You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

बिहारः तेजस्वी यादव ने कहा- नीतीश हमारे बुज़ुर्ग हैं, हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट का विस्तार किया. इस पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की.

सारांश

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट का विस्तार किया. इस पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की.
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह दावा किया है कि 'पश्चिम का कुलीन वर्ग' अमेरिका के साथ शुरू हुई रूस की बातचीत को नाकाम करने की कोशिश कर रहा है.
  • बांग्लादेश में नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च होने वाली है. इसका नाम जातीय नागरिक पार्टी रखा गया है. कई दलों के सूत्रों ने इसकी पुष्टि बीबीसी बांग्ला से की है.
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के तहत गुरुवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच होना था, जो बारिश के कारण रद्द हो गया.
  • ऑस्कर विजेता अमेरिकी एक्टर जीन हैकमैन, उनकी पत्नी बेट्सी आराकावा और उनका डॉग एक घर में मृत मिले. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लाइव कवरेज

दीपक मंडल और हिमांशु दुबे

  1. यूएन में भारत ने पाकिस्तान को बताया 'अंतरराष्ट्रीय मदद के भरोसे टिका एक नाकाम देश'

    भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान को एक ‘नाकाम देश’ बताया और कहा कि ये देश अब सिर्फ अंतरराष्ट्रीय मदद के भरोसे टिका हुआ है.

    संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र की बैठक में भारतीय डिप्लोमेट क्षीतिज त्यागी ने पाकिस्तानी नेतृत्व पर सेना की ओर से आगे बढ़ाए जाने वाले झूठ को फैलाने का आरोप लगाया.

    त्यागी ने पाकिस्तान के क़ानून मंत्री आज़म नज़ीर तरार के उस आरोप के बाद ये बयान दिया, जिसमें तरार ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है.

    त्यागी ने कहा, ''यह दुखद है कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर और भारत पर झूठ को फैला रहा है. उसके प्रतिनिधि ओआईसी जैसे मंचों का मजाक बना रहे हैं. पाकिस्तान ओआईसी को अपने मुखपत्र की तरह इस्तेमाल कर इसका दुरुपयोग कर रहा है.''

    क्षीतिज ने कहा, ''केंद्रित शासत प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न अंग थे और आगे भी रहेंगे. जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ सालों में जो अभूतपूर्व, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक तरक्की हुई है वो अपनी कहानी खुद कह रहे हैं.''

    अपने बयान के अंत में त्यागी ने कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस परिषद का वक्त एक नाकाम देश ज़ाया कर रहा है, जो अस्थिर है और अंतरराष्ट्रीय मदद पर जी रहा है."

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के बारे में ज्यादा सोचने से ज्यादा अपने देश के नागरिकों की मुश्किलें दूर करने पर ध्यान देना चाहिए.

  2. फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू होते ही हमास ने भी लौटाए चार बंधकों के शव

    इसराइल की ओर से 600 फ़लस्तीनी कैदियों की रिहाई शुरू होते ही हमास ने चार बंधकों के शव लौटा दिए हैं.

    इसराइल और हमास के बीच समझौते के पहले चरण पहले के तहत यह बंधकों और कैदियों की आख़िरी अदला-बदली थी.

    हमास की ओर से सौंपे गए चारों बंधकों के शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

    लेकिन हमास ने उनके नाम बताए हैं. हमास के मुताबिक़ इनमें 86 साल के सलोमो मंसूर, 50 साल के ओहाद याहालोमी, 50 साल के साची इदान, 69 साल के इत्ज़िक अलग रात शामिल हैं.

    7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के दौरान इन्हें बंधक बना लिया गया था. इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इन बंधकों के शव वापस लौटाए जाने की पुष्टि की है.

  3. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    शशि थरूर कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलों पर क्या बोले?

    एक छोटा सा गांव जहां ज़्यादातर लोग यूट्यूब से कमा रहे हैं अच्छे पैसे

    महबूबुल हक़ कौन हैं जिन पर असम के सीएम हिमंत लगा चुके हैं 'बाढ़ जिहाद' के आरोप

    शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ आंदोलन की जान रहे नाहिद इस्लाम ने क्यों छोड़ दी कैबिनेट?

    विमान में किसी की मौत हो जाए तो क्या होता है?