मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाए धांधली के आरोप

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमज़ोर करने और उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, इफ़्तेख़ार अली

  1. दिल्ली बीजेपी चीफ़ वीरेंद्र सचदेवा वोट डालने के बाद क्या बोले?

    वीरेंद्र सचदेवा (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वीरेंद्र सचदेवा (फ़ाइल फ़ोटो)

    दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद पार्टी की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी.

    सचदेवा ने संवाददाताओं से कहा, "दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी. दिल्ली के लोग विकसित दिल्ली के लिए वोट करने जा रहे हैं. दिल्ली में अपनी हार स्वीकार करते हुए अरविंद केजरीवाल गुंडागर्दी कर रहे हैं."

    उन्होंने कहा, "आज दिल्ली के लोग एक विकसित राष्ट्रीय राजधानी के लिए मतदान कर रहे हैं और मैं जनता से अपील करता हूं कि वे बाहर आएं और ऐसी पार्टी को वोट दें जो केंद्र के साथ नहीं लड़ती और केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करती है."

    दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान बुधवार सुबह शुरू हुआ. पिछले 10 सालों से यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है.

    ये भी पढ़ें : -

  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और संदीप दीक्षित ने डाला वोट

    अलका लांबा (फाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अलका लांबा (फाइल फ़ोटो)

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दो बड़े चेहरों- अलका लांबा और संदीप दीक्षित ने मतदान किया.

    अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के ख़िलाफ़ कालकाजी सीट से मैदान में उतरी हैं

    वहीं नई दिल्ली सीट कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मतदान केंद्र पर पहुंच कर अपना वोट डाला.

    संदीप दीक्षित यहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं. प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं.

    वोट डालने के बाद संदीप दीक्षित

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वोट डालने के बाद संदीप दीक्षित

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां 699 उम्मीदवारों के लिए डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटिंग कर रहे हैं.

    दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी और उसी दिन नतीजों का भी एलान होगा.

    ये भी पढ़ें :

  3. पीएम मोदी और अमित शाह ने दिल्ली वालों से वोटिंग के दिन की ये अपील

    पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह (फ़ाइल फ़ोटो)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटरों से वोट डालने की अपील की है.

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,'' दिल्ली विधानसभा चुनाव में आज सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. यहां के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लें और अपना कीमती वोट जरूर डालें. इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं. याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान!''

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी वोटरों से वोट डालने की अपील की है.

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जा रहे बहनों-भाइयों से अपील करता हूं कि वे झूठे वादों, प्रदूषित यमुना, शराब के ठेकों, टूटी सड़कों और गंदे पानी के खिलाफ वोट करें.''

    उन्होंने लिखा ‘’ आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें, जिसके पास जनकल्याण का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड हो और दिल्ली के विकास का स्पष्ट विजन भी हो. आपका एक वोट दिल्ली को दुनिया की सबसे विकसित राजधानी बना सकता है. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें.''

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. यहां 699 उम्मीदवारों के लिए डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोटिंग कर रहे हैं. दिल्ली चुनाव में वोटों की गिनती आठ फरवरी को होगी और उसी दिन नतीजों का भी एलान होगा.

  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 96 महिला उम्मीदवार मैदान में, इन अहम उम्मीदवारों पर रहेगी नज़र

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images/ANI

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों के वोटिंग पैटर्न पर नज़र रहेगी. दिल्ली में कुल 96 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जो कुल प्रत्याशियों का सिर्फ़ 14 फ़ीसदी हिस्सा है.

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री आतिशी आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्य महिला चेहरा हैं.

    वहीं कांग्रेस ने अलका लांबा को आतिशी के ख़िलाफ़ कालकाजी सीट से मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी की ओर से शिखा राय ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रही हैं.

    आतिशी दिल्ली की कालकाजी सीट से पिछली बार भी चुनाव जीती थीं. अलका लांबा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं.

  5. दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, डेढ़ करोड़ से ज्यादा वोटर डालेंगे 699 उम्मीदवारों के लिए वोट

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर महिला वोटरों की कतार

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं.

    सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा.

    चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों में लगभग 1.56 करोड़ वोटर अपना वोट डालेंगे. दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार मुक़ाबले में हैं.

    दिल्ली चुनाव के लिए मतदान के मद्देनजर आज दिल्ली और हरियाणा में सार्वजनिक छुट्टी का एलान किया गया है.

    दिल्ली में 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल किया था. 2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतीं, जबकि 2020 में 62 सीटें हासिल की थीं.

  6. नमस्कार! बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    संविधान जेब में लेकर घूमने वालों ने मुस्लिम महिलाओं को मुसीबत में जीने को मजबूर कर दिया: प्रधानमंत्री

    ट्रंप और नेतन्याहू की बैठक पर क्यों टिकी हैं सऊदी अरब और ईरान की निगाहें?

    सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और क्या निवेश का यह सही समय है

    न्यूज़ीलैंड के पहाड़ को इंसानों जैसा क़ानूनी अधिकार मिलने के मायने क्या हैं