राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए चार ज़िलों की पुलिस को चिट्ठी लिखी

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश के संभल जा रहे हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और अश्वनी पासवान

  1. युद्धविराम ख़तरे में, इसराइल और हिज़्बुल्लाह ने फिर किया एक दूसरे के ठिकानों पर हमला

    सोमवार को इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सोमवार को इसराइल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है

    इसराइल ने कहा कि उन्होंने सोमवार शाम को लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है. हिज़्बुल्लाह ने भी जवाबी कार्रवाई में एक इसराइली पोस्ट पर गोले दागे हैं.

    दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पिछले हफ्ते हुए युद्धविराम के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इसराइली हमले में दक्षिणी लेबनान के दो गांवों में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है.

    इसराइली डिफेंस फ़ोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि उन्होंने पूरे लेबनान में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है.

    हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में 'इसराइली कब्ज़े वाले क्षेत्र' में सेना की चौकी पर गोले दागे हैं.

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने हिज़्बुल्लाह के हमले को "युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन" करार देते हुए कहा कि इसराइल इस पर मजबूती से जवाब देगा.

    युद्धविराम समझौते की घोषणा के समय नेतन्याहू ने कहा था कि अगर हिज़्बुल्लाह ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया तो वो भी कार्रवाई करने से नहीं हिचकेंगे.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    कल यानी 2 दिसंबर के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

    - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने बेटे हंटर बाइडन को क्षमादान दिया है. नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे शक्तियों का दुरुपयोग क़रार देते हुए आलोचना की है. इस ख़बर को पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    - यूपीएससी कोचिंग वाले अवध ओझा अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. कौन हैं अवध और अब उन पर कैसी चर्चा हो रही है? पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    - भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई का दावा है कि अवैध निर्माण के अलावा मस्जिद कमिटी जांच करने के काम में बाधा डालती है. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    - सीरिया में बशर अल-असद 2011 के बाद विद्रोही गुटों के साथ संघर्ष में अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रहे थे. लेकिन इस बार की लड़ाई क्या उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें.