You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ममता बनर्जी ने कहा- मैं इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हूं

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के रेप और हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने पद से इस्तीफ़ा देने के लिए तैयार हैं.

सारांश

  • सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, वह 72 साल के थे.
  • मलेशिया के कई शेल्टर होम में यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने 402 नाबालिगों को किया रेस्क्यू
  • मध्य प्रदेश: दतिया में दीवार ढहने से सात लोगों की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
  • अमेरिका और ब्रिटेन के विदेश सचिव यूक्रेन पहुंचे, 60 करोड़ पाउंड की मदद का एलान
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने पांचवीं सूची की जारी, नौ लोगों को दिया टिकट
  • अमित शाह ने कांग्रेस पर आरक्षण ख़त्म करने की मंशा का आरोप लगाया

लाइव कवरेज

संदीप राय, अदिति शर्मा और सौरभ यादव

  1. आयुष्मान भारत: 70 साल के ऊपर सभी नागरिकों को मिलेगा फ़ायदा, जानिए अहम बातें

    मोदी सरकार ने 70 साल से ऊपर के सभी बुज़ुर्गों को 'आयुष्मान भारत' योजना में शामिल करने का फ़ैसला लिया है.

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "70 साल के ऊपर का हर बुजुर्ग चाहे वो ग़रीब हों, चाहे मध्यम वर्ग के हों, चाहे उच्च मध्यम वर्ग के हों, ये नया दायरा होगा जिनको पाँच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी."

    मुख्य बातें

    • 70 साल या इससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पाँच लाख रुपये के हेल्थ बीमा का लाभ उठाने के लिए योग्य हैं.
    • पहले से ही इस योजना के अंतर्गत आने वाले परिवारों के वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य बीमा पर पांच लाख रुपए अतिरिक्त का कवर मिलेगा.
    • उन वरिष्ठ नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा जिनके पास निजी स्वास्थ्य बीमा है.
    • हालांकि अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा के तहत आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत स्कीम और उनमें चुनाव करना होगा.
    • सभी योग्य लाभार्थियों को एक अलग कार्ड जारी किया जाएगा.

    सरकार के अनुसार, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी स्वास्थ्य बीमा है.

    इस योजना के तहत योग्य परिवारों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना के तहत भारत के क़रीब 55 करोड़ लोग आते हैं.

  2. रूस को ईरानी मिसाइल मिलने की रिपोर्ट पर युद्ध और भड़कने की आशंका

    रूस को ईरानी मिसाइल मिलने की रिपोर्ट पर ब्रिटेन ने कहा है कि इसने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल दिए जाने की बहस को नया मोड़ दे दिया है.

    यूक्रेन के दौरे पर पहुंचे ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने बीबीसी से कहा, 'रूस के अंदर तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों को दिए जाने की बहस अब बदल गई है.'

    लंदन में वार्ता के बाद लैमी और अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन की राजधानी कीएव पहुंचे और लैमी ने कीएव को 60 करोड़ पाउंड की मदद देने का एलान किया.

    वहां उन्होंने राष्ट्रपति व्लोदिमीर ज़ेलेंस्की से मुलाक़ात की. ज़ेलेंस्की अपने सहयोगियों से लंबी दूरी की मिसाइल की आपूर्ति और इस्तेमाल किए जाने की इजाज़त दिए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं.

    अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस के अंदर तक मार करने वाली लंबी दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की अभी तक इजाज़त नहीं दी है क्योंकि जंग और भड़कने का ख़तरा है.

    बुधवार को ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के ख़िलाफ़ युद्ध में कीएव की जीत मुख्यतया “अमेरिका के समर्थन पर निर्भर करती है.”

    यूक्रेन के विदेश मंत्री एंद्री साइबिहा ने कहा कि लंबी दूरी की मिसाइलों से प्रतिबंध हटाना, ऐसे समय ज़रूरी हो गया है, जब ऐसी ख़बरें हैं कि रूस को ईरान मिसाइलें दे रहा है.

    लैमी ने बीबीसी से कहा कि ईरान रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें दे रहा है और अब उसकी सेना यूक्रेन के अंदर तक मार कर सकती है.

    उन्होंने कहा, “यह बहुत ख़तरनाक है. रूस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. इसलिए हमें यूक्रेन की अधिक मदद करनी होगी.”

  3. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. बीबीसी संवाददाता संदीप राय और अदिति शर्मा आज की बड़ी ख़बरें लेकर हाज़िर हैं.

    आप बीबीसी हिंदी के पेज पर मौजूद बड़ी ख़बरों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

    हिमंत बिस्वा सरमा कैसे बन गए हैं बीजेपी के 'पोस्टर बॉय' पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.

    पूर्व आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने 8 सितंबर को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़े की पेशकश की थी. पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए.

    अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई. कौन पड़ा भारी? ये जानने के लिए यहां क्लिक करें.

    वो दाइयां, जिन्होंने नवजात बच्चियों की हत्या बंद कर उन्हें बचाना शुरू किया. पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बुधवार के लाइव पेज पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.