लाइव, भारी बारिश से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे टूटा, दोनों ओर से यातायात बंद

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भू-स्खलन की वजह से टूट गया है. इससे मुंबई-पुणे के बीच यातायात पर काफ़ी असर पड़ा है.

छोड़कर वीडियो आगे बढ़ें
  • प्रशांत किशोर
  • वैभव सूर्यवंशी
  • अमेरिका की आज़ादी के 250 साल पूरे
  • समंदर का पानी खारा, नदी का पानी मीठा क्यों होता है?
  • जापान की पीएम
  • ख़ामेनेई का अंतिम संस्कार
  • डोनाल्ड ट्रंप

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. भारी बारिश से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे टूटा, दोनों ओर से यातायात बंद

    मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भू-स्खलन से टूटा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भू-स्खलन से टूटा

    महाराष्ट्र में लगातार छठे दिन भी भारी बारिश हुई. इस वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा भू-स्खलन की वजह से टूट गया है.

    इससे मुंबई-पुणे के बीच यातायात पर काफ़ी असर पड़ा है.

    दोनों दिशाओं (पुणे-मुंबई और मुंबई-पुणे) में यातायात अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है.

    प्रशासन ने अगली सूचना तक मुंबई-पुणे यात्रा से बचने की अपील की है.

    कर्जत और लोनावला के बीच घाट खंड में लगातार भारी बारिश के कारण, मुंबई डिवीजन की 'अप मेन लाइन' पर ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन के बीच भूस्खलन हुआ है.

    मौसम विभाग ने 6 जुलाई को पुणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है.

    जिला कलेक्टर जितेंद्र दुड़ी ने बताया कि भारी बारिश की आशंका को देखते हुए स्टूडेंट्स की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

  2. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026: ब्राज़ील को हराने के बाद हालैंड ने क्या कहा

    नॉर्वे की जीत के नायक हालैंड रहे, जिन्होंने मैच के आखिरी पलों में  दो गोल दागे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नॉर्वे की जीत के नायक हालैंड रहे, जिन्होंने मैच के आखिरी पलों में दो गोल दागे

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में ब्राज़ील पर नॉर्वे की ऐतिहासिक जीत के बाद इसके स्टार खिलाड़ी इर्लिंग हालैंड ने कहा कि ये उनके देश के इतिहास के सबसे अविश्वसनीय दिनों में से एक है.

    उन्होंने इस जीत को पूरे देश के लिए गर्व का पल बताया.

    प्री क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर पहली बार फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई.

    इस जीत के नायक हालैंड रहे, जिन्होंने मैच के 79वें और 90वें मिनट में गोल दागे.

    ब्राज़ील की ओर से एकमात्र गोल नेमार जूनियर ने इंजरी टाइम में पेनल्टी पर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

  3. महिला टी-20 वर्ल्ड कप: जय शाह ने दी टीम ऑस्ट्रेलिया को बधाई, क्या कहा

    जय शाह

    इमेज स्रोत, @JayShah

    इमेज कैप्शन, आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ऑस्ट्रेलिया कप्तान सोफी मोलिनक्स को जीत के बाद ट्रॉफी भेंट करते हुए

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया को बधाई दी है.

    जय शाह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं बार आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई.''

    ''साथ ही इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को भी बहुत-बहुत बधाई. टीम उपविजेता जरूर रही, लेकिन खेल भावना और जज्बे के मामले में वह भी किसी चैंपियन से कम नहीं रही.''

    उन्होंने लिखा, ''इस टूर्नामेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि महिला क्रिकेट को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. शुरुआत से लेकर आखिर तक खिलाड़ियों ने दमदार खेल, जुनून और बेहतरीन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया.''

    ''दोनों टीमों और इस विश्व कप को यादगार बनाने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. महिला क्रिकेट इस समय अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है.''

    महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मुक़ाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मात दी है. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.

    इंग्लैंड की ओर से जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 17.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.

  4. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक, चंपत राय पर हो सकता है फ़ैसला

    चंपत राय

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी को लेकर चंपत राय पर सवाल उठ रहे हैं

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आज अहम बैठक है.

    यह बैठक अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए हो रही है.

    ट्रस्ट के सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफ़ों पर फ़ैसला सबसे अहम मुद्दा हो सकता है.

    यह बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ मणिराम छावनी में होगी.

    दान में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद ट्रस्ट की यह पहली बैठक है.

    ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों से बैठक में शामिल होने को कहा है.

    अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप में अब तक आठ लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा इस्तीफ़ा दे चुके हैं.

  5. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, नॉर्वे ने ब्राज़ील को 2-1 से हराया

    नॉर्वे

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, नॉर्वे ने ब्राज़ील को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखाया

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के प्री क्वार्टर फ़ाइनल मुक़ाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला.

    न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राज़ील को 2-1 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फ़ाइनल में एंट्री ले ली.

    फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में फुटबॉल इतिहास का एक सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है.

    नॉर्वे की ओर से इर्लिंग हालैंड ने दो गोल दागे. उन्होंने पहला गोल खेल के 79वें मिनट में किया, जबकि दूसरा गोल उन्होंने मैच के आख़िरी लम्हों में किया.

    इस ऐतिहासिक हार के साथ ही ब्राज़ील का सफ़र टूर्नामेंट में ख़त्म हो गया है.

    1990 के बाद से वर्ल्ड कप में ब्राज़ील का सबसे ख़राब और सबसे शुरुआती एग्जिट है.

    ब्राज़ील ने अपना 24 साल का वर्ल्ड कप सूखा खत्म करने के लिए दिग्गज कोच कार्लो एंसेलोटी को नियुक्त किया था, लेकिन टीम की किस्मत नहीं बदली.

    यह लगातार छठा वर्ल्ड कप टूर्नामेंट है जब ब्राज़ील को किसी यूरोपीय टीम ने नॉकआउट में बाहर का रास्ता दिखाया.

  6. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिन्दी की अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करें.

    दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म 'सतलुज' रिलीज़ के 48 घंटे बाद ही भारत में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई

    पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कप्तानी का कैसा 'खेल' चल रहा है?

    आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई की अंतिम यात्रा को देखकर क्यों हैरान हो गए ट्रंप