You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद रूस, ईरान और इराक़ क्या बोले?

इसराइली हमले में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत हुई है.

सारांश

  • बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम का एलान, सूर्य कुमार यादव को कप्तानी
  • हिज़्बुल्लाह नेता नसरल्लाह की मौत के बाद इसराइली सेना ने कहा- हमारी जंग लेबनान के लोगों से नहीं
  • हिज़्बुल्लाह ने माना, इसराइली हमले में मारे गए हसन नसरल्लाह
  • इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने दावा किया है कि हिज़्बुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह मारे गए हैं.
  • भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच: बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल रद्द
  • डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच हुई मुलाक़ात, ट्रंप बोले- हम चुनाव जीतते हैं तो हम बहुत जल्दी सब ठीक कर लेंगे.

लाइव कवरेज

  1. हसन नसरल्लाह को लेकर क्या कह रहे हैं इसराइल और हिज़्बुल्लाह

    हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह को एयर स्ट्राइक में कथित तौर पर निशाना बनाने के बाद इसराइल ने बेरूत में ताज़ा हमले किए हैं.

    हालांकि एक इसराइली अधिकारी ने कहा है कि ये कहना जल्दबाज़ी होगी कि नसरल्लाह निशाना बन पाए हैं या नहीं.

    बेरूत के दक्षिण में हिज़्बुल्लाह के गढ़ माने जाने वाले दाहियाह इलाक़े की कई इमारतों को निशाना बनाया गया है.

    इसराइली डिफ़ेंस फ़ोर्सज़ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर ‘बेहद सटीक’ हमला किया गया. उन्होंने बताया कि आईडीएफ़ ये जांच कर रही है कि इस हमले के परिणाम क्या हैं.

    हालांकि उन्होंने नसरल्लाह का नाम नहीं लिया है और न ही इसराइली सेना ने इसकी पुष्टि की है उनका निशाना वही थे.

    वहीं हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी कर बताया है कि बेरूत में इसराइल ने जिस इमारत को निशाना बनाया है वो उसका हथियार डिपो नहीं था और न ही उसने वहां कोई हथियार छिपाए थे. हिज़्बुल्लाह ने हसन नसरल्लाह को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं दी है.

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि शुक्रवार को हुए हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है जबकि 91 लोग घायल हुए हैं.

  2. नमस्कार!

    हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम आप सभी तक आज की बड़ी ख़बरें लेकर आएंगे.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    भारत के पड़ोसी देशों में सत्ता परिवर्तन के बाद ऐसी सरकारें आई हैं जिनका भारत के प्रति रवैया उतना दोस्ताना नहीं है जितना कभी हुआ करता था. पड़ोसी देशों में बदलती सरकारों का भारत की विदेश नीति पर क्या असर? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में लगातार तीन बार उम्मीदवार बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के सबसे चमक दमक वाले अरबपति थे. एक रियल एस्टेट व्यवसायी का अमेरिका की राजनीति में शीर्ष तक पहुंचने का सफ़र. पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    बांग्लादेश में आम लोगों के लिए हिलसा मछली ख़रीदना बेहद मुश्किल हो गई है. इसी बीच दुर्गा पूजा से पहले हिलसा मछली की खेप भारत पहुंची है. इसका कूटनीति पर क्या असर होगा. पढ़ने के लिए क्लिक करें.

    बेंगलुरु में महालक्ष्मी की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस के सामने कई नए तथ्य सामने आए हैं. बेंगलुरु महालक्ष्मी मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या पता है? पढ़ने के लिए क्लिक करें.