You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जामिया मिल्लिया इस्लामिया: छात्रों के निलंबन के मुद्दे पर यूनिवर्सिटी ने जारी किया बयान

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने बयान जारी कर यूनिवर्सिटी से कुछ छात्रों के निलंबन के मुद्दे पर कई लोगों के विरोध को भ्रामक बताया है.

सारांश

  • कुंभ: लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां
  • हमास ने रिहा किए तीन और इसराइली बंधक
  • कुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने लोकतंत्र के खतरे में होने से जुड़े सवाल पर कहा- दुनियाभर में जो संदेश जा रहा है कि लोकतंत्र ख़तरे में है, मैं उससे असहमत हूं

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और अश्वनी पासवान

  1. अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती तत्काल प्रभाव से रोकी

    अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की भर्ती रोक दी है. सेना ने अपने एक्स हैंडल के ज़रिए ये जानकारी दी है.

    सेना ने कहा, “अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और पहले से सेना में मौजूद लोगों के लिए लिंग परिवर्तन से संबंधित प्रक्रियाओं को भी बंद करेगी.”

    सेना ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. इसके अलावा अमेरिकी सेना ने जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित लोगों के सम्मान की बात कही.

    सेना ने कहा, “जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित लोग स्वेच्छा से हमारे देश की सेवा करने के लिए आगे आए हैं और उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाएगा.”

    अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर दूसरी बारे बैठने वाले ट्रंप पहले से ही ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को लेकर सख्त रहे हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालते ही जन्मजात लिंग के आधार पर जेंडर की पहचान को सीमित करने को लेकर आदेश जारी किया था.

    हालांकि ट्रंप के आदेश के ख़िलाफ़ ट्रांसजेंडर लोगों के प्रति भेदभाव और उनके संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन को लेकर याचिका दायर की गई थी.

  2. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रवासन के मुद्दे पर यूरोप पर निशाना साधा, एमिली एटकिंसन, बीबीसी न्यूज़

    अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वान्स ने यूरोपीय देशों की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूरोप को सबसे बड़ा ख़तरा रूस और चीन से नहीं है, बल्कि ‘खुद से’ है.

    यह उम्मीद की जा रही थी कि वान्स म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में अपने भाषण में यूक्रेन जंग को ख़त्म करने के लिए संभावित बातचीत पर चर्चा करेंगे.

    इसके बजाय उन्होंने अधिकांश समय यूरोपीय देशों की सरकारों पर अपने मूल्यों से पीछे हटने और प्रवासन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर मतदाताओं की चिंताओं को नज़रअंदाज करने का आरोप लगाया.

    वान्स ने जिन देशों की सरकारों पर ये आरोप लगाया उनमें ब्रिटेन की सरकार भी शामिल है.

    जेडी वान्स के इस भाषण के बाद हॉल में सन्नाटा छा गया. उनके भाषण के बाद कई नेताओं ने इसकी निंदा भी की.

    जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियम ने कहा कि यह ‘स्वीकार्य नहीं है.’

    वान्स ने ट्रंप प्रशासन की बात दोहराई है कि यूरोप को ‘अपनी सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाना चाहिए.’

    वान्स ने अपने भाषण में यूक्रेन जंग का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक ‘उचित समझौता’ हो सकता है.

    इस हफ़्ते की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक घोषणा की थी कि वह और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शांति वार्ता शुरू करने पर सहमत हो गए हैं.

  3. यूक्रेन के विदेश मंत्री से जयशंकर की मुलाकात, क्या हुई बात?

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंद्री सिबिहा से मिले. दोनों नेताओं की मुलाकात जर्मनी के म्यूनिख में शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को हुई.

    इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आज एमएससी 2025 के अवसर पर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंद्री सिबिहा से मिलकर खुशी हुई.”

    दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर बातचीत हुई. साथ ही हमारे बीच द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के बारे में भी बात हुई.”

    म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस 2025 में शामिल होने के लिए एस जयशंकर जर्मनी के दौरे पर हैं. कॉन्फ्रेंस से इतर विदेश मंत्री ने बवेरिया के राष्ट्रपति मार्कस सोडर से भी मुलाकात की.

    इससे पहले वो जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से भी मिले थे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई.

  4. नमस्कार!

    बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह हाजिर हूं आज की बड़ी ख़बरों के साथ.

    अब से दोपहर दो बजे तक आप तक मैं अहम ख़बरें पहुंचाउंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरों को आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    फ़िलहाल, आप बीबीसी हिन्दी के पन्ने पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    - तेल, गैस से टैरिफ़ तक, मोदी ट्रंप मुलाक़ात की छह बड़ी बातें

    - अदानी ग्रुप श्रीलंका के इस अहम प्रोजेक्ट से पीछे क्यों हट गया?

    - हमास की क़ैद से रिहा महिलाओं के मां-बाप ने बताया बेटियों के साथ क्या-क्या हुआ?

    - ऋषभ पंत की जान बचाने वाला शख़्स अब खुद ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, जानिए क्या है पूरा मामला

    - फ़ेसबुक पर धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?