ब्रेकिंग न्यूज़, भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, जगदीप धनखड़ भी आए नज़र
सीपी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शुक्रवार को शपथ ली.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई.
इस दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अपने उत्तराधिकारी सी पी राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
उपराष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद धनखड़ पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नज़र आए.
राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में 452 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.
संबंधित ख़बरें: