जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब क्या रास्ता बचा है?

  2. पाकिस्तान की संसद ने इतने फ़ीसदी बढ़ाया रक्षा बजट, तनवीर मलिक, बीबीसी उर्दू

    मोहम्मद औरंगजेब

    इमेज स्रोत, National Assembly of Pakistan

    इमेज कैप्शन, बजट पेश करते पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब

    पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 18 लाख़ करोड़ पाकिस्तानी रुपये से अधिक का बजट पेश किया.

    इस साल रक्षा बजट में 17.5 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है.

    बजट में रक्षा के लिए तीन लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, वहीं रक्षा सेवाओं के प्रशासनिक मामलों के लिए 1.7 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.

    बजट दस्तावेजों के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार कर्ज़ और ब्याज की अदायगी पर 8 लाख करोड़ से ज़्यादा रुपये खर्च करेगी.

    बजट दस्तावेजों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित वित्तीय लक्ष्यों और व्यय का खाका तैयार किया है.

    दस्तावेजों के मुताबिक, फ़ेडरल बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू (एफबीआर) को 15 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये से ज़्यादा टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है.

    सरकार को टैक्स के अलावा रेवेन्यू के तौर पर 5 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये से ज़्यादा मिलने की उम्मीद है., जबकि निजीकरण से होने वाली आय का अनुमान 4 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये लगाया गया है.

  3. टीएमसी में 'टूट', ममता की कांग्रेस में 'वापसी' और अभिषेक के स्टेटस पर बोले कीर्ति आज़ाद

  4. एलन मस्क बने दुनिया के पहले ख़रबपति, इस कंपनी ने बनाया मालामाल

    एलन मस्क

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, एलन मस्क के पास स्पेसएक्स के 80 फ़ीसदी से ज़्यादा शेयर हैं

    स्पेसएक्स के शेयर आज यानी शुक्रवार को, अमेरिकी शेयर बाज़ार में लिस्ट हो गए हैं. इसके साथ ही यह इतिहास का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बन गया है.

    स्पेसएक्स के शेयरों की ट्रेडिंग नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर शुरू हो गई है, ये अपने शुरुआती लिस्टिंग प्राइस 135 डॉलर प्रति शेयर से 20 फ़ीसदी से ज़्यादा की बढ़त के साथ खुले.

    ब्लूमबर्ग के अनुसार, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की वजह से एलन मस्क अब ट्रिलियनेयर यानी ख़रबपति बन गए हैं.

    कंपनी ने आईपीओ के ज़रिये 75 अरब डॉलर जुटाए हैं, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है. इससे पहले यह रिकॉर्ड सऊदी अरामको के पास था, जिसने 2019 में 25.6 अरब डॉलर जुटाए थे.

    मस्क के पास स्पेसएक्स के 80 फ़ीसदी से ज़्यादा शेयर हैं. यह कंपनी रॉकेट और स्पेस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाती है, जिनका उपयोग अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी करता है.

    स्पेसएक्स, मस्क की दूसरी कंपनियों में भी हिस्सेदारी रखती है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई और इंटरनेट सेवा कंपनी स्टारलिंक शामिल हैं.

  5. ईरान ने सुलह की कोशिशों के बीच क्या अमेरिका के ख़िलाफ़ जंग की रणनीति बदल दी

  6. फ़र्ज़ी हस्ताक्षर मामले में फिर अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीआईडी, गुरुवार को भी हुई थी पूछताछ

    अभिषेक बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अभिषेक बनर्जी (फ़ाइल फ़ोटो)

    फ़र्ज़ी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को, क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के अधिकारियों की एक टीम तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पहुंची.

    इसके बाद अभिषेक बनर्जी के वकील भी उनके घर पहुंचे.

    टीएमसी के नेता मदन मित्रा ने एएनआई से कहा, "आना-जाना उनका काम है और वे आए हैं. अभिषेक बनर्जी सहयोग कर रहे हैं, उन्होंने सहयोग किया है और आगे भी करेंगे."

    उन्होंने आगे कहा, "सरकारी एजेंसी हमारे अधीन काम नहीं करती है. वो हमारे निर्देशों के अनुसार काम नहीं करेंगे. इसलिए, उन्हें अपना काम करने दें."

    इससे पहले गुरुवार को, सीआईडी ने कोलकाता के अलीपुर इलाके में स्थित एजेंसी के हेडक्वार्टर 'भवानी भवन' में अभिषेक बनर्जी से इस मामले में पूछताछ की थी. ये पूछताछ करीब साढ़े पांच घंटे तक चली.

    इसके बावजूद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी ने एक बार फिर रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है.

  7. अहमदाबाद प्लेन क्रैश: साल भर में क्या कुछ बदला - दिनभर

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

  8. कीर्ति आज़ाद ने यूसुफ़ पठान के टीएमसी से दूरी बनाने पर ये कहा

  9. इसराइल के प्रधानमंत्री ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कही ये बात

    बिन्यामिन नेतन्याहू

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू (फ़ाइल फ़ोटो)

    बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि जब तक वो इसराइल के प्रधानमंत्री हैं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे.

    उन्होंने आगे कहा, "इस मुद्दे पर मेरी और डोनाल्ड ट्रंप की पूरी सहमति है. पिछले 30 सालों से ज़्यादा समय से मैं ईरान के परमाणु कार्यक्रम के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय अभियान में सबसे आगे की पंक्ति में रहा हूं."

    "अगर यह अभियान न होता, तो ईरान बहुत पहले ही इसराइल को नष्ट करने के लिए परमाणु बम हासिल कर चुका होता. ईरान यहूदी राज्य को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है, और मैं इसे रोकने के लिए अपना जीवन समर्पित करता हूं."

    नेतन्याहू ने कहा, "जब तक मैं इसराइल का प्रधानमंत्री हूं, ऐसा नहीं होने दूंगा."

  10. ममता बनर्जी कांग्रेस में गईं तो टीएमसी का वजूद ख़त्म हो जाएगा या पार्टी तब भी ज़िंदा रहेगी

  11. न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, विराट कोहली ने क्या कहा

    केन विलियमसन और विराट कोहली

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, विलियमसन की इस घोषणा के साथ, उनके 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया (फ़ाइल फ़ोटो)

    न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल और सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

    विलियमसन की इस घोषणा के साथ, उनके 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया.

    इस दौरान उन्होंने अपने देश के लिए 378 मैच खेले, अनगिनत बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड बनाए और पूरी क्रिकेट दुनिया का सम्मान और प्रशंसा हासिल की.

    35 साल के विलियमसन, न्यूज़ीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ के रूप में करियर समाप्त कर रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 19,346 रन बनाए, जिनमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं.

    2010 में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले विलियमसन ने कहा कि अब पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का ये सही समय है.

    केन विलियमसन के संयास के बाद विराट कोहली ने भी एक्स पर पोस्ट अपनी यादें शेयर की.

    विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "विरोधी से दोस्त बनने तक का सफ़र, इतने सालों तक आपको बैटिंग करते और आपके ख़िलाफ़ खेलते हुए देखना बहुत अच्छा रहा, लेकिन उससे भी ज़्यादा मैं हमारी दोस्ती, खेल और उसके बाहर की चीज़ों पर हमारी एक जैसी सोच को अहमियत देता हूं."

    उन्होंने आगे कहा, "हमारी हर बातचीत और मुलाक़ात मेरे लिए बहुत खास है. भाई, मैं हमेशा आपके लिए सब कुछ अच्छा होने की कामना करता हूं. आपने अपना काम बखूबी किया है, अब आपको इसका पूरा आनंद लेना चाहिए और आराम करना चाहिए."

    विराट कोहली ने आगे लिखा, "बहुत बढ़िया दोस्त, ज़िंदगी तो अभी शुरू हुई है."

  12. भारत ने अमेरिकी राजनयिक को तलब कर क्या कहा? विदेश मंत्रालय ने बताया

    अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स (दाएं)

    ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों को ले जा रहे कॉमर्शियल जहाज़ों पर लगातार किए जा रहे हमलों को लेकर भारत ने अमेरिका के राजनयिक को तलब किया था.

    भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि अमेरिकी राजनयिक जेसन मीक्स के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया गया.

    विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक, "अमेरिकी राजनयिक के सामने अमेरिकी नौसैनिक बलों के ओमान की खाड़ी में भारतीय नाविकों को ले जा रहे, कमर्शियल जहाज़ों पर लगातार किए जा रहे हमलों के संबंध में कड़ा विरोध दर्ज कराया गया."

    "इन हमलों के कारण पहले ही तीन भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो चुकी है, जिसे टाला जा सकता था."

    "मंत्रालय ने एक बार फिर नागरिक समुद्री जहाज़ों के ख़िलाफ़ घातक बल के प्रयोग पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की."

    "मंत्रालय ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाइयां स्वीकार करने लायक नहीं हैं और एक संवेदनशील क्षेत्र में, कठिन परिस्थितियों के दौरान, अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार की सुरक्षा, संरक्षा और स्थिरता को कमज़ोर करती हैं."

    बयान के मुताबिक, "अमेरिकी प्रभारी राजनयिक से अनुरोध किया गया कि वो भारत की गंभीर चिंताओं को अपनी सरकार तक पहुंचाएं, साथ ही यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना नागरिकों की मौत रोकने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाएं."

  13. '370 रुपये की बिरयानी' और 'वसूली' की ज़िद... प्रणीत मोरे का 'कॉमेडी' शो किस समाज की झलक दिखा रहा है?

  14. कार्टून: हो पायेगा इससे?

    आज का कार्टून
    इमेज कैप्शन, भारतीयों द्वारा एआई रोबोट को काम सिखाए जाने पर आज का कार्टून
  15. मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के ख़िलाफ़ कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन

    मीनाक्षी नटराजन

    इमेज स्रोत, @INCIndia

    इमेज कैप्शन, मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में दिल्ली में जुटे हैं

    कांग्रेस पार्टी ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के ख़िलाफ़ दिल्ली में प्रदर्शन किया है और राष्ट्रपति भवन की ओर जाने की कोशिश की.

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी नटराजन के लिए इंसाफ़ की मांग की.

    कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, “आप देख रहे हैं किसी तरह से बीजेपी ने देश में घोषित रूप से तानाशाही कर दी है. मीनाक्षी जी का अधिकार था, उनकी सुनवाई होनी चाहिए थी. उनका कोई अपराध नहीं है. उनका पर्चा स्वीकार होना चाहिए था. हम चुनाव आयोग के पास गए, वहां न्याय नहीं मिला. जब तक मीनाक्षी जी को न्याय नहीं मिलेगा, हम संघर्ष करते रहेंगे.”

    मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना था, इनमें दो सीटों पर बीजेपी की जीत निश्चित मानी जा रही थी, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में आती दिख रही थी.

    लेकिन रिटर्निंग ऑफ़िसर से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया.

    कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बिना पर्याप्त क़ानूनी आधार के और राजनीतिक कारणों से रद्द किया गया. पार्टी का आरोप है कि रिटर्निंग अधिकारी का फ़ैसला मनमाना और पक्षपातपूर्ण था.

    कांग्रेस ने इसकी शिकायत बुधवार को चुनाव आयोग से भी की थी. लेकिन आयोग से राहत नहीं मिलने पर मीनाक्षी नटराजन ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपील की, जिसपर आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई.

    लाइव लॉ के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस सदस्य मीनाक्षी नटराजन की उस रिट याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मध्य प्रदेश से उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी को खारिज किए जाने को चुनौती दी गई थी. कोर्ट ने उन्हें 'जन प्रतिनिधित्व अधिनियम' के तहत दायर चुनाव याचिका में इस मामले को उठाने की छूट दी.

    लेकिन इससे पहले ही गुरुवार को मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीनों सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है.

  16. शहद की तलाश में जान जोखिम में डालते हैं ये दोनों शख़्स

  17. यूरोपीय देशों के हथियारों को लेकर एस जयशंकर ने कही ये बात

  18. शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 'ममता बनर्जी मेरी नेता, अभिषेक बनर्जी को लेकर ये कहा'

    ममता बनर्जी और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा

    तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और बागी गुट के बारे में बात की है.

    सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं ममता दीदी के साथ था, ममता दीदी के साथ हूं और हमेशा ममता दीदी के साथ ही रहूंगा. न तो अभिषेक बनर्जी और न ही कोई और मेरा नेता है. मेरी नेता सिर्फ़ ममता बनर्जी हैं. यह एकता दिखाने और ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का समय था, उन्हें छोड़ने का नहीं. ममता बनर्जी एक परिपक्व और अनुभवी नेता हैं."

    उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी और पार्टी के दूसरे नेताओं में से कोई मेरा नेता नहीं है. ये सभी मेरे साथी रहे हैं.

    उन्होंने आगे कहा, "जो लोग भी दबाव या मजबूरी में कथित बागी गुट में गए हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि वे जो शिकायतों का पिटारा लेकर आए हैं, उसके लिए क्या यही घड़ी थी ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और दूसरे नेताओं के खिलाफ शिकायत करने की."

  19. अहमदाबाद प्लेन क्रैश का एक सालः हादसे की वजह पर क्यों है इतना विवाद, क्या कहते हैं विशेषज्ञ

  20. 370 की बिरयानी मामले पर बोले महाराष्ट्र सीएम, 'मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन करेंगे तो ये सही नहीं होगा'

    देवेंद्र फडणवीस (

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फ़ाइल फ़ोटो)

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए '370 की बिरयानी' मामले पर कहा कि मनोरंजन के नाम पर यदि कोई समाज की सीमाओं और मर्यादाओं का उल्लंघन करता है, तो यह सही नहीं होगा.

    उन्होंने कहा, " भारत के संविधान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को दी है. लेकिन उसके साथ-साथ इसका दुरुपयोग न हो, इस प्रकार की व्यवस्था भी उसी संविधान ने तैयार की है."

    "जब कोई अभिव्यक्ति अमर्यादित हो जाती है, तो समाज के मर्यादित लोगों के जीने के अधिकार पर वह आक्रमण करती है और इस प्रकार का आक्रमण हमारे संविधान को मंज़ूर नहीं है."

    उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि स्टैंडअप कॉमेडी सभी को पसंद है. मैं खुद भी देखता हूं. उससे मनोरंजन भी होता है. लेकिन मनोरंजन करते-करते यदि समाज की सीमाओं और मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन किया जाएगा, तो यह सही नहीं होगा और यह लोगों के साथ अन्याय होगा."

    उन्होंने आगे कहा कि जो मर्यादा के पैरामीटर्स हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए स्टैंडअप कॉमेडी करनी चाहिए.

    महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के मामले में प्रणित मोरे और अन्य लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की है.

    दरअसल, कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में एक व्यक्ति ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से लोग नाराज़गी जाहिर कर रहे थे.