You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

केरल में फंसे रॉयल नेवी के फ़ाइटर जेट की मरम्मत के लिए पहुंची ब्रिटेन की टीम

ब्रिटेन से 14 सदस्यों की एक टीम केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची है. तीन हफ्ते पहले रॉयल नेवी के एक एफ़-35बी फ़ाइटर जेट ने यहां आपात लैंडिंग की थी, ये टीम इसी जेट की मरम्मत के लिए पहुंची है.

सारांश

लाइव कवरेज

आनंद मणि त्रिपाठी और सौरभ यादव

  1. टेक्सास में आई बाढ़ में 15 बच्चों समेत 43 लोगों की मौत, गैरी ओ'डोनोह्यू, एंजेलिका कासस और एलेक्स लीडरमैन, बीबीसी न्यूज़

    अमेरिका के टेक्सास में अचानक आई बाढ़ में 43 लोगों की मौत हो गई है. इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं. टेक्सास प्रशासन ज़िंदा बचे लोगों की तेज़ी से तलाश कर रहा है.

    शुक्रवार की सुबह जब कई लोग सो रहे थे तो एक घंटे से भी कम समय में ग्वाडालूप नदी का जलस्तर आठ मीटर से अधिक बढ़ गया.

    केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे स्थित ईसाई युवा ​शिविर से 27 बच्चे लापता हैं. अब तक क़रीब 850 लोगों को बचाया जा चुका है.

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि इस क्षेत्र में अभी और अधिक बारिश होने की संभावना है. इसके कारण बाढ़ आने की भी आशंका है.

    राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) ने कहा है कि शनिवार को क्षेत्र में 2 से 5 इंच (5 से 12 से.मी.) बारिश हो सकती है. कुछ क्षेत्रों में 10 इंच तक बारिश हो सकती है.

    इस बाढ़ से सबसे ज़्यादा मोबाइल होम, समर कैंप और कैंप साइट प्रभावित हुए हैं. यहां लोग 4 जुलाई की छुट्टियां मनाने पहुंचे थे.

    केर काउंटी के शेरिफ़ लैरी एल लीथा ने कहा कि अधिकारी तब तक तलाशी अभियान जारी रखेंगे, जब तक हर एक व्यक्ति मिल नहीं जाता. लापता लोगों में 27 लड़कियां भी शामिल हैं, जो एक समर कैंप में हिस्सा ले रही थीं.

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास की बाढ़ को लेकर ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया है.

    उन्होंने लिखा, "ट्रंप प्रशासन टेक्सास में कल आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम जल्द ही वहां पहुंचेंगी."

    क्रिस्टी नोएम ने कहा कि राष्ट्रपति ने पूरी सहायता का वादा किया है, और तलाशी अभियान में तेज़ी लाने के लिए तटरक्षक बलों को तैनात किया जाएगा.

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    मैं बीबीसी संवाददाता आनंद मणि त्रिपाठी अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.