दिल्ली में यूपीएससी कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से एक की मौत

डीसीपी सेंट्रल दिल्ली एस हर्षवर्धन का कहना है कि शाम 7 बजे पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर गया है और कुछ लोग फंसे हुए हैं.

सारांश

  • चीन ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक
  • पेरिस ओलंपिक: भारतीय निशानेबाज़ मनू भाकर 10 मीटर एयर शूटिंग के फाइनल में पहुंचीं
  • अखिलेश यादव ने कहा- सत्ता में आते ही 24 घंटों में ख़त्म होगी अग्निवीर योजना
  • ग़ज़ा में इसराइल के एक हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत
  • ममता बनर्जी के आरोपों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जवाब, कहा- झूठ बोल रही हैं ममता

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, सौरभ यादव

  1. ट्रंप से मुलाक़ात के बाद इसराइल-हमास समझौते पर क्या बोले नेतन्याहू

    डोनाल्ड ट्रंप

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप के साथ बिन्यामिन नेतन्याहू

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वो हमास से युद्ध ख़त्म करने के लिए बातचीत के लिए तैयार हैं.

    उन्होंने कहा कि वो इसके लिए अपना शिष्टमंडल रोम भेजेंगे.

    हालांकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति कमला हैरिस के उस बयान पर भी टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो ग़ज़ा में त्रासदी को लेकर चुप नहीं रहेंगी.

    फ्लोरिडा में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाक़ात के बाद नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल इस सप्ताह की शुरुआत में बातचीत के लिए संभवत: इस सप्ताह अपना शिष्टमंडल इटली भेजेगा.

    हैरिस के बयान पर नेतन्याहू ने कहा कि हमास एक हद तक ये समझता है कि युद्ध रोकने को लेकर होने वाली बातचीत के मामले में अमेरिका और इसराइल में कोई मतभेद नहीं है. मुझे लगता है कि हैरिस की टिप्पणी का इस पर कोई असर नहीं होगा.

  2. नवी मुंबई में तीन मंज़िला इमारत गिरी, एक लापता

    मुंबई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुंबई में तीन मंज़िला इमारत गिरने से कई लोग फंसे

    महाराष्ट्र में नवी मुंबई के शहबाज़ गांव में एक तीन मंज़िला इमारत गिर गई है. अधिकारियों का कहना है कि एक व्यक्ति लापता है.

    दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. बिल्डिंग में 39 वयस्क और 13 बच्चे रह रहे थे.

    अधिकारियों ने बताया कि राहत अभियान पूरे जोरों पर है.

    नवी मुंबई के नगर निगम आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि बिल्डिंग सुबह पांच बजे गिरी है.

  3. कमला हैरिस ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान किया

    कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस

    कमला हैरिस ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का एलान कर दिया है.

    कमला हैरिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका एलान करते हुए लिखा, ''आज मैंने आधिकारिक तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का ऐलान करते हुए फ़ॉर्म पर दस्तख़्त कर दिए. मैं हर वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगी.''

    उन्होंने लिखा, ''और नवंबर में लोगों की ताक़त से भरा हमारा अभियान विजयी रहेगा.''

    कमला हैरिस

    इमेज स्रोत, TWITTER

    इमेज कैप्शन, कमला हैरिस

    पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है.

    माना जा रहा है कि ज्यादातर डेमोक्रेटिक सांसद उनके पक्ष में हैं और अगस्त में होने वाले पार्टी के कन्वेंशन में उन्हें औपचारिक तौर पर डेमोक्रेटिक पार्टी का राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुन लिया जाएगा.

  4. तस्वीरों में: पेरिस ओलंपिक का रंगारंग आग़ाज़, पूरे शहर में उद्घाटन समारोह करने वाला पहला ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, François-Xavier Marit/AFP

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को ओलंपिक खेलों का आग़ाज़ हो गया.

    ओलंपिक की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई. सीन नदी के किनारे आयोजित हुए उद्घाटन समारोह में भारत और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी देशों ने बोट परेड के ज़रिये इसमें शिरकत की.

    आइए देखते हैं तस्वीरों में रंगारंग कार्यक्रम की झलकियां

    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Paweł Kopczyński/Reuters

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक

    उद्घाटन समारोह के अंत में आईओसी प्रमुथ थॉमस बाख़ ने लोगों को संबोधित किया, जबकि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस ओलंपिक के शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की.

    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Tingshu Wang/Reuters

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक

    पेरिस ओलंपिक में परंपरा से हट कर पूरा आयोजन एक स्टेडियम के बजाय पूरे शहर में किया गया. पेरिस ओलंपिक ऐसा करने वाला पहला खेल आयोजन बन गया.

    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Lars Baron/Getty Images

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक

    तीन महीने पहले ओलंपिक मशाल ग्रीस से पेरिस की ओर चली थी. शुक्रवार को इसे फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर ज़िनेदिन ज़िदान को दिया गया.

    इसके बाद उन्होंने इसे टेनिस स्टार रफ़ेल नडाल और सेरेना विलियम्स को सुपुर्द किया.

    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Miguel Tona/EPA

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक

    इमेज स्रोत, Jung Yeon-Je/AFP

    इमेज कैप्शन, पेरिस ओलंपिक
  5. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    26 जुलाई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.