You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

जी-7 की बैठक के लिए इटली में एकजुट हुए दुनिया के नेता, मोदी भी हुए रवाना

जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध, ग़ज़ा-इसराइल युद्ध, जलवायु परिवर्तन, प्रवासी मुद्दे, तकनीक और अन्य मुद्दों पर चर्चा होनी है.

सारांश

  • नीट-यूजी में ग्रेस मार्क्स दिए गए 1,563 छात्रों के लिए दोबारा होगी परीक्षा. एनटीए ने नोटिफ़िकेशन जारी कर बताया 23 जून को होंगे एग्ज़ाम.
  • पीएम नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने इटली रवाना हुए. तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने के बाद मोदी का यह पहला विदेश दौरा है.
  • अजीत डोभाल को एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त कर दिया गया है.
  • चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.
  • पेमा खांडू ने लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. चोओना मीन ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल

  1. अकाल तख़्त के फ़ैसले पर पंजाब में सियासी बहस तेज़, भगवंत मान ने दिया जवाब

  2. डोनाल्ड ट्रंप बोले- 'मैं नहीं होता तो इसराइल भी नहीं होता'

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके बिना इसराइल नहीं होता. उन्होंने इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू को 'ज़्यादा ज़िम्मेदार' होने की सलाह भी दी.

    ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर सहमति बन गई है. हालांकि, इसराइल के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की है.

    फ़्रांस में चल रहे जी-7 समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अमेरिका के बिना इसराइल नहीं होता. मेरे बिना भी इसराइल नहीं होता, क्योंकि कोई और राष्ट्रपति वह करने को तैयार नहीं था जो मैंने किया. मेरा बिबी (नेतन्याहू) के साथ अच्छा रिश्ता रहा है, लेकिन अब बिबी को लेबनान के मामले में ज़्यादा ज़िम्मेदार होना होगा."

    उन्होंने कहा, "मुझे इसराइल का लेबनान और हिज़्बुल्लाह के साथ व्यवहार पसंद नहीं आया. उन्हें यह काम जल्दी करना चाहिए था. यह बहुत लंबा खिंच गया है. जब ऐसा होता है तो ईरान के साथ बड़े समझौते पर बुरा असर पड़ता है."

    ट्रंप ने आगे कहा, "बिबी के साथ मेरा रिश्ता बहुत अच्छा रहा है. लेकिन अगर मैं इसमें शामिल न होता तो इसराइल बहुत पहले ही तबाह हो गया होता. मुझे अच्छी तरह याद है, बिबी वॉशिंगटन आए थे और उन्होंने ओबामा (तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति) से गुज़ारिश की थी कि वह यह समझौता न करें. लेकिन ओबामा ईरान के साथ थे, इसराइल के साथ नहीं."

    इससे पहले सोमवार को यरूशलम में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि सरकार ने इसराइल को "पूरी तरह तबाह होने से बचा लिया है", लेकिन "लड़ाई अभी ख़त्म नहीं हुई है."

  3. कफ़ सिरप की बिक्री पर केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला

    केंद्र सरकार ने ड्रग्स नियमों में बदलाव किया है, इसके तहत अब छोटे गांवों में कफ़ सिरप अब केवल लाइसेंस प्राप्त मेडिकल दुकानों से ही बेची जा सकेगी.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अब खांसी की दवा समेत सभी सिरप डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना नहीं बेचे जा सकेंगे.

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक नोटिफ़िकेशन जारी किया है.

    इसमें बताया गया है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन करते हुए अनुसूची 'K' के एक प्रावधान से 'सिरप' शब्द को हटा दिया है.

    दरअसल, अनुसूची 'K' में कुछ दवाओं को ड्रग्स और कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और उसके तहत बने नियमों से छूट दी जाती है.

    इसके तहत 1,000 से कम आबादी वाले गांवों में खांसी की सिरप बिना लाइसेंस वाली दुकानों पर बेची जा सकती थी. लेकिन अब यह छूट ख़त्म कर दी गई है.

  4. हाफ़ पैंट, टीशर्ट और नंगे पांव: टीएमसी नेता जहांगीर ख़ान की पुलिस क्यों करा रही है फाल्टा में परेड

  5. कोक स्टूडियो में 'कचौड़ी गली' गाने वाले उत्पल उदित की कहानी

  6. कॉकरोच जनता पार्टी पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

    दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

    अरविंद केजरीवाल से मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सीजेपी के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, "सीजेपी अच्छी पार्टी है."

    इससे पहले सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके के साथ हुई मारपीट की घटना की भी निंदा की थी.

    केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था, "मैं सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दीपके पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. अगर आप दीपके से सहमत नहीं भी हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको उन पर हमला करने का हक़ मिल जाता है. हम सब जानते हैं कि हमलावर किस पार्टी से जुड़े हैं और इसी वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी."

    दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी दीपके पर हुए हमले की निंदा की थी.

  7. ईरान की चेतावनी- अगर लेबनान पर हमला हुआ तो यह समझौते का उल्लंघन होगा

    ईरान ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर इसराइल ने लेबनान पर हमला किया तो इसे अमेरिका के साथ हुए समझौते का उल्लंघन माना जाएगा.

    बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा, "इस समझौते को दो हिस्सों में देखा जाए. एक तरफ़ ईरान और हिज़्बुल्लाह हैं, दूसरी तरफ़ अमेरिका और इसराइल."

    अराग़ची ने साफ़ कहा, "लेबनान में लड़ाई का ख़त्म होना, पूरे युद्ध के ख़त्म होने का हिस्सा है. यानी जब तक लेबनान में लड़ाई और क़ब्ज़ा ख़त्म नहीं होता, तब तक युद्ध पूरी तरह ख़त्म नहीं माना जाएगा."

    उन्होंने चेतावनी दी, "अगर इसराइल लेबनान पर हमला करता है या लेबनान की ज़मीन पर क़ब्ज़ा बनाए रखता है, तो इसे समझौते का उल्लंघन माना जाएगा."

    अराग़ची की यह टिप्पणी उस समय आई है जब इसराइल ने दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में उसने चरमपंथियों पर हमला किया है.

    इसके बाद लेबनान के हिज़्बुल्लाह ने भी कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में इसराइली सैनिकों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं.

    दूसरी ओर, ईरान-अमेरिका समझौते की घोषणा के बाद इसराइल के कई नेताओं ने इसकी आलोचना की है. साथ ही इसराइल ने यह कहा है कि उसके सैनिकों की लेबनान के बफ़र ज़ोन्स में मौजूदगी बनी रहेगी.

  8. 'दो महीने से खाद ढूंढ रहा हूं', बुवाई के मौसम में खाद की कमी से परेशान किसान

  9. अमेरिका-ईरान के शांति समझौते से पाकिस्तान ने बटोरी सुर्खियाँ पर क्या भारत के लिए यह झटका है?

  10. प्रियांक खड़गे ने पूछा- 'मोहन भागवत को सुरक्षा कौन देता है, यह किसके पैसे से दी जाती है'

    कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे लगातार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

    प्रियांक खड़गे ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पूछा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को सुरक्षा कौन देता है और यह किसके पैसे से दी जाती है.

    प्रियांक ने कहा, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कहते हैं कि हम तो खुले तौर पर संघ के नाम पर काम कर रहे हैं. मैं भी वही पूछ रहा हूं. अगर यह संघ के नाम पर हो रहा है, तो संघ असल में है क्या? इसके पीछे लोग कौन हैं? आपका पैसा कहां से आता है?"

    उन्होंने आगे कहा, "मैं अभी-अभी एक हफ़्ता पहले कर्नाटक का गृह मंत्री बना हूं. पहले मैं अनौपचारिक तौर पर पूछ रहा था, अब मैं आधिकारिक तौर पर पूछ रहा हूं."

    प्रियांक खड़गे ने पूछा, "भारत में ऐसी सुरक्षा गृह मंत्री, विदेश मंत्री और रक्षा मंत्री को दी जाती है. मोहन भागवत जी को सुरक्षा कौन देता है और यह किसके पैसे से दी जाती है? क्या यह टैक्स देने वालों के पैसे से नहीं है?"

    इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को केरल के त्रिशूर में संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में कहा कि देश में कई ऐसी संस्थाएं हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है.

    दरअसल, भागवत से पूछा गया था कि कर्नाटक सरकार ने आरएसएस की गतिविधियों को गुप्त बताते हुए कहा है कि संगठन को रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए.

    इसके जवाब में भागवत ने कहा, "हम खुले तौर पर काम कर रहे हैं. हम लोगों को बुलाकर संघ के बारे में बता रहे हैं. यह राजनीति है और तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. हमें इसकी आदत है. संघ के शुरू होने के 10-15 साल बाद से हमें ऐसी ही चीज़ों का सामना करना पड़ा है. हमें इसकी आदत है."

  11. नमस्कार!

    अब तक बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह आप तक ख़बरें पहुंचा रहे थे. अब से रात 10 बजे तक बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा आप तक अहम ख़बरें पहुंचाएंगे.

    बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के पन्ने पर लगी कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.

  12. भगवंत मान ने अकाल तख़्त की ओर से 'खालसा पंथ विरोधी' करार दिए जाने पर क्या कहा

    अकाल तख़्त की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 'खालसा पंथ विरोधी' और 'गुरु दोषी' करार दिए जाने के बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है.

    भगवंत मान ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है.

    मंगलवार को एक वीडियो जारी कर मान ने कहा, "जब मुझे अकाल तख़्त साहब की ओर से बुलाया गया, वहां भी मैं ये कहकर आया कि इस वीडियो में मैं नहीं हूं. जो बंदा उस वीडियो में है, न मेरी कद-काठी उससे मिलती है, न ही मेरे शरीर की बनावट उससे मिलती है."

    "पर मैं हैरान हूं कि इतने बड़े धार्मिक ओहदे पर बैठे लोग अपने सियासी हुक्मरानों की शह पर इस तरह का झूठा प्रोपेगैंडा कर रहे हैं. यह सब मुझे बदनाम करने के लिए कर रहे हैं."

    मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख़्त ने 'खालसा पंथ विरोधी' और 'गुरु दोषी' करार दिया है. सोमवार को श्री अकाल तख़्त साहिब में पांच सिंह साहिबान की बैठक हुई. इसी बैठक में सीएम मान पर यह फ़ैसला दिया गया.

    बीबीसी पंजाबी सेवा के मुताबिक़, यह फ़ैसला उस विवादित वीडियो मामले को लेकर लिया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने पहले एआई से बना हुआ और नक़ली बताया था.

  13. फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप का ये मैच कैसे बन गया ईरान बनाम ईरान

  14. जेडी वेंस ने कहा, ट्रंप शुक्रवार से पहले अमेरिका-ईरान समझौता कर सकते हैं सार्वजनिक

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए प्रारंभिक समझौते को शुक्रवार से पहले भी सार्वजनिक करने का फ़ैसला कर सकते हैं.

    इससे पहले ट्रंप कह चुके हैं कि इस समझौते पर पहले ही हस्ताक्षर हो चुके हैं.

    वेंस ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए 'मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग' (एमओयू) को 'क़रीब डेढ़ पन्ने' का और 'बहुत सामान्य' दस्तावेज़ बताया.

    अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी समझौते से जुड़ी कुछ जानकारी साझा करनी शुरू कर दी हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार, 19 जून को होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोल दिया जाएगा.

    इसी दिन जिनेवा में इस समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए जाएंगे.

    यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप फ़्रांस में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं.

    मंगलवार को सम्मेलन में ईरान पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें मिस्र, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात के नेता भी शामिल होंगे.

  15. अज़ीज़न बाई: जिन्होंने 1857 में क्रांतिकारियों की मदद की थी, अंग्रेज़ों ने दी थी मौत की सज़ा

  16. उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 'बग़ावत' की ख़बरों पर संजय राउत क्या बोले

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने उन रिपोर्ट्स को ख़ारिज कर दिया है, जिनमें 'पार्टी में टूट' के दावे किए गए थे.

    संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी के सभी नौ सांसद उद्धव ठाकरे के साथ हैं.

    उन्होंने कहा, "ये सरासर झूठ है. इस प्रकार की कोई जानकारी हमारे पास नहीं है. चार दिन पहले ये सभी सांसद शिवसेना पार्टी चीफ़ उद्धव ठाकरे जी ने जो मीटिंग बुलाई थी, उसमें शामिल हुए थे. कुछ वहां आए थे, कुछ ऑनलाइन शामिल हुए. सभी ने उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है."

    इससे पहले इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था.

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, फडणवीस ने रविवार को कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उद्धव ठाकरे की ओर से बुलाई गई सांसदों की बैठक में कौन-से लोग पहुंचे या वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए.

    यह बैठक बांद्रा स्थित ठाकरे के आवास पर उस समय हुई, जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के कुछ सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का दामन थाम सकते हैं.

  17. नेतन्याहू बोले, 'मेरा मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना है.'

  18. ईरान के साथ हुए समझौते को लेकर ट्रंप ने दी ये जानकारी

  19. ईरानी टीम के कोच बोले, 'मेक्सिको के प्रशंसकों ने हमें अलग-थलग महसूस नहीं होने दिया'

    बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़, ईरान की फ़ुटबॉल टीम के मुख्य कोच अमीर ग़ालेनोई ने फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में न्यूज़ीलैंड से मैच के बाद कहा कि मुक़ाबले के दौरान मेक्सिकन लोगों ने ईरानी टीम को अलग-थलग महसूस नहीं होने दिया.

    ईरानी कोच ने मैच के बाद एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अमेरिका की ओर से उनकी टीम के अमेरिकी ज़मीन पर रहने को लेकर लगाई गई समय सीमा का भी ज़िक्र किया.

    उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें माहौल में ढलने के लिए दो हफ़्ते पहले आने की इजाज़त नहीं दी, और अब आराम करने के बजाय उन्होंने कहा है कि हमें यहां से जाना होगा."

    ईरानी टीम को अमेरिका छोड़ने से जुड़े सवाल के जवाब में ग़ालेनोई ने कहा, "ईरानी टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में शायद ऐसी टीम है, जिसका सबसे अधिक उत्पीड़न किया गया है."

    उन्होंने स्टेडियम में मौजूद उन ईरानियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने टीम का उत्साह बढ़ाया और उन मैक्सिकन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिनके लिए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने तिजुआना में ईरानी टीम को अलग-थलग महसूस नहीं होने दिया गया.

    ग्रुप जी में ईरान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया मुक़ाबला ड्रॉ पर ख़त्म हुआ. दोनों ही टीमों ने 2-2 गोल दागे.

    मैच में ईरान ने दो बार पिछड़ने के बाद वापसी की. ईरान के लिए रामिन रेज़ाइयान और मोहम्मद मोहेबी ने 1-1 गोल किया.

  20. भारत से बांग्लादेश हुआ नाराज़, भारतीय राजनयिक को किया तलब