You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर जय शाह ने किया बड़ा एलान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने रविवार को विस्थापित हुई अफ़ग़ानिस्तान की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की सहायता के लिए एक समर्पित टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है.

सारांश

लाइव कवरेज

सुरभि गुप्ता और इफ़्तेख़ार अली

  1. ग़ज़ा के ज़्यादातर हिस्सों पर अपना हमला बढ़ाएगी इसराइली सेना?

    इसराइल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज़ ने घोषणा की है कि उनकी सेना जल्द ही ग़ज़ा के ज़्यादातर हिस्सों में अपना हमला बढ़ाएगी.

    इसराइल कात्ज़ ने यह भी कहा कि इसराइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने ग़ज़ा पट्टी के दक्षिणी हिस्से में रफ़ाह और ख़ान यूनिस शहरों के बीच के एक 'सुरक्षा क्षेत्र' पर क़ब्ज़ा कर लिया है.

    इसराइली सेना ने ख़ान यूनिस और उसके आस-पास के इलाक़ों को ख़ाली करने का आदेश भी जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि इसराइली सेना ग़ज़ा से किए गए हवाई हमलों, जिसकी ज़िम्मेदारी हमास ने ली है, के जवाब में हमला करने की तैयारी कर रही है.

    दो महीने के युद्धविराम के बाद 18 मार्च को इसराइल ने हमास के ख़िलाफ़ अपना हमला फिर से शुरू कर दिया है.

    तब से, इसराइल ने ग़ज़ा के बड़े क्षेत्र पर क़ब्ज़ा कर लिया है, जिससे एक बार फिर लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा है.

  2. परमाणु समझौते पर ईरान और अमेरिका के बीच क्या बातचीत हुई?

    ईरान और अमेरिका के बीच ओमान की मध्यस्थता में शनिवार, 12 अप्रैल को अप्रत्यक्ष वार्ता हुई है. दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की ये अप्रत्यक्ष वार्ता ओमान की राजधानी मस्कट में हुई.

    ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर साल 2018 के बाद से ये दोनों देशों के बीच उच्चतम स्तर की पहली बैठक थी. दोनों ही देशों ने इस बैठक को 'रचनात्मक' बताया है. अगले हफ़्ते दूसरे दौर की चर्चा होगी.

    अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ ने किया. वहीं ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने किया.

    यह बैठक अलग-अलग कमरों में आयोजित की गई, जिसमें ओमान के विदेश मंत्री बदर बिन हम्माद अल-बुसैदी के ज़रिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों को संदेश भेजे गए.

    हालांकि अराग़ची और विटकॉफ़ ने बुसैदी की मौजूदगी में कुछ मिनट बात की.

    वार्ता के बाद अब्बास अराग़ची ने ईरानी सरकारी टीवी से कहा, "मेरी राय में, पहली बैठक के रूप में यह एक रचनात्मक बैठक थी जो बहुत ही शांतिपूर्ण और सम्मानजनक माहौल में हुई, क्योंकि इसमें किसी भी तरह की अनुचित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया."

    वहीं व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि ये वार्ता 'बहुत सकारात्मक और रचनात्मक' थी.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.