जेएनयू में सफ़ाई कर्मचारी की आत्महत्या पर क्या बोले टीचर्स और छात्र संगठन?

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एक 55 वर्षीय सफ़ाई कर्मी ने आत्महत्या कर ली है.

सारांश

  • दिल्लीः भीषण गर्मी की वजह से सभी स्कूलों को तुरंत बंद करने का आदेश
  • ग़ज़ा संघर्षः जेनिन कैंप पर इसराइली सेना की कार्रवाई में डॉक्टर समेत सात की मौत
  • अमेरिका ने भारत का ज़िक्र करते हुए कहा है कि वह सभी धार्मिक समुदाय के साथ एक समान बर्ताव को लेकर कई देशों के साथ संपर्क में है.
  • बीजेपी का जयंत सिन्हा को कारण बताओ नोटिस, पूछा- 'वोट क्यों नहीं दिया'.
  • स्वाति मालीवाल ने बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर कहा- हर झूठ के लिए कोर्ट जाऊंगी.
  • इसराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की ओर से उनकी गिरफ़्तारी की मांग की निंदा की है.
  • ममता पर अभद्र टिप्पणीः हाई कोर्ट के पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक
  • ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के मौत के बाद देश में पाँच दिन के लिए शोक का एलान.

लाइव कवरेज

प्रियंका, दिलनवाज़ पाशा

  1. स्वाति मालीवाल ने बीजेपी का एजेंट बताए जाने पर कहा- हर झूठ के लिए कोर्ट जाऊंगी

    स्वाति मालीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वाति मालीवाल

    अरविंद केजरीवाल के क़रीबी बिभव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाने के बाद राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने पार्टी के नेताओं पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है.

    आम आदमी पार्टी ने कहा है कि स्वाति मालीवाल ने बीजेपी के इशारे पर बिभव कुमार पर आरोप लगाए हैं. आम आदमी पार्टी का ये भी कहना है कि स्वाति मालीवाल पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में मुक़दमा दर्ज है और इसी कारण वह बीजेपी के षड्यंत्र का चेहरा बनी हैं.

    इन आरोपों पर स्वाति मालीवाल ने अब जवाब दिया है.

    उन्होंने एक्स पर लिखा है, "कल से दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे हैं कि मुझपे भ्रष्टाचार की एफ़आईआर हुई है, इसलिए बीजेपी के इशारे पर मैंने ये सब किया."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    "ये एफ़आईआर आठ साल पहले 2016 में हो चुकी थी, जिसके बाद मुझे सीएम और एलजी दोनों ने दो बार और महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया. केस पूरी तरह फ़र्ज़ी है, जिस पर डेढ़ साल से माननीय हाई कोर्ट ने स्टे लगाया हुआ है, जिन्होंने माना कि पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है."

    स्वाति मालीवाल ने सवाल किया कि बिभव कुमार के ख़िलाफ़ शिकायत देने तक मैं इनके हिसाब से 'लेडी सिंघम' थी और आज बीजेपी एजेंट बन गई?

    राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा है कि वह हर झूठ के लिए कोर्ट जाएंगी.

  2. संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ और मोदी भक्त वाले बयान से ख़फ़ा हुए नवीन पटनायक

    संबित पात्रा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, संबित पात्रा

    बीजेपी नेता और ओडिशा के पुरी से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी संबित पात्रा की एक टिप्पणी के बाद ओडिशा और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी है.

    संबित पात्रा का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ, जिसमें वह ओड़िया भाषा में 'भगवान जगन्नाथ को पीएम मोदी का भक्त' बता रहे हैं. हालांकि, आलोचना के बाद संबित पात्रा ने इसे अपनी भूल बताया है और माफ़ी मांगी है.

    संबित पात्रा के इस बयान पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा, "महाप्रभु को किसी अन्य इंसान का भक्त बताना भगवान का अपमान है. इसने दुनियाभर में रह रहे करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और ओडिशा के लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाया है. भगवान ओड़िया अस्मिता का सबसे बड़ा प्रतीक हैं. महाप्रभु को किसी इंसान का भक्त बताना बिल्कुल निंदनीय है."

    उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, "मैं बीजेपी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार के दिए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक बयानबाज़ी से ऊपर रखने की अपील करता हूं. ऐसा करके आपने ओड़िया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और ओडिशा के लोग इसे लंबे समय तक याद रखेंगे."

    वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी नवीन पटनायक के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा है, "मैं बीजेपी के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. इन्होंने ख़ुद को ईश्वर से ऊपर सोचना शुरू कर दिया है. ये अहंकार की पराकाष्ठा है. भगवान को मोदी जी का भक्त बताना, भगवान का अपमान है."

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    इस बीच बीजेपी नेता संबित पात्रा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि उनसे भूल हुई है. उन्होंने गलती से उल्टा कह दिया है. इस भूल की सुधार के लिए वह अगले तीन दिनों तक उपवास करेंगे.

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  3. नमस्कार !

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    20 मई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.