यूक्रेन: खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस का हमला, दो लोगों की मौत

यूक्रेन के शहर खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस ने हमला किया है.

सारांश

  • गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है.
  • शनिवार को राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
  • भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ 507,297,288 करोड़ मतदाताओं ने पांचवें चरण तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
  • आईपीएल के दूसरे क्वालिफ़ायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फ़ाइनल में पहुंची सनराइज़र्स हैदराबाद की टीम, केकेआर से होगा मुक़ाबला.

लाइव कवरेज

  1. यूक्रेन: खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस का हमला, दो लोगों की मौत

    खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस ने हमला किया है.

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस ने हमला किया है.

    यूक्रेन के शहर खारकिएव की सुपर मार्केट पर रूस ने हमला किया है.

    स्थानीय प्रशासन के मुताबिक़ रूस के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है.

    सोशल मीडिया पर स्टोर में आग लगने का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि जब यह हमला हुआ है उस वक्त सुपर मार्केट के अंदर करीब 200 लोग थे.

    खारकिएव के मेयर ने कहा, ''बड़ी तादाद में लोग लापता हैं. कई लोग घायल हुए हैं. यह पूरी तरह से आतंकवाद है.''

    ज़ेलेंस्की ने कहा, ''यह हमला रूस का एक और पागलपन है. पुतिन जैसा पागल ही इस तरह से लोगों की हत्या कर सकता है.''

    ज़ेलेंस्की का कहना है कि इस तरह के हमलों से बचने के लिए यूक्रेन को आधुनिक डिफेंस सिस्टम की जरूरत है.

  2. पाकिस्तान: सरगोधा में कथित ईशनिंदा को लेकर विरोध-प्रदर्शन, पथराव में 10 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल

    सरगोधा में कथित ईशनिंदा को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं.

    इमेज स्रोत, Punjab State Police

    इमेज कैप्शन, सरगोधा में कथित ईशनिंदा को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं.

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा में कथित ईशनिंदा को लेकर विरोध-प्रदर्शन हुए हैं.

    प्रदर्शनकारियों की ओर से किए गए पथराव में 10 से ज़्यादा पुलिस वाले घायल हुए हैं.

    पंजाब प्रांत के आईजी ने बयान जारी कर कहा, ''एसपी सरगोधा शारिक कमाल और डीपीओ सरगोधा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले पर नज़र बनाई हुई है.''

    ''ये सब अधिकारी मौके़ पर पहुंचे और इन्होंने 10 कीमती जिंदगियां बचाई. स्थिति को भी नियंत्रित कर लिया गया. प्रदर्शनकारियों के पथराव से 10 से अधिक पुलिस अधिकारी और युवा भी घायल हुए हैं.''

    उन्होंने कहा, ''सरगोधा पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली. पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई की बदौलत सरगोधा में बड़ा हादसा टल गया.''

    ''सरगोधा में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. पुलिस के साथ जिला शांति समिति के सदस्यों और ईसाई समुदाय के लोगों ने सद्भाव और शांति का माहौल बहाल करने में प्रभावी भूमिका निभाई.''

    डीपीओ सरगोधा एजाज़ मल्ही ने कहा है कि सरगोधा पुलिस के दो हज़ार से अधिक जवान ड्यूटी पर हैं.

  3. गुजरात: राजकोट के टीआरपी मॉल में लगी आग, 9 लोगों की मौत

    राजकोट में टीआरपी मॉल में भीषण आग लगी है

    इमेज स्रोत, BBC Gujrati

    इमेज कैप्शन, राजकोट में टीआरपी मॉल में भीषण आग लगी है

    गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है.

    राजकोट सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ने बीबीसी गुजराती सेवा को 9 लोगों के शव मिलने की जानकारी दी है.

    हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

    बीबीसी गुजराती के मुताबिक़ आग लगने की घटना सामने आते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं.

    आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

    इमेज स्रोत, BBC Gujrati

    इमेज कैप्शन, आग को बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

    फायर ऑफिसर आइवी खेर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. कितने लोग लापता है इसकी जानकारी अभी नहीं है. हवा तेज होने की वजह से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है.''

    बीबीसी संवाददाता बिपिन टंकारिया के मुताबिक़ इस आग का धुआं इतना भयंकर था कि इसे पांच किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.

    मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''घायल लोगों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है.''

    घायलों का इलाज करवाया जा रहा है.

    इमेज स्रोत, BBC Gujrati

    इमेज कैप्शन, घायलों का इलाज करवाया जा रहा है.

    राजकोट के पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बीबीसी संवाददाता बिपिन टंकारिया को बताया, ''फिलहाल आग पर काबू पाने का काम जारी है. एक बार आग पर काबू पा लिया जाए तो हम अंदर जाएंगे और पूरे इलाके का निरीक्षण करेंगे.''

    ''हमने एफएसएल टीम को भी बुलाया है. एफएसएल टीम आकर इसका निरीक्षण करेगी और आग लगने के सही कारण का पता लगाने की कोशिश करेगी.''

    ''हमने चीफ मेडिकल ऑफिसर से भी बात की है. वहां भी टीमें तैयार रखी गई हैं. ये टीमें घायलों का इलाज, डीएनए की जांच और शवों का पोस्टमार्टम कर रही हैं.''

  4. राजस्थान के फलोदी में पारा 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भी तापमान 50 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

    भारत और पाकिस्तान के कई इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, भारत और पाकिस्तान के कई इलाकों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है

    भारत के कई इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. शनिवार को राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

    मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने यह जानकारी दी.

    पाकिस्तान में भी इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. पाकिस्तान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

    भीषण गर्मी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने कहा है कि फलोदी में शनिवार को 50 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

    राजस्थान के बाड़मेर में 48.8 डिग्री और जैसलमेर 48.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

    शनिवार को राजस्थान का फलोदी भारत का सबसे गर्म शहर रहा.

    भारत के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण लू देखने को मिल सकती है.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    पाकिस्तान में भी भीषण गर्मी

    पाकिस्तान के कई इलाकों में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. पाकिस्तान में हालांकि यह गर्मी का चरम नहीं है, लेकिन भीषण गर्मी के मद्देनज़र इस हफ्ते की शुरुआत में स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

    पाकिस्तान में लोगों को धूप में बाहर निकलना कम करने के लिए हिदायत दी जा रही है.

    सिंध प्रांत के जैकोबाबाद के एक डॉक्टर गुलाम मोहम्मद ने बताया है कि प्रशासन ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए कैंप लगाए हैं.

    गुलाम मोहम्मद ने कहा, ''हम ने हीट स्ट्रोक कैंप लगाए हैं. हर दिन अलग-अलग लक्षणों वाले 10 से 12 मरीज़ आ रहे हैं. किसी को दर्द की शिकायत है तो किसी को बुखार आ रहा है. हम उन्हें तुरंत भर्ती करके इलाज कर रहे हैं.''

  5. पीएम नरेंद्र मोदी का आरोप, इंडिया गठबंधन 'दलितों और पिछड़ों का आरक्षण ख़त्म करके...'

    पीएम नरेंद्र मोदी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया है कि इंडिया गठबंधन दलितों और पिछड़ों का आरक्षण ख़त्म करके उसे धर्म के आधार पर देने की साजिश रच रहा है.

    सातवें चरण के चुनाव के लिए कैंपेन कर रहे पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में एक रैली में यह दावा किया.

    पीएम मोदी ने कहा, ''ये लोग (इंडिया गठबंधन) दलितों और पिछड़ों का आरक्षण ख़त्म करके उसे धर्म के आधार पर देने की साजिश कर रहे हैं.''

    ''लेकिन ये मोदी इनके सामने सीना तानकर खड़ा है और मैं गारंटी देता हूं जब तक मोदी जिंदा है, एसी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण मैं किसी हालत में उनको छीनने नहीं दूंगा. मैं धर्म के आधार पर खेल खेलने नहीं दूंगा.''

    ''वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी और बीजेपी के नेताओं ने इंडिया गठबंधन पर आरक्षण को ख़त्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं.

    हालांकि कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के तमाम दलों ने पीएम मोदी के लगाए गए आरोपों को खारिज किया है.

  6. प्रियंका गांधी गोरखपुर में बोलीं- 'मोदी जी आप देश के प्रधानमंत्री हैं...'

    प्रियंका गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, प्रियंका गांधी

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बाबा गोरखनाथ की बात का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

    उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ''मैं उनका (पीएम मोदी) भाषण देख रही थी. उन्होंने विपक्ष के नेताओं के लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल किए जो इस देश के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने इस्तेमाल नहीं किए होंगे.''

    ''प्रधानमंत्री पद का पूरा देश आदर करता है, हम भी आदर करते हैं. मोदी जी की ज़िम्मेदारी नहीं बनती वो पद की गरिमा रखें.''

    प्रियंका गांधी ने कहा, ''जिस तरह से ये बोल रहे हैं इनकी असलियत दिखने लगती है. मोदी जी आप देश के प्रधानमंत्री हैं इतनी भी असलियत मत दिखाइए.''

    ''आपने देश को कहा है कि देश आपका परिवार है. परिवार के मुखिया की परिवार के सदस्यों के प्रति आंखों की शर्म होती है उसको खोने नहीं देना चाहिए.''

    प्रियंका गांधी ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी भूल गए हैं कि वो पीएम हैं. उनके मुंह से इस तरह के शब्द नहीं निकलने चाहिए.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  7. अंबेडकर नगर से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा का आरोप- 'प्रशासन मुझे प्रताड़ित कर रहा है'

    लालजी वर्मा ने वीडियो शेयर किया है

    इमेज स्रोत, Lalji Verma X Handle

    इमेज कैप्शन, लालजी वर्मा ने वीडियो शेयर किया है

    उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लालजी वर्मा ने प्रशासन पर परेशान करने का आरोप लगाया है.

    लालजी वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ''अंबेडकरनगर का पूरा प्रशासनिक अमला मुझे प्रताड़ित कर रहा है, जिसका ज़बाब अंबेडकर नगर की समस्त जनता अपने वोट से देगी.

    ''मुझे चाहे जितना प्रताड़ित किया जाए लेकिन पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यको की आवाज को दबने नहीं दूंगा.''

    लालजी वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''मुझे प्रताड़ित किया गया है. परसों से ही पुलिस ने हमें परेशान किया है. हमारे कार्यकर्ता राधेश्याम के घर में जाकर पुलिस ने परेशान किया है.''

    ''पुलिस ने कोशिश की है कि वो (राधेश्याम) लोगों के बीच में ना जा सके और समाजवादी पार्टी का प्रचार ना कर पाएं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    लालजी वर्मा ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''सपा के जीत रहे अंबेडकरनगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला. ये लालजी वर्मा जी की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है. घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  8. चुनाव आयोग ने बताया- पांचवें चरण तक कितने करोड़ लोगों ने डाले वोट

    मतदान के दौरान की तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मतदान के दौरान की तस्वीर

    भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ 507,297,288 करोड़ मतदाताओं ने पांचवें चरण तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    चुनाव आयोग ने शनिवार को ये आंकड़ें जारी किए हैं.

    चुनाव आयोग के मुताबिक़ पांचवें चरण तक 62.20 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

    चुनाव आयोग ने बताया है कि पांचवें चरण तक 764,080,337 लोगों के पास मतदान का अधिकार था और उनमें से 507,297,288 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    भारत में 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सात चरण में वोट डाले जा रहे हैं.

    पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. पांचवें चरण के लिए 20 मई को वोट डाले गए.

    पहले से पांचवें चरण तक देश की 543 में से 428 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

    25 मई को छठे चरण में वोट डाले जा रहे हैं.

    सातवें और आखिरी चरण में एक जून को मतदान होगा और लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

    चुनाव आयोग ने 11 दिन की देरी के बाद बताया था कि पहले चरण में कितने फीसदी मतदान हुआ है.

    आंकड़ें देरी से जारी होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए थे.

    विपक्षी दल सवाल उठा रहे थे कितने लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया ये आंकड़ें चुनाव आयोग जारी क्यों नहीं कर रहा है.

  9. पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंची

    पीवी सिंधु

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, पीवी सिंधु

    भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली है.

    सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफ़ान को 13-21, 21-16, 21-12 से मात दी.

    सिंधु ने सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में पहला सेट 13-21 से गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद सिंधु ने खेल में ज़ोरदार वापसी की.

    इसके बाद दूसरे सेट में 21-16 से जीत हासिल की और आखिरी सेट 21-12 से जीतकर मैच अपने नाम किया.

    सिंधु और बुसानन के बीच खेला गया यह मुक़ाबला क़रीब 88 मिनट तक चला.

    टूर्नामेंट का फ़ाइनल मुक़ाबला रविवार 26 मई को खेला जाएगा जिसमें पीवी सिंधु की टक्कर चीन की वांग झियी से होगी.

  10. यूक्रेन की मदद के लिए एक नए प्लान पर जी-7 देशों ने सहमति जताई

    यूक्रेन का खारकिएव शहर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, यूक्रेन का खारकिएव शहर

    ग्रुप 7 (G-7) देशों के वित्तिय मंत्रियों ने यूक्रेन की मदद करने के प्लान पर सहमति जता दी है.

    इस प्लान के तहत ज़ब्त की गई रूस की संपत्ति के ब्याज की राशि मदद के तौर पर यूक्रेन को दी जाएगी.

    रूस की ज़ब्त की गई संपत्ति की क़ीमत करीब 300 अरब डॉलर है.

    उत्तरी इटली में हुई एक मीटिंग से यह बात सामने आई है. जी-7 देशों के नेता अगले महीने इटली में एक और मीटिंग कर सकते हैं.

    ताज़ा प्रस्ताव के तहत यूक्रेन को क़रीब 50 अरब डॉलर की मदद दी जाएगी.

    यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने खारकिएव में चलाए रूस के सैन्य अभियान को रोकने में कामयाबी हासिल कर ली है.

    हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने दावा किया कि रूस का सामना करने के लिए जितने हथियारों की ज़रूरत है उसका 25 फ़ीसदी हिस्सा ही उनके पास है.

    ज़ेलेंस्की ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से मदद करने की अपील भी की थी.

    अमेरिका ने पिछले महीने यूक्रेन की मदद करने के लिए 61 अरब डॉलर की सैन्य मदद करने का एलान किया.

    रूस और यूक्रेन के बीच बीते ढाई साल से जंग चल रही है.

  11. भारत के चुनाव पर पाकिस्तानी मंत्री की टिप्पणी, केजरीवाल बोले- अपने देश को संभालिए

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल वोट देने के बाद अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके ट्वीट पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और इमरान ख़ान की पार्टी पीटीआई के नेता चौधरी फ़वाद हुसैन को नसीहत दी है कि वह अपने देश को संभालें.

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने मतदान के बाद परिवार के साथ एक तस्वीर ट्वीट कर साथ में लिखा, "मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला. मेरी माता जी की तबीयत बहुत ख़राब है. वो नहीं जा पाईं. मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला.आप भी वोट डालने ज़रूर जाएँ."

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, X/ArvindKejriwal

    सीएम केजरीवाल के इस ट्वीट को कोट करते हुए पाकिस्तानी नेता चौधरी फ़वाद हुसैन ने एक्स पर लिखा, "शांति और सद्भावना नफ़रत और चरमपंथ की ताकतों को परास्त करें."

    इस पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है. इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं. आप अपने देश को संभालिए."

    केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि "भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है. आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा."

  12. हरियाणा: बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

    राकेश दौलताबाद

    इमेज स्रोत, Nayab Saini X Handle

    इमेज कैप्शन, राकेश दौलताबाद

    हरियाणा की बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है.

    राकेश दौलताबाद की उम्र 45 साल थी.

    हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

    नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से आहत और स्तब्ध हूं.''

    ''राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. उनके परिवारजनों और समर्थकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    झज्जर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''हमें अभी मालूम चला है कि राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. यह बहुत ही दुखद समाचार है. हमें बेहद दुख पहुंचा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

    2019 के विधानसभा चुनाव में राकेश दौलताबाद ने बादशाहपुर से बीजेपी उम्मीदवार मनीष यादव को करीब 10 हज़ार वोट से मात दी थी.

    हालांकि जीत दर्ज करने के बाद राकेश दौलताबाद ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को ही अपना समर्थन दिया.

  13. गाज़ियाबादः मंदिर के महिला चेंजिंग रूम के ऊपर लगा था सीसीटीवी, मुक़दमा दर्ज, 'महंत' फ़रार, जावेद चौधरी, बीबीसी हिंदी के लिए, गाज़ियाबाद से

    मंदिर के महिला चेंजिंग रूम के ऊपर लगा था सीसीटीवी

    इमेज स्रोत, Javedchaudhary

    इमेज कैप्शन, मंदिर परिसर में महिलाओं की निजता के उल्लंघन का ये मामला सामने आने के बाद सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी परिसर में की है

    उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में एक धार्मिक स्थल पर महिलाओं के चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने स्वघोषित महंत मुकेश गोस्वामी पर मुक़दमा दर्ज किया है.

    पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की है जिसमें ऐसे कई वीडियो मिले हैं जो महिलाओं की निजता का उल्लंघन करते हैं.

    एसीपी नरेश कुमार ने बीबीसी को बताया, “अभियुक्त महंत मुकेश गोस्वामी फ़रार हैं और उनकी तलाश जारी है. पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज किए गए हैं. मामले की जांच जारी है.”

    एसीपी नरेश कुमार के मुताबिक़, “पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर बरामद की है, इसमें कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. कैमरा महिलाओं के चेंजिंग रूम पर फ़ोकस करके लगाया गया था जिससे प्रतीत होता है कि महिलाओं की निजता का उल्लंघन करने के लिए ही ऐसा किया गया था.”

    पुलिस के मुताबिक़ अभियुक्त अपने नाम के साथ महंत का इस्तेमाल करते हैं, हालांकि उनके महंत होने के बारे में अभी पुख़्ता जानकारी नहीं है. अभियुक्त की उम्र 50 साल के क़रीब है.

    मंदिर परिसर में महिलाओं की निजता के उल्लंघन का ये मामला सामने आने के बाद सिंचाई विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी परिसर में की है.

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़, एक महिला ने चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी लगा होने की जानकारी महंत मुकेश गोस्वामी को दी थी, जिसके बाद महंत ने महिला को ही डांट दिया.

    पीड़ित महिला ने पीसीआर कॉल कर पुलिस को बुलाया था. हालांकि, इस दौरान महंत मुकेश गोस्वामी मंदिर परिसर से फ़रार हो गए.

  14. टीएमसी ने ईवीएम में बीजेपी का 'टैग' लगा होने का दावा किया, चुनाव आयोग ने दिया जवाब

    ममता बनर्जी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी

    चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से ईवीएम में 'बीजेपी के टैग' लगे होने के आरोपों पर जवाब दिया है.

    छठे चरण का मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद तृणमूल कांग्रेस ने कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए ये दावा किया था कि बांकुड़ा के रघुनाथपुर में पाँच ईवीएम पर बीजेपी के टैग मिले.

    टीएमसी ने चुनाव आयोग से इस पर जल्द एक्शन लेने की मांग की थी.

    तृणमूल कांग्रेस

    इमेज स्रोत, X/AITMC

    इस ट्वीट के जवाब में चुनाव आयोग ने बताया है कि कमिशनिंग के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों द्वारा कॉमन एड्रेस वाले टैग पर साइन किया जाता है. चूंकि, कमिशनिंग हॉल में केवल बीजेपी के प्रतिनिधि मौजूद थे, इसलिए ईवीएम और वीवीपैट कमीशन करते समय उनका हस्ताक्षर कराया गया.

    चुनाव आयोग

    इमेज स्रोत, X/CEOWestBengal

    चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि मतदान के दौरान बूथ पर मौजूद सभी एजेंटों के साइन ले लिए गए. कमीशनिंग के दौरान चुनाव आयोग के सभी नियमों का पूरा पालन किया गया है और ये पूरी तरह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ है. साथ ही इसकी वीडियोग्राफ़ी भी की गई है.

    छठे चरण में बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है.

  15. नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के पोलिंग बूथ से LIVE: क्या कह रहे हैं मतदाता?

    दिल्ली में लोकसभा चुनाव

    दिल्ली से LIVE: दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर आज हो मतदान, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के एक पोलिंग बूथ से ज़्यादा जानकारी के साथ बीबीसी संवाददाता दिव्या आर्य

  16. लोकसभा चुनाव 2024: छठे चरण में अब तक मतदान करने में कौन सा राज्य आगे, चुनाव आयोग ने बताया

    वोटिंग करते हुए राष्ट्रपति

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, वोटिंग करती हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

    लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 26 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

    निर्वाचन आयोग के 'टर्नआउट' ऐप के अनुसार 11 बजे तक 25.76 फ़ीसदी वोटिंग हुई है और पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 36.88 फ़ीसदी मतदान हुआ है.

    वहीं, इसके बाद झारखंड में 27.8, उत्तर प्रदेश में 27.06, बिहार में 23.67, हरियाणा में 22.09, ओडिशा में 21.30 फ़ीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

    शनिवार को लोकसभा चुनाव के चठे चरण में 58 सीटों पर मतदान हो रहा है.इसमें राजधानी दिल्ली की भी सातों सीटें शामिल हैं.

  17. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मतदान के बाद क्या कहा?

    अरविंद केजरीवाल

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया.

    इसके बाद मीडिया से मुख़ातिब होते हुए उन्होंने कहा, "मेरे पिता, पत्नी और दोनों बच्चे वोट डालकर आए हैं."

    उन्होंने ये भी बताया कि तबीयत ठीक न होने के कारण उनकी मां वोट डालने नहीं आ सकीं.

    केजरीवाल ने कहा, "मैं समझता हूं कि बहुत भारी संख्या में लोग तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी के ख़िलाफ़ वोट डाल रहे हैं."

    अरविंद केजरीवाल दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले को लेकर जेल में थे लेकिन उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दो जून तक के लिए बेल दी है. दो जून को उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा गया है.

  18. पुणे पोर्श कार हादसा: पुलिस ने नाबालिग के दादा को भी गिरफ़्तार किया

    अनिश अवधिया और अश्विनी कोस्टा की हादसे में मौत हो गई
    इमेज कैप्शन, अनिश अवधिया और अश्विनी कोस्टा की हादसे में मौत हो गई

    महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार दुर्घटना मामले में पुलिस ने नाबालिग अभियुक्त के दादा को गिरफ़्तार किया है.

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के हवाले से बताया है कि नाबालिग के दादा पर परिवार के ड्राइवर को झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाने का आरोप है.

    नाबालिग अभियुक्त के पिता को भी इस केस में नामजद किया गया है.

    समाचार एजेंसी एएनआई ने पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के हवाले से बताया है कि मामले में नाबालिग के दादा को पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने गिरफ़्तार किया है. उनके ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 365 और 368 के तहत अलग केस दर्ज किया गया है.

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पुणे की यरवदा पुलिस ने ये एफ़आईआर परिवार के ड्राइवर की शिकायत के आधार पर की है.

    क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हादसे के बाद नाबालिग के दादा और पिता ने कथित तौर पर ड्राइवर का फ़ोन ले लिया और उन्हें 19 से 20 मई तक अपने बंगले में बंधक बनाकर रखा. ड्राइवर को उनकी पत्नी ने छुड़वाया."

    बीते रविवार आधी रात को पोर्श कार ने मोटरसाइकिल से जा रहे दो लोगों को टक्कर मारी थी, जिसमें दोनों बाइक सवार की मौत हो गई थी.

    पुलिस का कहना था कि पोर्श कार नाबालिग चला रहा था, जो उस समय नशे में था. नाबालिग अभियुक्त रियल एस्टेट डेवलेपर के बेटे हैं.

    शुक्रवार को पुणे की अदालत ने इस मामले में नाबालिग के पिता को भी सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

  19. राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद शेयर की मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फ़ी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, X/RahulGandhi

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी-सोनिया गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में मतदान करने के बाद मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ एक सेल्फ़ी शेयर की है.

    उन्होंने साथ में लिखा, "मां और मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट डालकर अपना योगदान दिया."

    राहुल गांधी ने इस ट्वीट में दावा किया कि पहले पाँच चरणों में मतदान में मतदाताओं ने झूठ, नफ़रत और दुष्प्रचार को नकार कर अपने जीवन से जुड़े ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता दी है.

    उन्होंने लिखा, "आज छठे चरण का मतदान है और आपका हर वोट सुनिश्चित करेगा कि:

    - युवाओं के लिए 30 लाख खाली सरकारी पदों पर भर्ती और 1 लाख रुपए साल की पहली नौकरी की पक्की योजना शुरू हो जाए.

    - गरीब परिवार की महिलाओं के खातों में 8,500 रुपए महीना आने लगे.

    - किसान कर्ज़ मुक्त हों और उन्हें फसल पर सही एमएसपी मिले.

    - मज़दूरों को 400 रुपए का दैनिक मेहनताना मिले.

    आपका वोट आपके जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ लोकतंत्र और संविधान की रक्षा भी करेगा. आप सब भी बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलिए, अपने अधिकार और परिवार के भविष्य के लिए वोट कीजिए."

  20. कन्हैया कुमार ने कहा- कुछ जगहों पर ईवीएम धीरे चलने की शिकायतें आई हैं

    कन्हैया कुमार

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कन्हैया कुमार

    उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने दावा किया है वोटिंग के दौरान कुछ ईवीएम के धीरे काम करने की शिकायतें आई हैं.

    दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.

    कन्हैया कुमार ने कहा, "लोगों में ज़बरदस्त उत्साह है चाहे किसी भी बूथ पर चले जाइए. बस जब पोलिंग शुरू हुई तो कुछ जगहों से मशीन धीरे चलने की या काम न करने की शिकायतें आईं. मैं सभी मतदाताओं से कहूंगा कि मशीनरी की गड़बड़ी अपनी जगह लेकिन हमारा हौसला जो है वह बुलंद रहना चाहिए."

    दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है.