रात के दस बज रहे हैं, अब इस लाइव पेज को यहीं रोकते हैं. कल सुबह फिर लौटेंगे देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के साथ. फ़िलहाल हमें अनुमति दीजिए.
लेकिन जाते-जाते आपके लिए छोड़ जाते हैं आज की ये कुछ बड़ी ख़बरें –
महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में लड़कियों से यौन शोषण मामले के अभियुक्त अक्षय शिंदे की मौत की जांच सीआईडी को सौंपी गई है. सोमवार को अक्षय शिंदे की गोलीबारी में मौत हो गई थी. महाराष्ट्र में इस मुद्दे पर सियासत भी लगातार जारी है. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
अमेरिका में लैटिन अमेरिकी देशों के निर्वासित लोगों के बीच एक सवाल पूछा जा रहा है: 'क्या कमला हैरिस वास्तव में कम्युनिस्ट हैं?' राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद से उनके बारे में कई भ्रामक दावे किए गए हैं कि वो समाजवादी या कम्युनिस्ट हैं. पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
हिज़्बुल्लाह के इस्तेमाल में आने वाले पेजर और वॉकी टॉकी में हुए धमाकों को सिर्फ़ एक हफ़्ता ही बीता है, उसके बाद से अब तक हिज़्बुल्लाह के लिए विनाशकारी नाकामियों का एक सिलसिला चल पड़ा है जो रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसराइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष से मध्य-पूर्व में संकट गहरा गया है. यह संघर्ष किस दिशा में जा रही है? इस खबर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
पाकिस्तान की सरकारी मीडिया के अनुसार मोहम्मद आसिम मलिक को पाकिस्तान सेना की ख़ुफ़िया संस्था आईएसआई का नया प्रमुख बनाया गया है. पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई कैसे काम करती है, इसके काम की आलोचना क्यों होती है? इस ख़बर को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

















