You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

तुर्की के अंकारा में रूस और अमेरिका के बीच 26 क़ैदियों की ऐतिहासिक अदला-बदली

तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़ रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच अंकारा में क़ैदियों की अदला-बदली हो गई है.

सारांश

  • तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़ रूस और अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के बीच अंकारा में क़ैदियों की अदला-बदली हो गई है.
  • सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में पहली चार्जशीट दाख़िल कर ली है, इसमें 13 अभियुक्तों के नाम शामिल हैं.
  • पेरिस ओलंपिक में स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल शूटिंग में कांस्य पदक जीत लिया है.
  • इसराइली सेना ने बताया है कि हमास मिलिट्री चीफ़ मोहम्मद दिएफ़ 13 जुलाई को ग़ज़ा में हुई एयर स्ट्राइक के दौरान मारे गए थे.
  • राजस्थान के जयपुर में भी हुआ दिल्ली के राजेंद्र नगर जैसा हादसा, बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मौत हुई.

लाइव कवरेज

अभिषेक पोद्दार

  1. भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे अशुंमन गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में निधन

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है. अंशुमान गायकवाड़ लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

    अंशुमन गायकवाड़ को ब्लड कैंसर था.

    अंशुमन भारतीय टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं.

    अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए बीसीसीआई ने एक करोड़ रुपये की मदद देने का एलान किया था.

    अशुंमन गायकवाड़ के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है.

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- ''अंशुमान गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा. वह एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी और कोच थे.''

    उन्होंने लिखा है कि उनके चले जाने से दुख हुआ है. प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

    बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी गायकवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

    उन्होंने लिखा- ''मैं अंशुमान गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह पूरे क्रिकेट समुदाय के लिए बहुत ही दुखदायी है. भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे.''

  2. लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

    लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

    बुधवार को इसराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के कमांडर फौद शुक्र को मारने का दावा किया था. इसके बाद तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनिया की हत्या की खबरें सामने आई थीं.

    ऐसा माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है. इस बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से भी सवाल पूछा गया था.

    लॉयड ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध की ज़रूरत होगी.

    लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों से कहा है कि बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें.

    लेबनान में रह रहे भारतीयों को सावधानी बरतने, अनावश्यक घूमने फिरने से बचने और भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.

    भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.

    31 जुलाई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें