You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

सीतारमण और नड्डा पर दायर एफ़आईआर मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने दी राहत, क्या कहा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य पार्टी नेताओं के ख़िलाफ़ इलेक्टोरल बॉन्ड्स के ज़रिए कथित तौर पर उगाही करने के मामले में एफ़आईआर दर्ज की की गई थी.

सारांश

  • पीएम मोदी ने की इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात, कहा - 'दुनिया में आतंकवाद की कोई जगह नहीं'
  • ईरान ने कहा- इसराइल की आपराधिक हरकतों को बख़्शा नहीं जाएगा
  • राहुल गांधी ने हरियाणा की चुनावी रैली में किया दावा- 'पेंशन चोरी का तरीक़ा है अग्निवीर योजना'
  • नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या 200 पहुंची
  • अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने का एलान

लाइव कवरेज

सौरभ यादव

नमस्कार!

बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. हम आप सभी तक आज की बड़ी ख़बरें लेकर आएंगे.

आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं. कल के लाइव ब्लॉग की ख़बरें आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़े सकते हैं.

नीचे कुछ ख़ास ख़बरें हैं जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए-

नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के कारण अब तक कम से कम 170 लोगों की मौत हो चुकी है. इस आपदा के दौरान एक शख़्स की तारीफ़ हो रही है जिन्होंने लोगों को बचाया है. पढ़ने के लिए क्लिक करें.

इसराइल के हमले में हिज़्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद ईरान पर इसका क्या असर हो सकता है. पढ़ने के लिए क्लिक करें.

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के एग्ज़ीक्यूटिव बोर्ड ने पाकिस्तान के लिए सात अरब डॉलर के क़र्ज़ प्रोग्राम को मंज़ूरी दे दी है. आईएमएफ़ से मिला बड़ा क़र्ज़ पाकिस्तान में लोगों की ज़िंदगी आसान बना पाएगा? पढ़ने के लिए क्लिक करें.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान सिख समुदाय पर टिप्पणी की थी. इस बयान पर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी. राहुल गांधी ने अमेरिका में सिखों पर जो कहा, उससे भारत में क्या बदलेगा? पढ़ने के लिए क्लिक करें.