You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन बंदूक मामले में दोषी क़रार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन को डेलावेयर में चल रहे एक मुक़दमे में सभी तीन आरोपों में दोषी पाया गया है.

सारांश

  • मोहन माझी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री होंगे. माझी को विधायक दल का नेता चुना गया है.
  • सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एनटीए को नोटिस दिया है. अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद मंत्रियों के विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. सरकार के चार महत्वपूर्ण विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
  • पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी के सरकारी अधिकारियों का कहना है कि उपराष्ट्रपति साउलोस चिलिमा को ले जा रहे विमान से संपर्क टूट गया है और प्लेन के लोकेशन की जानकारी नहीं मिल रही है.
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि मणिपुर पूरे एक वर्ष से शांति की राह देख रहा है.
  • सोमवार रात खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के एक रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से मात दी.

लाइव कवरेज

प्रवीण

  1. हरभजन सिंह ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल से क्यों कहा- 'थोड़ी शर्म करो'

    भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल के सिखों को लेकर दिए गए एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

    हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "लाख दी लानत तेरे कामरान अकमल. अपना मुंह खोलने से पहले तुम्हें सिखों का इतिहास जानना चाहिए."

    "हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को तब बचाया जब आक्रमणकारियों ने उनका अपहरण कर लिया था. समय हमेशा 12 बजे ही था. आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपको एहसानमंद रहना चाहिए."

    कामरान अकमल ने भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को खेले गए मैच के दौरान पाकिस्तान न्यूज चैनल के शो में कहा, "आखिरी ओवर तो अर्शदीप सिंह ने करना है. वो ऐसी लय में भी नज़र नहीं आ रहे. 12 बज गए हैं."

    अमेरिका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए एक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दी.

    आखिरी ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. लेकिन अर्शदीप के ओवर में पाकिस्तान 11 रन ही स्कोर कर पाया और उसने मुकाबला गंवा दिया.

  2. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है.

    10 जून की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें