अमेरिका: जॉर्जिया के एक मिलिट्री बेस पर गोलीबारी, पांच सैनिक घायल

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में स्थित एक मिलिट्री बेस पर गोलीबारी की ख़बर है. इस घटना में पांच सैनिक घायल बताए जा रहे हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी, सुरभि गुप्ता

  1. ट्रंप की धमकी के बीच भारतीय राजदूत की रूसी उप रक्षा मंत्री से मुलाक़ात

    विनय कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार (फ़ाइल फ़ोटो)

    रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने रूस के उप रक्षा मंत्री जनरल अलेक्ज़ेंडर फोमिन से मुलाक़ात की.

    इस मुलाक़ात में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

    रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, "भारतीय राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग के प्रभारी जनरल फोमिन से मुलाक़ात की. यह मुलाक़ात 'पारंपरिक गर्मजोशी और मैत्रीपूर्ण माहौल’ में हुई."

    मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "दोनों पक्षों के बीच रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग से जुड़े प्रासंगिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान रणनीतिक साझेदारी की भावना के तहत इस सहयोग को और अधिक मज़बूत करने की मंशा ज़ाहिर की गई है."

    यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से कच्चा तेल ख़रीदने पर अगले 24 घंटों में भारत पर कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे होम पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.