अब इस लाइव पेज को यहीं रोकने का वक्त आ गया है. कल सुबह फिर लौटेंगे देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के साथ. मुझे यानी सौरभ यादव को अनुमति दीजिए.
लेकिन जाते-जाते आपको आज की बड़ी ख़बरों से रूबरू करा देते हैं. आप इन ख़बरों को नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़ा देने की घोषणा के क्या मायने हैं? इस विश्लेषण को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिन पहले ही दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर निकले हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में ज़मानत दी है. अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी से लेकर ज़मानत पर बाहर आने तक, कब-कब क्या-क्या हुआ? इस मामले की पूरी जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
इसी सप्ताह भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर पर हुई गणपति पूजा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. चीफ़ जस्टिस के घर पर प्रधानमंत्री के जाने को लेकर विवाद, जजों के लिए दिशानिर्देश क्या कहते हैं? जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में उपजा मस्जिद विवाद भले ही थम गया हो लेकिन इस घटना से जो चिंगारी उठी है वो प्रदेश के दूसरे कई इलाक़ों में फैल रही है. कई और जगहों पर भी लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश में इन मस्जिदों को लेकर क्यों भड़का विवाद? पूरी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.






















