मोजतबा ख़ामेनेई ने नवरोज़ के संदेश में किया पाकिस्तान का ज़िक्र, क्या कहा?
ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई ने अपने एक लिखित संदेश में दावा किया है कि तुर्की और ओमान के कुछ इलाकों पर जो हमले हुए, वे ईरान की ओर से नहीं किए गए थे.
ईरान में जंग शुरू होने के बाद अब तक 3100 से ज़्यादा लोग मारे गए
इमेज स्रोत, Tolga Akbaba/Anadolu via Getty
इमेज कैप्शन, तेहरान में अमेरिका और इसराइल के हमले जारी हैं (17 मार्च की तस्वीर)
अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स
एक्टिविस्ट न्यूज़ एजेंसी (एचआरएएनए) ने ईरान में मरने वालों के आंकड़े पर नया
अपडेट जारी किया है.
एजेंसी के मुताबिक़, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद अब तक 3,186
लोगों की मौत हो चुकी है.
एचआरएएनए का कहना है कि मरने वालों
में 1,394 आम नागरिक हैं, जिनमें
कम से कम 210 बच्चे शामिल हैं.
एजेंसी के मुताबिक़ 1,153 सैन्य
कर्मी भी मारे गए हैं. इसके अलावा 639 मौतों ऐसी हुई हैं, जिनकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.
पश्चिम बंगाल में अधिकारियों के तबादलों पर उमर अब्दुल्लाह बोले, 'गैर बीजेपी शासित राज्यों में ही होते हैं ट्रांसफ़र'
इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि 'ग़ैर-बीजेपी राज्यों में ही अधिकारियों के तबादले' होते हैं (फ़ाइल फ़ोटो)
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से
पहले बड़े पैमाने पर वरिष्ठ अधिकारियों के हो रहे तबादलों पर राज्य की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी के बाद अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने सवाल उठाए
हैं.
ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्रांसफ़र
से जुड़े निर्वाचन आयोग के आदेशों की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा की थी. उन्होंने
निर्वाचन आयोग पर पश्चिम बंगाल को 'निशाना
बनाने' का आरोप लगाया था.
इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन
आयोग के रुख़ को चिंताजनक बताया.
अब उनकी इस टिप्पणी पर उमर
अब्दुल्लाह ने प्रतिक्रिया दी है.
उमर अब्दुल्लाह ने कहा,
"इस तरह के बड़े पैमाने पर तबादले
सिर्फ़ ग़ैर-बीजेपी शासित राज्यों में ही होते हैं. ख़ासकर पश्चिम बंगाल के लिए यह
कोई हैरानी की बात नहीं है."
उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल एक बार फिर साबित करेगा कि अधिकारी
राजनीतिक दलों के लिए चुनाव नहीं जीतते, बल्कि
राजनीतिक दलों के नेता चुनाव जीतते हैं. निर्वाचन आयोग के किसी भी प्रयास से नतीजे
नहीं बदलेंगे."
पश्चिम बंगाल में आचार संहिता लागू है. राज्य में दो चरणों में यानी 23 और 29 अप्रैल को मतदान होंगे और नतीजे चार मई को आएंगे.
यरूशलम में धमाकों के बीच अलर्ट, रात में क्या कुछ हुआ, सेबेस्टियन अशर, यरूशलम से बीबीसी संवाददाता
इमेज स्रोत, Ronen Zvulun / POOL / AFP via Getty
पूर्वी यरूशलम में जहां लोग ईद की
पहली रात का जश्न मना रहे थे और सड़कों पर भारी ट्रैफ़िक था, वहीं आसमान में कई बार सायरन बजे और उसके बाद
धमाकों की आवाज़ सुनाई दी.
करीब एक घंटे तक आधी रात से पहले और
बाद में मोबाइल फ़ोन पर एक के बाद एक आपात अलर्ट आते रहे.
इसके बाद सायरन बजे. ये सब उस शहर
में हुआ, जहां कई घंटों से तेज़ तूफ़ान आया
हुआ है.
फिर आसमान में एक-दो धीमे धमाके
सुनाई दिए. यहां के लोग अब इसके आदी हो चुके हैं और इसराइल के कई अन्य हिस्सों की
तुलना में ख़ुद को इतना ख़तरे में महसूस नहीं करते.
लेकिन सायरन और अलर्ट की तेज़ी ने
लोगों को चौंका दिया.
ईरान के सरकारी टीवी ने पुष्टि की है
कि कम समय में चार बार कई मिसाइलें दागी गईं.
यह उस वक्त हुआ जब इसराइल के
प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक लंबी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि युद्ध
के पहले 20 दिनों में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता लगभग ख़त्म कर दी
गई है.
डोनाल्ड ट्रंप ने जापानी प्रधानमंत्री के सामने किस 'सरप्राइज़' का ज़िक्र किया जिसकी हो रही है चर्चा
इमेज स्रोत, EPA/Shutterstock
इमेज कैप्शन, सनाय ताकाइची और डोनाल्ड ट्रंप ने साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने
कहा कि उन्होंने ईरान पर हमले की जानकारी जापान और अन्य सहयोगी देशों को इसलिए
नहीं दी क्योंकि वह 'सरप्राइज़' देना चाहते थे.
ट्रंप ने यह बात जापान की
प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची के सामने कही. दोनों नेता साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस को
संबोधित कर रहे थे.
दोनों नेताओं की प्रेस कॉन्फ़्रेंस
का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और इस पर टिप्पणियाँ हो रही हैं.
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में राष्ट्रपति
ट्रंप से पूछा गया कि 'अमेरिका ने हमले से पहले अपने यूरोपीय और जापान जैसे एशियाई सहयोगियों को क्यों नहीं बताया?'
इस पर उन्होंने कहा, "एक बात तो यह है कि आप ज़्यादा संकेत नहीं देना
चाहते. और जब हम अंदर घुसे, तो हमने
बहुत ज़ोरदार तरीक़े से कार्रवाई की. हमने इसके बारे में किसी को नहीं बताया
क्योंकि हम सरप्राइज़ देना चाहते थे. सरप्राइज़ के बारे में जापान से बेहतर कौन
जानता है. है ना?"
इस दौरान ट्रंप ने पर्ल हार्बर का भी
ज़िक्र किया.
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अमेरिकी नौसेना अड्डे पर्ल हार्बर पर अटैक किया था.
जापान की प्रधानमंत्री सनाय ताकाइची
अमेरिका दौरे पर हैं. उन्होंने गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप से व्हाइट हाउस में
मुलाक़ात की.
नेतन्याहू ने कहा, 'मैं ज़िंदा हूं और आप लोग इसके गवाह हैं'
इमेज स्रोत, Joe Raedle/Getty Image
इसराइल के पीएम बिन्यामिन नेतन्याहू ने गुरुवार रात एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की शुरुआत में कहा, "मैं सबसे पहले कहना चाहता हूं कि मैं ज़िंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं. और इसी के साथ मैं सारी फ़ेक न्यूज़ का खंडन करता हूं."
वो सोशल मीडिया पर चल रही उनकी 'मौत की ख़बरों' के संदर्भ में बोल रहे थे.
उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप की लीडरशिप में अमेरिका और इसराइल बेहद मज़बूती से अपनी मुहिम को अंजाम दे रहे हैं."
13 मार्च को बिन्यामिन नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें वो ईरान के हमलों के बारे में जानकारी दे रहे थे. सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया था और दावा किया था कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है.
जिसके बाद इसराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने नेतन्याहू के मारे जाने की ख़बरों को ग़लत बताया था.
सीरिया के एक गाँव में गिरी ईरानी मिसाइल, देखिए तस्वीरें
एक ईरानी मिसाइल दक्षिणी सीरिया के
ऐन फरह गांव में गिरी है. वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं.
इस मिसाइल को सीरिया के एयर डिफ़ेंस
सिस्टम ने मार गिराया था.
इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images
इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images
इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images
इमेज स्रोत, Enver Asfur/Anadolu via Getty Images
पीएम मोदी और क़तर के अमीर के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले को लेकर क्या बात हुई
इमेज स्रोत, Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty
इमेज कैप्शन, प्रधानमंत्री मोदी ने क़तर के अमीर को ईद की शुभकामनाएँ भी दीं (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क़तर
के अमीर शेख़ तमीम बिन हमाद अल थानी ने गुरुवार को फ़ोन पर बातचीत की. दोनों
नेताओं के बीच मध्य-पूर्व के ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों पर भी चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री मोदी ने क़तर के अमीर
को ईद की शुभकामनाएँ भी दी हैं. इसकी जानकारी ख़ुद पीएम मोदी ने एक्स पर दी.
पीएम मोदी ने बताया, "मैंने अपने भाई, क़तर के अमीर तमीम बिन हमाद अल थानी से बात की और उन्हें और क़तर के
लोगों को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. हमने दोहराया कि हम क़तर के साथ एकजुटता
में खड़े हैं और क्षेत्र के एनर्जी इन्फ़्रास्ट्रक्चर पर हुए हमलों की कड़ी निंदा
करते हैं."
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा
कि उन्होंने क़तर में भारतीय समुदाय की देखभाल और सहयोग के लिए शेख़ तमीम बिन हमाद
अल थानी का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने यह भी कहा, "हम होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित और स्वतंत्र
आवागमन के पक्ष में हैं."
क़तर के प्रधानमंत्री ने देश के गैस ठिकाने पर हुए ईरानी हमले को लेकर ये कहा
इमेज स्रोत, Karim JAAFAR / AFP via Getty
इमेज कैप्शन, क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से 'बढ़ती आक्रमकता ख़तरनाक है.'
क़तर के प्रधानमंत्री और विदेश
मंत्री शेख़ मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने कहा है कि ईरान की ओर से क़तर और
खाड़ी क्षेत्र के नागरिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जा रहा है.
उन्होंने यह बात गुरुवार को तुर्की
के विदेश मंत्री हकान फ़िदान के साथ साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कही है.
ईरान इस युद्ध में कहता रहा है कि वह
मध्य-पूर्व क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, न कि किसी अन्य देश को.
क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा,
"अफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा है कि
ईरान की ओर से लगातार यह दावा किया गया है कि ये हमले क़तर और क्षेत्र के अन्य
देशों में अमेरिकी हितों या ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. इन दावों को ख़ारिज
किया जाता है और किसी भी आधार पर इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता."
अब्दुलरहमान अल थानी ने बुधवार को
क़तर के ऊर्जा ठिकाने पर हुए ईरानी हमले का भी ज़िक्र किया.
उन्होंने कहा, "हमने कल रास लाफ़ान ऊर्जा परिसर में हुए हमले
पर भी बात की. अफ़सोस की बात है कि यह कार्रवाई आक्रामक और ग़ैर-ज़िम्मेदार नीति
को दिखाती है"
क़तर के प्रधानमंत्री ने कहा कि ईरानी पक्ष की ओर से 'बढ़ती आक्रमकता ख़तरनाक है.'
उन्होंने कहा, "कल क़तर के एक ऐसे प्राकृतिक गैस ठिकाने पर हमला
हुआ जो क़तर के लोगों के लिए आजीविका का एक स्रोत है. यह सिर्फ़ क़तर के लोगों के
लिए ही नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए भी अहम
है जिनकी मदद क़तर करता है."
नमस्कार!
बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर
आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम
ख़बरें पहुंचाऊंगा.