टैरिफ़ वॉर के बीच विश्व व्यापार संगठन ने क्या अनुमान लगाया?

विश्व व्यापार संगठन ने अनुमान लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ़ की वजह से इस साल वैश्विक व्यापार में गिरावट आएगी.

सारांश

लाइव कवरेज

इफ़्तेख़ार अली, हिमांशु दुबे और सुरभि गुप्ता

  1. हमास ने ठुकराया इसराइल का प्रस्ताव, फ़लस्तीनी अधिकारी ने बताई इसकी वजह, योलेंड नेल/रश्दी अबुलौफ़, बीबीसी न्यूज़

    हमास के लड़ाके

    इमेज स्रोत, EPA

    इमेज कैप्शन, इसराइल ने हमास के सामने हथियार छोड़ने का प्रस्ताव रखा था.

    हमास ने इसराइल का वो प्रस्ताव ठुकराया दिया है, जिसमें ग़ज़ा में छह सप्ताह का युद्ध विराम लागू करने के बदले सशस्त्र समूह से हथियार छोड़ने को कहा गया था.

    यह जानकारी एक वरिष्ठ फ़लस्तीनी अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि इसराइल की योजना में युद्ध समाप्त करने को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई गई थी.

    हमास की प्रमुख मांगों को भी इसमें शामिल नहीं किया गया था. जबकि इसके बदले हमास की कैद में मौजूद आधे बंधकों को रिहा करने को कहा गया था. यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया, जब ग़ज़ा में इसराइल की सैन्य कार्रवाई जारी है.

    हाल ही में ग़ज़ा के ख़ान यूनिस में एक फ़ील्ड अस्पताल पर हवाई हमला हुआ था. इसमें एक सुरक्षा गार्ड मारा गया जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए थे. वहीं, इसराइली सेना ने कहा था कि इसमें हमास का एक लीडर मारा गया था.

    इस बीच एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने चेतावनी दी है कि “ग़ज़ा में मानवीय स्थिति युद्ध शुरू होने के बाद 18 महीनों में सबसे बुरे स्तर पर है.”

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    फ़िलहाल, हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.