ग़ज़ा पर इसराइली हमले में हमास के पुलिस प्रमुख समेत 11 लोगों की मौत

ग़ज़ा में एक शिविर पर हुए इसराइली हमले में हमास के संचालन वाली पुलिस के प्रमुख और उनके एक सहयोगी समेत 11 लोग मारे गए हैं.

सारांश

  • खेल रत्न 2024: मनु भाकर समेत चार खिलाड़ियों को मिलेगा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार
  • बांग्लादेश: चिन्मय कृष्ण दास की ज़मानत याचिका हुई ख़ारिज
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आख़िरी टेस्ट मैच से बाहर हुए आकाश दीप
  • भारत के ख़िलाफ़ अंतिम टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया
  • न्यू ऑर्लिन्स में ट्रक से लोगों को रौंदने के अभियुक्त को राष्ट्रपति बाइडन ने बताया आईएस से प्रभावित

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान, इफ़्तेख़ार अली

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, न्यू ऑर्लिन्स के बाद ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट से एक की मौत, एलन मस्क क्या बोले?

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एलन मस्क

    अमेरिका के लास वेगास में स्थित ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला साइबरट्रक में विस्फोट हुआ है.

    इसमें ड्राइवर की मौत हो गई और अन्य सात लोग घायल हुए हैं.

    पुलिस ने बताया कि बुधवार को ट्रक होटल के सामने कांच के दरवाजे के पास रुका. इस दौरान धुआं निकलने लगा और उसमें विस्फोट हो गया.

    कुछ घंटे पहले ही न्यू ऑर्लिन्स में एक ट्रक लोगों को रौंदते हुए भीड़ में घुस गया. इसमें 15 लोगों की मौत हो गई है.

    एलन मस्क ने कहा कि टेस्ला साइबरट्रक में हुए विस्फोट और न्यू ऑर्लिन्स में हुई घटना आपस में किसी तरह से जुड़ी हुई हो सकती है.

    वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दोनों घटनाओं में कोई संबंध नहीं है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता अश्वनी पासवान दोपहर दो बजे तक आप तक ख़बरें पहुंचाउंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    बांग्लादेश के आर्मी चीफ़ जनरल वकार-उज़-ज़मां ने भारत को लेकर कहीं कई बातें

    यूक्रेन ने यूरोप को रूसी गैस की आपूर्ति बंद की, क्या होगा इसका असर

    दिल्ली चुनाव में यूपी-बिहार के मतदाताओं का रुख़ क्या रहेगा

    अफ़ग़ानिस्तान की ज़ाकिरा कैसे तुर्की में सबकी उम्मीद बनकर उभरीं