अमेरिका की ओर से भारत को रूस से तेल ख़रीदने की 'अनुमति' पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तंज़

इमेज स्रोत, Getty Images
भारत के रूस से तेल ख़रीदने को लेकर अमेरिका के बयान पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की सप्लाई बनाए रखने के लिए अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने भारतीय रिफ़ाइनरियों को रूस से तेल ख़रीदने के लिए 30 दिन की छूट दी है.
इसी पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "हमारी विदेश नीति हमारे इतिहास, हमारी भौगोलिक स्थिति और हमारे मूल्यों के आधार पर तय होना चाहिए. ये सत्य और अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए."
उन्होंने कहा, "आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई नीति नहीं है. यह एक समझौता कर चुके व्यक्ति के शोषण का परिणाम है."
राहुल गांधी ने लोकसभा में 11 फ़रवरी को दिए अपने भाषण को शेयर करते हुए ये बात कही.
उस दिन राहुल गांधी ने कहा था, "अमेरिका हमें बताएगा कि हम किससे तेल ख़रीदे और किस से नहीं. रूस से ख़रीदें या ईरान से, ये अमेरिका तय करेगा. लेकिन हमारे पीएम तय नहीं करेंगे."
ये भी पढ़ें:












