बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी 72 साल के थे और पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे.

सारांश

  • मुंबई में तूफ़ान के दौरान गिरा बिलबोर्ड, तीन की मौत, 54 घायल और कई लोग दबे
  • माइकल कोहेन ने न्यू यॉर्क की अदालत में पूर्व राष्ट्रति ट्रंप के ख़िलफ़ गवाही दी
  • सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम केजरीवाल के घर पर कथित मारपीट मामले में पुलिस को नहीं दी शिकायत
  • हैदराबादः वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं के नकाब हटाने का मामला, माधवी लता पर एफ़आईआर दर्ज
  • भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में आज चौथे चरण के दौरान 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
  • रूस के राष्ट्रपति पुतिन, शोइगु के स्थान पर उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव को रक्षा मंत्री नियुक्त करेंगे.
  • आईपीएल के 62वें मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को कायम रखा है.

लाइव कवरेज

  1. चौथे चरण की वोटिंग शुरू होने पर पीएम मोदी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अमित शाह ने क्या कहा

    पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग शुरू होने पर पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं ने प्रतिक्रिया दी है.

    पीएम मोदी ने जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है वहां पर लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की है.

    वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि 'पहले तीन चरण में आपने (मतदाताओं ने) दिखाया है कि तानाशाही ताक़तों से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं.'

    पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहे हैं.''

    ''मुझे विश्वास है कि इन सभी सीटों पर लोग भारी संख्या में मतदान करेंगे, जिसमें युवा और महिला वोटर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए, अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मज़बूत करें!''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ''पहले तीन चरण में आपने (मतदाताओं ने) दिखाया है कि तानाशाही ताक़तों से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए वोट कर रहे हैं.''

    ''10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर न्याय के हक़ में वोट करें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से भारी संख्या में वोट डालने की अपील की है.

    उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं से अपील करता हूं. आज एक ऐसी सरकार बनाने के लिए रिकॉर्ड संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचें, गरीब कल्याण जिसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हो.''

    छोड़िए X पोस्ट, 3
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 3

    कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट किया, ''अपने एक वोट से बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, भ्रष्टाचार और अन्याय का अंत करें.''

    ''अपने वोट की ताक़त को पहचानें. कांग्रेस को वोट दें. हाथ बदलेगा हालात.''

    छोड़िए X पोस्ट, 4
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 4

    लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

    पहले चरण में 102, दूसरे चरण में 88 और तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं.

  2. रूस के राष्ट्रपति पुतिन बदलेंगे रक्षा मंत्री, सर्गेई शोइगु के स्थान पर इन्हें मिलेगी कमान

    राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु

    यूक्रेन के साथ छिड़ी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का तबादला करने जा रहे हैं.

    68 साल के शोइगु 2012 से रूस के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा संभाल रहे हैं.

    अब शोइगु को रूस की सुरक्षा परिषद का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा.

    राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शोइगु की जगह उप प्रधानमंत्री आंद्रेई बेलौसोव रक्षा मंत्रालय की कमान संभालेंगे.

    यूक्रेन के साथ चल रही जंग में शोइगु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

    रूस की सरकार के दस्तावेज़ से मालूम चला है कि राष्ट्रपति पुतिन चाहते हैं कि शोइगु सुरक्षा परिषद के प्रमुख का महत्वपूर्ण ज़िम्मा संभालें.

    शोइगु को पुतिन का क़रीबी समझा जाता है और उन्हें बिना किसी सैन्य अनुभव के रक्षा मंत्रालय का ज़िम्मा मिला था.

    शोइगु पेशे से सिविल इंजीनियर रहे हैं. 1990 में शोइगु को आपातकालीन और आपदा राहत मंत्रालय का हेड चुना गया.

    राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में रूस में हुए आम चुनाव में 87 फ़ीसदी मत हासिल करते हुए जीत हासिल की और पांचवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.

  3. बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    12 मई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.