गढ़चिरौलीः सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 5 माओवादियों की मौत

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगल के इलाक़े में माओवादियों का एक समूह इकट्ठा हुआ था.

सारांश

लाइव कवरेज

अभिषेक पोद्दार और अश्वनी पासवान

  1. दिल्ली के ज़्यादातर इलाकों में 'बहुत ख़राब' की श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

    दिल्ली में ख़राब हुआ हवा की गुणवत्ता का स्तर (सांकेतिक तस्वीर)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिल्ली में ख़राब हुआ हवा की गुणवत्ता का स्तर (सांकेतिक तस्वीर)

    सोमवार की सुबह एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर 'ख़राब से बहुत ख़राब' की श्रेणी में दर्ज किया गया.

    राजधानी दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम के शुरू होने के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या देखने को मिलती है.

    इस साल भी सर्दियों की शुरुआत के साथ ही दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर बिगड़ने लगा है.

    सोमवार को दिल्ली की अधिकतर जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से भी ऊपर है. जो कि 'ख़राब' की श्रेणी में आता है.

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक़, दिल्ली के आनंद विहार समेत कुछ इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 से भी ऊपर था, जो कि 'बहुत ख़राब' की श्रेणी में आता है.

    आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के ऊपर दर्ज़ किया गया. दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी राज्य के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के साथ रविवार को ही आनंद विहार का दौरा किया था.

    इस दौरान आतिशी ने प्रदूषण को नियंत्रित किए जाने वाले प्रयासों की निगरानी की, साथ ही आनंद विहार इलाक़े में ज़्यादा वायु प्रदूषण की वजहों पर भी चर्चा की.

    रविवार को अपने दौरे के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा, ''दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहा है. हम आनंद विहार इलाके में सख़्ती के साथ प्रदूषण से निपटने की कोशिशें और उपाय कर रहे हैं. दिल्ली में पीडब्ल्यूडी और एमसीडी दोनों ही प्रदूषण को रोकने की कोशिशें कर रही हैं.''

  2. जम्मू कश्मीर के गांदरबल में चरमपंथी हमले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

    प्रियंका गांधी (फ़ाइल फ़ोटो)

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी (फ़ाइल फ़ोटो)

    जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में हुए चरमपंथी हमले में मज़दूरों की मौत की घटना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.

    प्रियंका गांधी ने सोशलमीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में कायराना आतंकी हमले में 5 मजदूरों समेत छह नागरिकों की हत्या अत्यंत निंदनीय है.”

    कांग्रेस नेता ने लिखा, “निर्दोष नागरिकों की हत्या करके आम जनता के बीच हिंसा और दहशत फैलाने जैसे कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध हैं. इसके ख़िलाफ़ पूरा देश एकजुट है.”

    रविवार को जम्मू कश्मीर के गांदरबल ज़िले में एक चरमपंथी हमला हुआ था. समाचार एजेंसी एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा था, "चरमपंथियों ने ज़िले के गुंड इलाके में सुरंग निर्माण में काम कर रही एक निजी कंपनी के मजदूरों के कैंप पर गोलीबारी की है."

    घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दु:ख जताया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, रविवार को गांदरबल के चरमपंथी हमलों में मृतकों की संख्या दो से बढ़कर छह हो गई है. इनमें से पांच मज़दूर बताए गए हैं.

  3. इसराइल ने हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को फिर बनाया निशाना, बेरूत में कई जगह हवाई हमले

    इसराइल का बेरूत पर किया गया हमला

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल का बेरूत पर किया गया हमला

    इसराइल ने बेरूत की कई जगहों पर बमबारी की है. इसराइल के निशाने पर हिज़्बुल्लाह की मदद करने वाले बैंक और अन्य संस्थान हैं.

    इस हमले से पहले ही इसराइल ने चेतावनी जारी कर दी थी कि वो 24 इलाक़ों पर हमला करने की योजना बना रहा है. इसराइल डिफ़ेस फ़ोर्सज़ (आईडीएफ़) ने बता दिया था कि उनके निशाने पर हिज़्बुल्लाह का समर्थन करने वाले बैंक होंगे.

    बेरूत के दक्षिणी इलाक़े में आने वाले दहिह शहर में इसराइल ने आठ हवाई हमले किए हैं. इस इलाक़े को हिज़्बुल्लाह के नियंत्रण बताया जाता है.

    लेबनान के सरकारी मीडिया का भी कहना है कि देश के पूर्वी हिस्से में हमला हुआ है.

    उधर हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि उसने रविवार को इसराइल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई रॉकेट्स दागे थे.

  4. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है. मैं अभिषेक पोद्दार आप तक आज की ताज़ा ख़बरें पहुंचाऊंगा. बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद ख़बरों को यहां पढ़ सकते हैं.

    कल के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारी वेबसाइट की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं.

    - महाराष्ट्र में अब तक क्यों नहीं बन सकी कोई महिला मुख्यमंत्री?- पूरी ख़बर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में अभियुक्त को शिवसेना शिंदे गुट ने विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख बनाया- पूरी ख़बर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    शापुरजी सकलतवाला: टाटा परिवार के कम्युनिस्ट विचार वाले वो सदस्य जो ब्रिटेन के पहले एशियाई सांसद बने- पूरी ख़बर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

    जो बाइडन के एक और बार राष्ट्रपति नहीं बनने से यूरोप क्यों चिंतित है?- पूरी ख़बर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.