You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

नीट-पीजी की परीक्षा स्थगित, एक दिन पहले लिया सरकार ने फैसला

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सूचना में कहा है कि 23 जून को होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है.

सारांश

  • ग़ज़ा युद्धः इसराइली हवाई हमलों में 38 की मौत, टॉप कमांडर को मारने का दावा
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए ये बड़े फ़ैसले
  • पारदर्शी परीक्षाओं के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई उच्च स्तरीय समिति, दो महीने पेश करेगी रिपोर्ट
  • प्रतियोगी परिक्षाओं में होने वाली धांधली को रोकने के लिए देश में क़ानून लागू किया गया
  • ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार के चार लोगों को नौकरों के शोषण मामले में सज़ा हुई
  • टी20 वर्ल्ड कप: सुपर 8 के छठे मैच में वेस्ट इंडीज़ ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया

लाइव कवरेज

अरशद मिसाल

  1. बिहार में शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा टली, वजह क्या है?

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है.

    बीएसईबी ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी.

    जारी सूचना में लिखा है, "26 से 28 जून तक दोनों पालियों में होनी वाली सक्षमता परीक्षा 2024 अपरिहार्य कारणवस स्थगित की जाती है."

    बिहार शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित विक्रम सिंह ने बीबीसी को बताया, " पहले से नियोजित शिक्षकों के राजकर्मी बनने के लिए ये परीक्षा होनी थी. इसे सक्षमता परीक्षा कहते हैं."

    "28 और 29 जून को हेडमास्टर की परीक्षा भी होनी है, इसलिए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है."

    इस परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है.

    सूचना में लिखा है, "परीक्षा आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी."

  2. रेड क्रॉस ने कहा- ग़ज़ा में ऑफ़िस के पास हुए हमले में 22 लोगों की मौत हुई

    रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति (आईसीआरसी) का कहना है कि ग़ज़ा में उनके कार्यालय पर हमले से यहां शरण लेने वाले 22 लोगों की मौत हो गई है.

    आईसीआरसी ने अपने बयान में कहा, "शुक्रवार दोपहर को भारी क्षमता वाले रॉकेट रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के कार्यालय और आवासों के पास गिरे."

    आईसीआरसी ने कहा, "सभी पक्षों की ज़िम्मेदारी है कि नागरिकों और मानवीय सहायताओं को नुकसान से बचाने के लिए वे सावधानी बरतें."

    आईसीआरसी ने कहा, "हमले से आईसीआरसी कार्यालय क्षतिग्रस्त हुआ है, इसके आसपास हमारे कई फ़लस्तीनी सहयोगियों सहित सैकड़ों विस्थापित लोगों ने टेंट में शरण ली थी."

    "इस घटना की वजह से रेड क्रॉस फील्ड हॉस्पिटल के पास बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. हॉस्पिटल ने 22 लोगों की मौत की पुष्टी की है और 45 लोग घायल हुए हैं. घटना में और भी लोगों के हताहात होने की ख़बर है."

    इसराइल डिफेंस फ़ोर्स (आईडीएफ़) के प्रवाक्ता ने एएफ़पी न्यूज़ एजेंसी को बताया, "शुरुआती जांच में हमे पता चलता है कि आईडीएफ़ ने उस क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं की है. लेकिन हम इस घटना की समीक्षा कर रहे हैं."

    ग़ज़ा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलग आंकड़े देते हुए कहा कि गोलाबारी में 25 लोग मारे गए हैं और 50 घायल हुए हैं. मंत्रालय ने इसके लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया है.

  3. गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच बनने के सवाल पर दिया ये जवाब

    कोलकाता में एक इवेंट के दौरान गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनने पर बात की.

    हेड कोच के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. फ़िलहाल इसका जवाब देना मुश्किल है."

    "अभी मैं ये कह सकता हूं कि मैं यहां खुश हूं. मैंने अभी केकेआर के साथ आईपीएल के सफर को पूरा किया. हम तीसरी बार चैंपियन बने. हम सभी ने काफ़ी एन्जॉय किया."

    उन्होंने कहा, "अब जो भी होगा भविष्य में होगा. सबसे महत्यपूर्ण ये कि अभी मैं काफ़ी खुशहाल जगह हूं."

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है. इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नए कोच की तलाश कर रही है.

  4. पेपर लीक रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लागू किया नया क़ानून

    नीट और यूजीसी-नेट परीक्षा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक को रोकने के लिए बने क़ानून को लागू कर दिया है.

    यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने और नीट परीक्षा के लीक होने के आरोपों के बीच देश के कई हिस्सों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही इन परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए भी सवालों के घेरे में है.

    केंद्र सरकार ने शुक्रवार देर रात इस क़ानून की अधिसूचना जारी की है.

    नए क़ानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल की जेल और 1 करोड़ रुपए के जुर्माना का प्रावधान है.

    राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने चार महीने पहले लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 को मंज़ूरी दी थी.

    शुक्रवार को कार्मिक मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इर क़ानून को देश में लागू कर दिया.

    यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा के पेपर लीक पर बढ़ते विवाद के बीच सरकार के इस क़दम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है!

    21 जून की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.