अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के मामले पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
सारांश
अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. इसके कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम ज़मानत दे दी
कोलकाता हाईकोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को दी बेल
म्यांमार में सेना के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे विद्रोही गुटों ने रख़ाइन प्रांत से लगी बांग्लादेश की सीमा के क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया है
तमिलनाडु के डिंडीगुल में गुरुवार रात एक निजी अस्पताल में आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई है
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
लाइव कवरेज
चंदन कुमार जजवाड़े और अभिषेक पोद्दार
नमस्कार
रात के 10 बज चुके हैं और इसी के साथ शुक्रवार के लाइव पेज को विराम देने का वक़्त भी आ गया है. अब बीबीसी संवाददाता अभिषेक पोद्दार को दीजिए इजाज़त.
शनिवार को हम बीबीसी लाइव पेज के ज़रिए दिन भर की बड़ी ख़बरों को लेकर फिर से हाज़िर होंगे.
फ़िलहाल के लिए हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें हैं, जिन्हें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
- पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन को मिली अंतरिम ज़मानत: अब तक क्या-क्या हुआ, किसने क्या कहा? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- प्रियंका गांधी का संसद में पहला भाषण, संविधान के सवाल पर सरकार को घेरा, जवाहरलाल नेहरू का भी ज़िक्र किया- पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- अतुल सुभाष केस : क्या ये क़ानून पति और उसके परिवार को प्रताड़ित करता है? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- ईरान ने बशर अल-असद को कितने अरब डॉलर का क़र्ज़ दिया था, अब इन पैसों का क्या होगा? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के मामले पर क्या बोले अश्विनी वैष्णव?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अल्लू अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ़्तार किया था
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के मामले पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट
में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, “कांग्रेस पार्टी में क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए कोई सम्मान नहीं
है और अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी ने इसे फिर से साबित कर दिया है.”
अश्विनी वैष्णव ने हैदराबाद के संध्या थिएटर में
हुई भगदड़ की घटना को राज्य और स्थानीय प्रशासन की खराब व्यवस्था का मामला बताया.
उन्होंने लिखा,'' अपने उस दोष को हटाने के लिए, तेलंगाना प्रशासन इस तरह के
प्रचार स्टंट कर रहा है. तेलंगाना सरकार को लगातार फिल्मी हस्तियों पर हमला करने
के बजाय प्रभावित लोगों की सहायता करनी चाहिए और उस दिन व्यवस्था करने वालों को
दंडित करना चाहिए.''
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, रेल मंत्री अश्निनी वैष्णव
शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन
को गिरफ़्तार किया था. हालांकि कुछ देर बाद ही तेलंगाना हाईकोर्ट ने उनको दो
हफ़्तों के लिए अंतरिम ज़मानत दे दी.
शुक्रवार की दोपहर को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी
ने अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी से जुड़े सवाल का जवाब दिया था.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बारे में मीडिया के सवालों के उत्तर देते कहा, "पता करके बताता हूं."
वहीं एक टेलिविज़न चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि "वो चाहें तो स्टूडियो में स्पेशल शो देख सकते थे. आजकल घर पर भी होम
थिएटर रहता है वो उस पर भी देख सकते थे. वो जनता में देखने के लिए जा रहें तो
उन्हें इसकी जानकारी पुलिस को या फिर वहां के मैनेजमेंट को देनी चाहिए थी."
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अचानक क्यों पहुंचे इराक़, टॉम बेटमैन, अमेरिकी विदेश मंत्रालय मामलों के संवाददाता
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (बीच में) ने इराक के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को अचानक इराक़ की राजधानी बग़दाद पहुंचे.
उन्होंने इराक़ के प्रधानमंत्रीमोहम्मद शिया अल-सुदानी
से मुलाकात की.
अमेरिकी विदेश मंत्री ने बग़दाद पहुंचने के लिए तुर्की के अंकारा से अमेरिकी
वायु सेना के विमान सी-17 से उड़ान भरी थी.
अमेरिकी नज़रिए से एंटनी ब्लिंकन की इराक़ यात्रा खासी अहम है. सीरिया के
हालात को देखते हुए इराक़ की अहमियत बढ़ गई है.
इराक़ सीरिया का पड़ोसी देश है. बीबीसी संवाददाता के अनुसार सीरिया के इलाकों में कथित इस्लामिक स्टेट समूह को नियंत्रित और कमज़ोर रखने की कोशिश में अमेरिका
और इराक़ के साझा हित हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि वो इराक़ की यात्रा के दौरान
सीरिया में कथित इस्लामिक स्टेट समूह को फिर से उभरने से रोकने के लिए रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे.
इराक़ के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बाद ब्लिंकन ने कहा, इराक़ किसी भी
अन्य देश से ज़्यादा स्थिरता की ज़रूरत को समझता है.
भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग 11 का एलान
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से शुरू होगा
भारत के ख़िलाफ़ ब्रिस्बेन
के गाबा मैदान पर खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के
बीच तीसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से शुरू होगा. पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ फ़िलहाल
1-1 की बराबरी पर है.
पर्थ में खेले गए पहले
टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से हराया था. तो वहीं एडिलेड में गुलाबी
गेंद से खेले गए डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से जीत मिली थी.
ऐसे में गाबा में खेले
जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें जीत हासिल करके सिरीज़ में बढ़त हासिल करना चाहेंगीं.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
के लिहाज़ से भी यह टेस्ट मैच ख़ासा अहम हो है. वर्ल्ड
टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में फ़िलहाल साउथ अफ़्रीका की टीम पहले नबंर पर और
ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है. वहीं भारत तीसरे स्थान पर है.
तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्लेइंग
इलेवन में एक बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड चोट के
बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में शामिल किया गया है.
कोलकाता रेप-मर्डर केस : मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को मिली बेल पर बीजेपी और टीएमसी ने क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सीबीआई की गिरफ़्तारी में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष
सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज
के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला थाना के प्रभारी अभिजीत मंडल को बेल दे दी
है.
अब इस पर पश्चिम बंगाल की बीजेपी इकाई और टीएमसी के नेताओं की प्रतिक्रिया भी
सामने आ गई है.
पश्चिम बंगाल की बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने समाचार
एजेंसी एएनआई से कहा, “यह शर्मिंदगी का विषय है कि सीबीआई
समय पर चार्जशीट नहीं दे पा रही है. कुछ अफ़सरों को बचाने के लिए सारे विभाग की
बेइज्ज़ती हो रही है.”
बीजेपी नेता ने कहा, “क्यों सीबीआई सही समय पर चार्जशीट
नहीं दे पा रही है. ये हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. पश्चिम बंगाल बीजेपी पीड़ित
परिवार के साथ है.”
वहीं राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के नेता कुणाल
घोष ने कहा, “रेप और हत्या के केस में कोलकाता पुलिस ने 24 घंटे के अंदर
मुख्य अभियुक्त को पकड़ लिया था. लेकिन सरकार विरोधी लोगों ने सीबीआई को केस देने
के लिए प्रदर्शन किया. जिसके बाद केस सीबीआई को दे दिया गया.”
उन्होंने कहा, “अब ये जानकारी मिली है कि संदीप घोष की बेल हो गई है. हम
किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं और किसी के ख़िलाफ़ भी नहीं हैं. लेकिन हम यह कहना
चाहते हैं कि निराधार तरीके से सरकार को बदनाम किया जा रहा था.”
टीएमसी नेता ने कहा कि रेप या मर्डर केस में इन लोगों
की संलिप्तता सीबीआई साबित नहीं कर पाई. इस वजह से उनकी बेल हो गई.
सियालदह कोर्ट ने तय समय पर सीबीआई के चार्जशीट
दाख़िल ना कर पाने की वजह से मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष और
कोलकाता के ही पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को बेल दी है.
सितंबर की शुरुआत में ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज के
पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था.
नौ अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में
एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला सामना आया था.
इस घटना के विरोध में कोलकाता समेत देश भर के
अस्पतालों के डाक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था.
इन्हीं विरोध प्रदर्शन की वजह से आरजी कर मेडिकल अस्पताल के तत्कालीन
प्रिंसिपल संदीप घोष को पद से हटा दिया गया था.
अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, किसने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार किया था
दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन की
गिरफ़्तारी पर सोशल मीडिया पर राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक की हस्तियों ने
प्रतिक्रिया ज़ाहिर की.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर
कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि
संध्या थिएटर की भगदड़ में एक महिला की मौत की घटना दुखद है.
उन्होंने लिखा, "अल्लू अर्जुन ने इस मामले
में शोक व्यक्त किया था और उन्होंने ज़िम्मेदार तरीके से कहा कि वो
परिवार के साथ हैं. लेकिन इस घटना के लिए सीधे तौर पर उन्हें ज़िम्मेदार ठहराना
कहां तक उचित है?"
वहीं बीजेपी नेता टी राजा सिंह ने कहा, "पुलिस
का कहना है कि अल्लू अर्जुन ने संध्या थिएटर जाने के बारे में पुलिस का जानकारी
नहीं दी थी जिस कारण भगदड़ मची और एक महिला की मौत हो गई. संध्या थिएटर के
मालिक का कहना है कि हमने हैदराबाद सिटी कमिश्नर को एक चिट्ठी देकर कहा था कि
अल्लू अर्जुन यहां आने वाले हैं. लेकिन बताने के बाद भी पुलिस नहीं आई तो
इसमें किसकी ग़लती है. ये सवाल मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से पूछना चाहता
हूं."
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार तेलंगाना के
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस बारे में मीडिया के सवालों के उत्तर में कहा, "पता
करके बताता हूं."
बीजेपी नेता और गृह राज्य मंत्री बांदी संजय कुमार ने
इस मामले पर कहा कि अल्लू अर्जुन को उनके बेडरूम से सीधे ले जाना और कपड़े बदलने
तक का वक्त न देना अपमानजनक है.
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "संध्या
थिएटर में एक महिला की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ये कांग्रेस सरकार का
नाकामी दिखाती है जो भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही."
राजस्थान के जयपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते
हुए बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन ने कहा जो हादसा हुआ वो बेहद दुखद है.
उन्होंने कहा, "लेकिन सुरक्षा से जुड़ी हर
ज़िम्मेदारी कलाकार अपने हाथों में नहीं ले सकता."
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
इस मामले पर अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी एक बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, "किसी की ज़िंदगी का जाना दर्दनाक है और ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार करना क्या सही है?"
उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी से एक सवाल करना चाहता हूं. अगर इस तरह की घटना किसी नेता की चुनावी रैली में होती तो क्या पुलिस उन्हें गिरफ़्तार करती? क्या क़ानून और व्यवस्था के मामले में उन्हें ज़िम्मेदार ठहराया जाता और सरकार के प्रतिनिधियों के साथ वही बर्ताव होता जो अल्लू अर्जुन से साथ किया गया है? क्या ये सही है?"
"मैं समझता हूं कि पुलिस अपनी ड्यूटी निभा रही है लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि सिस्टम को बेहतर बनाए जाने की ज़रूरत है ताकि इस तरह की घटना न हो?"
अभिनेता रज़ा मुराद ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “इसमें अभिनेता की क्या ग़लती है. थिएटर के प्रशासन की ज़िम्मेदारी अभिनेता नहीं ले सकता है. अगर भगदड़ मची है तो भीड़ को नियंत्रित करना अभिनेता की ज़िम्मेदारी नहीं है. अगर गिरफ़्तारी की यह वजह है तो यह मेरी समझ से बाहर है.”
प्रियंका गांधी ने संसद में जवाहरलाल नेहरू और संविधान पर क्या कहा?
इमेज स्रोत, @priyankagandhi/Sansad TV
इमेज कैप्शन, संसद में अपने पहले संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी
शुक्रवार को वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी
ने संसद में अपना पहला संबोधन दिया.
संसद के अपने पहले भाषण में प्रियंका गांधी ने कहा, “जो सुरक्षा कर्मी और जवान अफ़सर 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में शहीद हुए उनको मैं
श्रद्धांजलि देना चाहती हूं.”
प्रियंका गांधी ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ज़िक्र भी किया.
उन्होंने कहा, "जिसका नाम लेने से कभी-कभी आप लेने से झिझकते हैं और कभी-कभी जिनका नाम आप अपने आप को बचाने के लिए धड़ाधड़ इस्तेमाल करते हैं, उन्होंने एचएएल, बीएचएल, सेल, गेल ओएनजीसी, रेलवे, एनटीपीसी, आईआईटी, आईआईएम, ऑइल रिफ़ाइनरी जैसी तमाम सार्वजनिक उपक्रम बनाए."
"उनका नाम पुस्तकों, भाषणों से मिटाया जा सकता है, लेकिन उनकी जो भूमिका देश की आज़ादी की लड़ाई और देश के निर्माण में रही है उसे कभी नहीं मिटाया जा सकता."
इमेज स्रोत, ANI/Sansad TV
इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में जवाहरलाल नेहरू का ज़िक्र किया
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में संविधान और इसकी रक्षा को लेकर भी बात की.
उन्होंने
कहा, "हमारा स्वतंत्रता संग्राम भी वाद-विवाद की परंपरा और संस्कृति से उपजा था.
आज़ादी की लड़ाई से एक आवाज़ उभरी जो देश की आवाज़ थी वही आज हमारे देश का संविधान
है."
"यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं है, बल्कि इसे बनाने में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, मौलाना आज़ाद, राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू समेत उस समय के तमाम नेता
सालों तक जुटे रहे."
सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “संविधान एक सुरक्षा कवच है जिसे सत्ता पक्ष तोड़ने में जुटा है. लैटरल एंट्री और निजीकरण के सहारे ये सरकार आरक्षण को कमज़ोर करने का काम कर रही है. अगर लोकसभा के ये नतीजे नहीं आए होते तो ये संविधान बदलने का काम भी शुरू कर देते.”
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
केरल के वायनाड में हुए लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी चार लाख से भी ज़्यादा वोटों से जीती थीं. उपचुनाव में जीत के साथ ही उन्होंने चुनावी राजानीति में पदार्पण किया था.
राहुल गांधी के वायनाड की सीट को छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव कराए गए थे. साल 2024 में राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड दो जगहों से चुनाव लड़ा था.
ऐसा पहली बार है जब सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तीनों एक साथ संसद के सदस्य हैं. सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं.
अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी पर रश्मिका मंदाना ने क्या कहा?
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पुष्पा-2 के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना
दक्षिण भारतीय और बॉलीवुड फ़िल्म अभिनेत्री रश्मिका
मंदाना ने अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अल्लू अर्जुन के गिरफ़्तारी की घटना पर पुष्पा पार्ट वन और पार्ट टू में उनके
साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री रश्मिका मंधाना ने सोशल मीडिया
प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है.
रश्मिका मंदाना ने लिखा, “मैं अभी जो देख रही हूँ, उस पर मुझे यक़ीन नहीं हो रहा है.
जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद दुखद घटना थी. हालांकि, यह देखना निराशाजनक है कि हर
चीज़ के लिए एक ही व्यक्ति को दोषी ठहराया जा रहा है. यह स्थिति अविश्वसनीय और दिल
दहला देने वाली है.”
शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ़्तार किया था. हैदराबाद पुलिस पहले अल्लू अर्जुन के घर पहुंची और फिर उनको चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लेकर गई. बाद में पुलिस ने बताया कि उन्हें गिरफ़्तार किया गया है.
हालांकि अल्लू अर्जुन की गिरफ़्तारी के कुछ देर बाद ही तेलंगाना हाईकोर्ट ने अभिनेता को चार सप्ताह की अंतरिम ज़मानत दे दी.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन के घर पहुंची थी
क्या है पूरा मामला
अभिनेता अल्लू अर्जुन पर यह कार्रवाई संध्या
थियेटर में भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत के मामले में हुई है.
हैदराबाद के संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन की
फ़िल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले फ़िल्म की
स्क्रीनिंग रखी गई थी.
अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक वहां उनके जाने का
कार्यक्रम बनाया और उनके सिनेमाघर पहुंचते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने के लिए
भगदड़ मच गई.
इस भगदड़ के दौरान वहां एक महिला की मौत हो गई.
इसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत कई लोगों के नाम पर शिकायत दर्ज की गई थी.
बीबीसी तेलुगू सेवा के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने हाल ही में संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना को लेकर अपने
ख़िलाफ़ लगे मामले में तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.
अल्लू अर्जुन ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज मामले को
खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
अपनी याचिका में अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने
पहले ही थियेटर में आने की सूचना दे दी थी और महिला की मौत से उनका कोई लेना-देना
नहीं है.
इमेज कैप्शन, पुलिस के साथ जाते हुए फ़िल्म अभिनेता अल्लु अर्जुन
शुक्रवार को तेलुगू और दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है.
उनके ख़िलाफ़ यह कार्रवाई संध्या थियेटर में भगदड़ की घटना में एक महिला की मौत के बाद हुई है.
हैदराबाद के संध्या थियेटर में अल्लू अर्जुन की
फ़िल्म ‘पुष्पा
2’ की
रिलीज़ से ठीक एक दिन पहले फ़िल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी.
यहां लोग एडवांस में टिकट खरीदकर फिल्म देखने पहुंचे थे. अल्लू
अर्जुन की टीम ने अचानक वहां उनके जाने का कार्यक्रम बनाया और उनके सिनेमाघर
पहुंचते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई.
इस भगदड़ के दौरान वहां एक महिला की मौत हो गई. इसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत
कई लोगों के नाम पर शिकायत दर्ज की गई थी.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, पुष्पा-2 के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन साथ में रश्मिका मंधाना
बीबीसी तेलुगू सेवा के अनुसार, अल्लू अर्जुन ने हाल ही
में संध्या थिएटर में भगदड़ की घटना को लेकर अपने ख़िलाफ़ लगे मामले में तेलंगाना
हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.
अल्लू अर्जुन ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज मामले को खारिज करने की मांग करते हुए
हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.
अपनी याचिका में अभिनेता ने कहा था कि उन्होंने पहले ही थियेटर में आने की
सूचना दे दी थी और महिला की मौत से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
महिला की मौत की घटना पर अल्लू अर्जुन ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें इस घटना का बेहद दुख है.
अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी.
सियालदह कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को दी बेल
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, सीबीआई टीम की गिरफ़्त में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष
सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को बेल दे दी है.
समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने इसकी पुष्टि की है.
सियालदह कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष और कोलकाता
के ही पूर्व पुलिस अधिकारी अभिजीत मंडल को बेल दी है.
अभीजत मंडल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई रेप और हत्या की घटना के इंचार्ज
ऑफ़िसर थे.
इन दोनों को ही सीबीआई की तरफ़ से 90 दिनों के भीतर चार्शीट दाख़िल ना कर पाने
की वजह से बेल दी गई है.
सितंबर की शुरुआत में ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष
को सीबीआई ने गिरफ़्तार किया था.
नौ अगस्त 2024 को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के
बाद हत्या का मामला सामना आया था.
इस घटना के विरोध में कोलकाता समेत देश भर के अस्पतालों के डाक्टरों और मेडिकल
छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था.
इन्हीं विरोध प्रदर्शन की वजह से आरजी कर के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष को
पद से हटा दिया गया था.
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों को मानते
हुए कोलकाता के तत्कालीन पुलिस कमीश्नर विनीत गोयल और राज्य के मेडिकल शिक्षा और
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशकों को भी पद से हटा दिया था. ममता बनर्जी ने उस समय कहा
था कि विनीत गोयल खुद ही पद से हट जाएंगे.
जस्टिस शेखर यादव को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के मुद्दे पर कपिल सिब्बल ने ये बताया
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, कपिल सिब्बल ने बताया है कि जस्टिस शेखर यादव को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिस दिया गया है
इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्यसभा के महासचिव को नोटिस दिया गया है.
जाने माने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है, "इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव पर महाभियोग लगाने के लिए हमने राज्यसभा के महासचिव को नोटिस दिया है."
भारत के संविधान में दिए गए प्रावधानों के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट को जजों को हटाने की प्रक्रिया संसद के किसी भी सदन में शुरू की जा सकती है. इस प्रक्रिया को शुरू करने के पहले नोटिस दिया जाना ज़रूरी है.
जस्टिस शेखर यादव ने पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यक्रम में कुछ टिप्पणी की थी, जिसपर विवाद खड़ा हो गया था.
इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.
चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.
पोस्ट YouTube समाप्त
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आंदोलन के बारे में किसानों से क्या कहा?
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने लोगों से किसान आंदोलन में शामिल होने की अपील की है
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने हरियाणा और पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में खनौरी और शंभू बॉर्डर पर इकट्ठा होने को कहा है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हमारे आंदोलन के दस महीने पूरे हो गए हैं. सरकारी एजेंसियां लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही हैं... लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं, इसलिए बीजेपी सरकार परेशान है."
पंजाब के कुछ किसान संगठनों के एक गुट ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ 'दिल्ली चलो' की अपील कर रखी है.
इन किसानों की सरकार से कई मांगें हैं, जिनमें फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की क़ानूनी गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना शामिल है.
म्यांमार: विद्रोही अराकान आर्मी का बांग्लादेश की सीमा से लगे इलाक़ों पर कब्ज़ा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, विद्रोही अराकान आर्मी ने म्यांमार की सैन्य सरकार के सैनिकों से आत्मसमर्पण करने को भी कहा था
म्यांमार में पिछले कई सालों से जारी गृह युद्ध
में एक नया मोड़ आ गया है.
दरअसल सेना के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रहे विद्रोही गुटों ने
रख़ाइन प्रांत से लगी बांग्लादेश की सीमा के क्षेत्रों पर कब्ज़ा कर लिया है.
म्यांमार के विद्रोही गुट अराकान आर्मी ने रख़ाइन प्रांत में
स्थित म्यांमार सैन्य सरकार की सेना के आख़िरी बैरक बीजीपी-5 को अपने नियंत्रण में ले लिया है.
इस दौरान म्यांमार सेना के कई सैनिकों ने विद्रोही लड़ाकों के आगे आत्मसमर्पण
भी कर दिया और कई सैनिकों की मौत भी हुई है.
बीजीपी-5 बैरक पर नियंत्रण की कोशिश के दौरान
विद्रोही लड़ाकों ने सबसे पहले सैनिकों से आत्मसमर्पण करने को कहा. इसके बाद
उन्होंने सैनिकों के ठिकानों पर हमले कर दिये.
बीजीपी-5 बैरक का इस्तेमाल म्यांमार की बॉर्डर गार्ड पुलिस करती
थी और यह बांग्लादेश की सीमा के पास म्यांमार की सेना का आख़िरी बैरक था.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, ट्रेनिंग करते हुए विद्रोही गुटे के लड़ाके
म्यांमार सेना ने साल 2021 में देश की
सत्ता पर अपना कब्ज़ा जमाया था.
हालांकि पिछले कुछ वक़्त से विद्रोही गुटों ने
म्यामांर की सेना के ख़िलाफ़ अभियान चला रखा है.
इस अभियान के तहत कुछ समय पहल ही विद्रोही गुटों ने
देश के पूर्वी भाग के एक बड़े इलाक़े पर कब्ज़ा कर लिया था.
म्यामांर के विद्रोही गुटों में तीन ताक़तवर सशस्त्र
समूह शामिल हैं. यह तीनों समूह अगल-अलग
जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं.
इन गुटों के संगठन का नाम ब्रदरहुड अलायंस है. इस अलायंस में म्यांमार नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस आर्मी (एमएनडीएए), तांग नेशनल लिबरेशन आर्मी (पूर्वी म्यांमार) और अराकान आर्मी (पश्चिमी म्यांमार) शामिल हैं.
यह सशस्त्र समूह पहले भी म्यांमार की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ चुके हैं. पहले उनका मक़सद अपने इलाके में और ज़्यादा स्वायत्तता पाना था.
मगर, अब उनका कहना है कि उनका लक्ष्य म्यांमार की सैन्य सरकार को उखाड़ फेंकना है.
प्रियंका गांधी ने संसद में दिया अपना पहला भाषण- जानिए क्या कहा
इमेज स्रोत, ANI/LS TV
इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी ने लोकसभा में पहली बार अपना भाषण दिया है
शुक्रवार को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में अपना पहला भाषण दिया.
प्रियंका गांधी वायनाड में हुए लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करके सांसद बनी हैं.
लोकसभा में प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में भारत की आज़ादी की लड़ाई और इसमें अलग-अलग लोगों के योगदान की चर्चा की.
प्रियंका गांधी ने कहा, "इसी आज़ादी की लड़ाई से एक आवाज़ उभरी जो हमारे देश की आवाज़ थी. वो आवाज़ ही आज हमारा संविधान है. वो साहस की आवाज़ थी और उसी की गूंज ने हमारे संविधान को लिखा है."
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में आज़ादी के आंदोलन के तमाम नेताओं का ज़िक्र किया जिसमें बाबा साहेब आंबेडकर और जवाहर लाल नेहरू का नाम भी शामिल है.
प्रियंका गांधी ने जब नेहरू का नाम लिया तो कांग्रेस सांसदों ने मेज़ थपथपाकर उनका समर्थन किया.
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार के मामलों की भी चर्चा की. उन्होंने अपने भाषण में हाल ही में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा की चर्चा भी की.
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में सेब के किसानों का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल में जो छोटे किसान सेब उगाते थे वे अब रो रहे हैं. क्योंकि एक व्यक्ति के लिए सबकुछ बदला जा रहा है.
दोपहर के ढाई बज रहे हैं और अब से बीबीसी संवाददाता अभिषेक पोद्दार आप तक लाइव पेज के जरिए बड़ी ख़बरें पहुंचाएंगे.
फ़िलहाल के लिए बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें, जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए.
- ईरान ने बशर अल-असद को कितने अरब डॉलर का क़र्ज़ दिया था, अब इन पैसों का क्या होगा? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- सऊदी अरब को फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप की मेज़बानी के बाद उठे ये सात सवाल- पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- मध्य-पूर्व में चकनाचूर हुए ईरान के ख़्वाब, अब क्या हैं विकल्प? पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
- इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के ख़िलाफ़ महाभियोग का नोटिस, जजों को हटाने की क्या है प्रक्रिया- पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
फ़िल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई हैदराबाद पुलिस
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए हैदराबाद पुलिस थाने लेकर गई है (फ़ाइल फ़ोटो)
दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के स्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस थाने लेकर गई है. एक सिनेमा हॉल में उनकी फ़िल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत के बाद उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया था.
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज़ की पूर्व संध्या पर हैदराबाद के 'संध्या थिएटर' में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी. यहां लोग एडवांस में टिकट खरीदकर फिल्म देखने पहुंचे थे.
अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक यहां उनके जाने का कार्यक्रम बनाया और उनके सिनेमाघर पहुंचते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई.
इस भगदड़ के दौरान वहां एक महिला की मौत हो गई और जिसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था.
समाचार एजेंसी एएनआई की ख़बर के मुताबिक़ हैदराबाद पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने लेकर गई है.
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ तीसरे टेस्ट मैच के लिए की टीम की घोषणा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, जोश हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर रहे हैं
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ चल रहे पांच टेस्ट मैचों की सिरीज़ के तीसरे मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है.
टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पुष्टि की है कि तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में शामिल किया गया है.
ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाने वाला यह मैच काफ़ी अहम होगा. अब तक खेले गए दो मैचों में दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर हैं.
भारत ने पर्थ में सिरीज़ का पहला टेस्ट मैच जीता था, जबकि एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था.
दूसरा टेस्ट मैच फ़्लड लाइट में पिंक बॉल से खेला गया था और भारतीय टीम 10 विकेट से हार गई थी.
वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या कहा
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, 'वन नेशन वन इलेक्शन' के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है
वन नेशन वन इलेक्शन' के मुद्दे पर विपक्षी दल लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी सिलसिले में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रतिक्रिया दी है.
खड़गे ने कहा है, "हम देखेंगे कि इस विधेयक में क्या है और सरकार कैसे इसे लागू करेगी. पहले हम सारे विषयों को देखेंगे फिर इसपर प्रतिक्रिया देंगे."
उनका कहना है, "वो इसे जेपीसी को भेज देंगे. भारत एक विशाल देश है, यहां वन नेशन वन इलेक्शन बहुत मुश्किल है और तकरीबन असंभव है..."
देश में एक साथ चुनाव कराने पर विचार के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई थी, इस कमेटी ने वन नेशन वन इलेक्शन की सिफारिश की है.