इसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा में सीज़फ़ायर पर बनी सहमति, बीबीसी को सूत्रों ने दी जानकारी

इसराइल और हमास के बीच ग़ज़ा में सीज़फ़ायर और बंधकों की रिहाई के लिए होने वाले समझौते पर सहमति बन गई है.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, इफ़्तेख़ार अली

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, गिरफ्तार हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा- मेरे ख़िलाफ़ जांच अवैध, ख़ून-ख़राबा रोकने के लिए दी गिरफ्तारी

    यून सुक-योल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यून सुक-योल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

    दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक-योल को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है.

    गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि उनके विरुद्ध जांच अवैध है.

    यून सुक-योल ने पिछले साल तीन दिसंबर को मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था, लेकिन विरोध होने पर उन्होंने इसको कुछ घंटों बाद वापस ले लिया.

    स्थानीय मीडिया ने बताया कि राष्ट्रपति के घर से गाड़ियों का एक काफ़िला निकल चुका है.

    दक्षिण कोरिया की जांच एजेंसी सीआईओ ने कहा कि जांचकर्ताओं ने सुबह 7:23 पर "यून के ख़िलाफ़ गिरफ्तारी वारंट" को लागू किया.

    वीडियो संदेश जारी किया

    एक वीडियो बयान में, गिरफ्तार किए गए राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा कि वह भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के समक्ष पेश होने के लिए सहमत हो गए हैं.

    अपने संदेश में उन्होंने कहा, "मैंने सीआईओ के समक्ष पेश होने का फ़ैसला किया, भले ही यह एक अवैध जांच है. मैंने ये फ़ैसला इसलिए किया ताकि कोई ख़ून-ख़राबा न हो."

    उन्होंने कहा, "हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं इस जांच को सही मानता हूँ."

    तीन मिनट के एक छोटे वीडियो संदेश में यून ने कहा, "न तो जांच एजेंसी और न ही उन्हें गिरफ्तारी वारंट जारी करने वाली अदालतों के पास ऐसा करने का अधिकार है."

  2. दक्षिण कोरिया में एक बार फिर राष्ट्रपति को गिरफ़्तार करने पहुँची पुलिस, घर के बाहर जमा हुए समर्थक और विरोधी

    यून सुक-योल

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यून सुक-योल को गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया है

    दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक-योल को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची है.

    ये ख़बर सुनते ही यून सुक-योल के आवास के बाहर उनके समर्थक और विरोधी जमा हो गए हैं. समर्थक यून सुक-योल को गिरफ्तार होने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं.

    वहीं विरोधी नारा लगा रहे हैं, ''यून सुक-योल को गिरफ्तार करो."

    यून सुक-योल को गिरफ्तार करने का पहले भी पुलिस प्रयास कर चुकी है.

    यून सुक-योल ने पिछले साल तीन दिसंबर को मार्शल लॉ लगाने का एलान किया था, लेकिन विरोध होने पर उन्होंने इसे कुछ घंटों बाद वापस ले लिया.

    14 दिसंबर को यून सुक-योल के ख़िलाफ़ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद में पास हो गया था, लेकिन उन्हें राष्ट्रपति पद से देश की संवैधानिक कोर्ट द्वारा ही हटाया जा सकता है.

    दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने यून सुक-योल को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया था.

  3. यूक्रेन का रूस पर 'अब तक का सबसे बड़ा हमला', रूस ने कहा जल्दी होगी जवाबी कार्रवाई

    यूक्रेन का रूस पर हमला

    इमेज स्रोत, White Sands Missile Range Public Affairs

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन ने रूस पर हमला किया है

    यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूस में कई ठिकानों पर हमला किया और ये युद्ध के बाद से अब तक का 'सबसे बड़ा' हमला है.

    यूक्रेन के सशस्त्र बलों के अनुसार, कई क्षेत्रों में गोला बारूद डिपो और रासायनिक संयंत्रों को निशाना बनाया गया. इनमें से कुछ सीमा से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे.

    रूस ने कहा कि उसने यूक्रेन की ओर से दागी गईं एटीएसीएमएस मिसाइलों और स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइल को मार गिराया है.

    रूस ने ये भी कहा है कि वो इस हमले का जवाब देगा.

    यूक्रेन के हमले के कारण रूस के सारातोव में स्कूलों को बंद कर दिया गया.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाएंगे.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    केरल में दलित छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में गिरफ़्तार अभियुक्तों की संख्या 45 पहुंची

    विधायकों के बाद अब संजीव बालियान ने लगाए यूपी पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप

    रुपये की गिरती कीमत के बीच कांग्रेस ने क्यों याद दिलाई पीएम मोदी की उम्र

    ग्रीनलैंड में ऐसा क्या खजाना छिपा है, जिस पर डोनाल्ड ट्रंप की है नज़र