कौन हैं किंबर्ली चीटल जिन्होंने अमेरिकी सीक्रेट सेवा के निदेशक पद से दिया है इस्तीफ़ा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

सारांश

  • ट्रंप पर हमले के बाद अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की निदेशक ने दिया इस्तीफ़ा
  • आम बजट के ख़िलाफ़ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा इंडिया गठबंधन
  • नैंसी पेलोसी ने राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को दिया अपना समर्थन
  • आम बजट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम बजट को बताया 'दिशाहीन'
  • आम बजट: राहुल गांधी ने आम बजट को बताया ‘कुर्सी बचाओ’ बजट

लाइव कवरेज

सौरभ कुमार यादव, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- इसराइली हमले में 70 लोग मारे गए

    हमले के बाद ग़ज़ा शहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, हमले के बाद ग़ज़ा शहर (फाइल फोटो)

    ग़ज़ा में हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिणी शहर ख़ान यूनिस में इसराइली हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं.

    ऐसा तब हुआ है, जब इसराइल ने फ़लस्तीनी चरमपंथियों के खिलाफ़ एक ऑपरेशन से पहले ग़ज़ा के रिहायशी इलाक़े को ख़ाली करने का आदेश दिया था.

    इसराइली सेना ने सोमवार सुबह बताया कि ख़ान यूनिस के पूर्वी इलाक़ों से महत्वपूर्ण आतंकी गतिविधियां और रॉकेट से हमले हुए थे. उस क्षेत्र में रह रहे लोगों को अल- मवासी रिहायशी इलाक़े में जाने के लिए कहा गया है.

    इसराइली सेना ने बताया कि इसके बाद क्षेत्र में भारी बमबारी की गई, जिससे आतंकियों और उनके बूनियादी ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया है.

    वहाँ पर सैकड़ों लोगों को पैदल और कारों से भागते देखा गया.

    इस बीच फ़लस्तीनी रेड क्रिसेंट ने बताया है कि अल अमल अस्पताल में पांच शवों और 33 घायलों को लाया गया है.

    स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इसराइल के इस आदेश के बाद ख़ान यूनिस से दो किमी पूर्व स्थित मान और बानी सुहैला कस्बे में स्थित उनके क्लिनिक में सेवाएं ठप हो गई हैं.

    इसराइली अधिकारियों का कहना है कि उनका आदेश अस्पतालों पर नहीं लागू होता है.

  2. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    22 जुलाई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें