You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की फंडिंग रोकने के बाद अब ट्रंप ने ये धमकी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की फंडिंग रोकने के बाद अब संस्थान को टैक्स में मिलने वाली छूट वापस लेने की धमकी दी है.

सारांश

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे और सुरभि गुप्ता

  1. सूडान में विद्रोहियों का शरणार्थी कैंप पर हमला, 400 की मौत, दानाई नेस्टा कुपेम्बा, बीबीसी न्यूज़

    संयुक्त राष्ट्र ने 'भरोसेमंद सूत्रों' के हवाले से कहा है कि सूडान में विद्रोहियों ने एक शरणार्थी शिविर पर हमला कर, 400 से अधिक लोगों को मार दिया है.

    यूएन के मुताबिक हमला सूडान में सक्रिय विद्रोही गुट रैपिड सपोर्ट फ़ोर्स (आरएसएफ़) ने किया है.

    पिछले सप्ताह आरएसएफ़ ने अल-फ़शर शहर के आसपास मौजूद शरणार्थियों के शिविरों पर भी ज़मीनी और हवाई हमला किया था.

    सूडान में विद्रोही गुट आरएसएफ़ और सूडान की सेना के बीच दारफुर पर कब्ज़े के लिए जंग छिड़ी हुई है. दोनों के बीच अप्रैल 2023 से सत्ता को लेकर ख़ूनी संघर्ष चल रहा है. इसके कारण लाखों लोग अपना घरबार को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं.

    संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार और शनिवार के बीच 148 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. यूएन ने यह चेतावनी भी दी है कि मरने वालों की संख्या और ज़्यादा भी हो सकती है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    पीएम मोदी के 'मुसलमान नौजवानों और पंक्चर' वाले बयान पर कांग्रेस और ओवैसी की प्रतिक्रिया, क्या बोले?

    ईरान में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या, क्या है पूरा मामला?

    केटी पेरी समेत छह महिलाओं का ग्रुप अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस लौटा

    अरबों रुपये के घाटे में चल रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस को कैसे हुआ मुनाफ़ा?