You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

ट्रंप प्रशासन पर कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर करेंगे मुक़दमा, ये है वजह

कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन नूज़म ने कहा है कि वह ट्रंप प्रशासन पर मुक़दमा करेंगे, क्योंकि उनकी अनुमति के बिना लॉस एंजेलिस में नेशनल गार्ड की तैनाती की गई.

सारांश

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत और सुरभि गुप्ता

  1. कार्लोस अल्काराज़ लगातार दूसरी बार बने फ़्रेंच ओपन चैंपियन, फ़ाइनल में ये बना रिकॉर्ड

    स्पेन के युवा कार्लोस अल्काराज़ ने लगातार दूसरी बार फ़्रेंच ओपन ख़िताब जीत लिया है.

    22 साल के अल्काराज़ ने इटली के जैनिक सिनर को 4-6, 6-7 (4), 6-4, 7-6 (3), 7-6 (10-2) से हराकर मुक़ाबला अपने नाम किया.

    यह मैच 5 घंटे 29 मिनट तक चला, जो फ़्रेंच ओपन के इतिहास का अब तक का सबसे लंबा फ़ाइनल रहा.

    यह अल्काराज़ का पांचवां ग्रैंडस्लैम ख़िताब है.

    अब तक अल्काराज़ दो विंबलडन (2023, 2024), दो फ़्रेंच ओपन (2024, 2025) और एक यूएस ओपन (2022) का ख़िताब जीत चुके हैं.

    अपनी जीत के बाद अल्काराज़ ने भाषण में सिनर की तारीफ़ करते हुए कहा, "आपका खेल बहुत ही बेहतरीन है. हर टूर्नामेंट में आपके साथ कोर्ट पर होना और इतिहास का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है."

  2. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता कीर्ति रावत अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    बीबीसी हिंदी की कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.