शपथ लेने के बाद क्या बोले देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे?

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि सरकार देरी से बनी है. बल्कि इससे पहले भी सरकार बनने में वक़्त लग चुका है.''

सारांश

  • यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा की तुलना बांग्लादेश से की
  • दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में एक पूर्व सैनिक ने सिर मुंडवाया
  • बांग्लादेश में चिन्मय दास को सुनवाई के दौरान नहीं मिला वकील
  • बड़ौदा ने टी20 में बनाया सबसे ज़्यादा स्कोर का विश्व रिकॉर्ड, इंदौर में खेला गया मैच
  • देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बने
  • नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए हैं

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत, शिल्पा ठाकुर

नमस्कार!

बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.

मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत दोपहर दो बजे तक आप तक बड़ी ख़बरें पहुंचाऊंगी.

बीबीसी हिंदी के होम पेज पर जाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

कल यानी 4 दिसंबर के लाइव पन्ने की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

इस वक़्त हमारे पेज पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें-

- बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस और राजनीतिक दलों की बैठक में कहा गया कि देश सारे मतभेदों से ऊपर है. बांग्लादेश कोई कमजोर लाचार और किसी के सामने झुकने वाला देश नहीं है.पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव का असर दोनों देशों की सीमा से सटे इलाकों पर भी पड़ा है. पढ़िए, पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से लगती सीमा के इस इलाके में कैसे हैं हालात?

- रूस के साथ जंग लड़ रहे यूक्रेनी सैनिकों मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं. कुर्स्क में वो टिके हुए हैं लेकिन यहां मुस्तैदी से डटे रहना आसान नहीं है. इस ख़बर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

- लड़खड़ाती जुबान, कांपते हाथ और कमज़ोर शरीर...पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक वीडियो में कुछ ऐसे नज़र आए. इस वीडियो में उनकी सचिन तेंदुलकर से मुलाक़ात पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पूरी ख़बर को पढ़ने के लिए क्लिक करें.