You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

नीट यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 4 मई को होगी परीक्षा

शुक्रवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 4 मई को आयोजित की जाएगी.

सारांश

लाइव कवरेज

हिमांशु दुबे, इफ़्तेख़ार अली

  1. प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने क्या कहा?

    गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ की गंगा बहाते हैं.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जयराम रमेश ने कहा, ''90 मिनट प्रधानमंत्री बोले, झूठ की गंगा बहाते गए. उनके पास सिर्फ़ दो ही हथियार हैं. एक प्रधानमंत्री कांग्रेस बदनाम योजना और एक प्रधानमंत्री इतिहास तोड़-मरोड़ योजना. जवाहरलाल नेहरू को निशाना बनाया, कांग्रेस को निशाना बनाया, और एक नया इतिहास, सदन के सामने उन्होंने पेश किया. बिल्कुल सरासर झूठ है.''

    इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में भीम राव आंबेडकर का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था.

    उन्होंने कहा था, ''बाबा साहब आंबेडकर के प्रति कांग्रेस को कितनी नफ़रत, कितना गुस्सा था और किसी भी हालत में बाबा साहब की किसी भी बात पर कांग्रेस चिढ़ जाती थी, और इसके सारे दस्तावेज मौजूद हैं. और इस गुस्से को दो दो बार, बाबा साहेब को चुनाव में पराजित करके क्या कुछ नहीं किया गया.''

    उनके इन आरोपों पर विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आपत्ति दर्ज कराई.

  2. डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के ख़िलाफ़ लगाए प्रतिबंध

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्ज़ीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाए गए हैं.

    दरअसल इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट पर अमेरिका और उसके सहयोगी इसराइल के ख़िलाफ़ अनुचित और आधारहीन कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है.

    इस आदेश के तहत आईसीसी के अधिकारियों और उनके परिवार के अलावा अदालत की जांच में सहयोग करने वाले व्यक्ति के ख़िलाफ़ आर्थिक और वीज़ा प्रतिबंध लगाए गए हैं.

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं.

    नवंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया था.

    आईसीसी ने नेतन्याहू पर ग़ज़ा में कथित युद्ध अपराध का आरोप लगाया था, जिसे इसराइल ने नकार दिया था. आईसीसी ने हमास कमांडर के ख़िलाफ़ भी वारंट जारी किया था.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता हिमांशु दुबे अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    फ़िलहाल बीबीसी हिंदी की वेबसाइट पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    मोदी के अमेरिका जाने से पहले ट्रंप भारत को इतने झटके क्यों दे रहे हैं?

    अमेरिका से वापस भेजे गए लोगों की आपबीती, खाना तक नहीं मिला, कई रास्ते में मर गए...

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: नए एग्ज़िट पोल में किसकी सरकार बनने का अनुमान

    अवैध भारतीय प्रवासियों के मुद्दे पर ट्रंप से सीधे न टकराने की क्या है मोदी सरकार की रणनीति