इस मामले में कोई कदम बढ़ाया है.”
बिहारः मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह पर गोलीबारी के बारे में पुलिस ने क्या बताया?, सीटू तिवारी, बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, ANI SCREEN SHOT
इमेज कैप्शन, पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने कहा कि मामले की जांच जारी है
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू
गिरोह के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है.
समाचार एजेंसी
एएनआई के मुताबिक, इस मामले पर एसपी सिहाग ने कहा, “पुलिस को मोकामा स्थित नौरांगा गांव में दो गुटों के बीच शाम
को गोलीबारी होने की सूचना मिली थी. यह मामला पास के एक गांव में घर का ताला खुलवाने से जुड़ा है.”
“यह इलाक़ा पचमाला पुलिस
थाना के अंतर्गत आता है. सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत एक पुलिस टीम भेजी गई
थी. तब तक दोनों गुट वहां से भाग गए थे.”
उन्होंने बताया,
“मौके पर पहुंची पुलिस टीम
जांच में जुटी है. स्थानीय ग्रामीणों ने हमें बताया कि घटना के दौरान 15 राउंड
गोलियां चली. लेकिन, हमने जब मौके का मुआयना किया तो हमें केवल तीन राउंड गोलियां
चलने के सबूत मिले.”
बीबीसी ने इस संबंध में नौरंगा गांव के लोगों और पत्रकारों से बात की.
इन लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया
कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच कई सालों से अच्छा संबंध नहीं रहा. लेकिन, बीते
दो साल से दोनों के बीच अच्छा संबंध बने थे.
पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है. दो
पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में स्थानीय जन प्रतिनिधि के समर्थक और दो भाई सोनू-मोनू के
शामिल होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि किसके द्वारा गोलीबारी की गई है.
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को आवेदन देने के लिए कहा गया है. अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.