You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

मिस्र के मध्यस्थों ने बताया- इसराइल ने हमास को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का वक़्त दिया

इसराइल ने कहा है कि यदि हमास उसके प्रस्ताव को नहीं मानता है तो वह ग़ज़ा के रफ़ाह इलाक़े पर ज़मीनी हमला शुरू कर देगा.

सारांश

  • उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने नामांकन कर दिया है. अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया गया है.
  • कर्नाटक के कथित अश्लील वीडियो मामले में बलात्कार और अपहरण के दो नए मुक़दे दर्ज हुए हैं
  • तुर्की ने इसराइल के साथ सभी तरह के व्यापार किए जाने पर रोक लगा दी है.
  • आईपीएल 17 के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से मात दी.
  • ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिए जाने पर कहा है कि 'देश की बेटियां हार गईं, बृजभूषण जीत गया.'

लाइव कवरेज

प्रवीण

  1. लद्दाख लोकसभा सीट से कांग्रेस ने किसे दिया टिकट

    कांग्रेस ने लद्दाख लोकसभा सीट से सेरिंग नामग्याल को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने गुरुवार देर रात सेरिंग नामग्याल के नाम का एलान किया.

    बीजेपी ने लद्दाख लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद का टिकट काटते हुए ताशी ग्यालसन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    जम्मू-कश्मीर की पांच और लद्दाख की एक सीट पर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

    गठबंधन में लद्दाख के अलावा कांग्रेस के हिस्से में जम्मू की दो सीटें आई हैं.

    कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव लड़ रही है.

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को बारामूला लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया.

  2. ग़ज़ा में मानवीय संकट: तुर्की ने इसराइल को लेकर किया अहम फैसला

    तुर्की ने इसराइल के साथ सभी तरह के व्यापार किए जाने पर रोक लगा दी है.

    तुर्की ने ग़ज़ा में 'बिगड़ते हुए मानवीय संकट' के लिए इसराइल को जिम्मेदार ठहराया है और इसी बात का हवाला देकर यह कदम उठाया है.

    तुर्की के व्यापार मंत्रालय का कहना है कि जब तक ग़ज़ा में बिना किसी अवरोध के पर्याप्त मदद सुनिश्चित नहीं की जाती है, तब तक यह फैसला लागू रहेगा.

    पिछले साल दोनों देशों के बीच सात अरब डॉलर का व्यापार हुआ था.

    इसराइल के विदेश मंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन पर तानाशाह की तरह बर्ताव करने का आरोप लगाया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्री काट्ज ने लिखा, ''यह तुर्की के लोगों, व्यापारियों और अतंरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों को अनदेखा करना है.''

    तुर्की की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''निलंबन में सभी उत्पाद शामिल हैं.''

    ''तुर्की निलंबन को बेहद सख्ती के साथ लागू करेगा. जब तक इसराइल की सरकार ग़ज़ा में बिना किसी अवरोध के पर्याप्त मदद सुनिश्चित नहीं करती है तब तक यह निलंबन जारी रहेगा.''

    1949 में तुर्की पहला मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी वाला देश बना था जिसने इसराइल को मान्यता दी थी. लेकिन बीते कुछ दशकों में दोनों देशों के संबंध बिगड़े हैं.

  3. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    2 मई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.