भारत में चीनी राजदूत शू फ़ेहॉन्ग ने मोदी-जिनपिंग की मुलाक़ात पर क्या कहा?

शू फ़ेहॉन्ग ने द्विपक्षीय संबंधों में हाल की सकारात्मक प्रगति को भी रेखांकित किया, जिसमें व्यापार में वृद्धि और तीर्थयात्राओं की बहाली शामिल है.

सारांश

लाइव कवरेज

सुमंत सिंह और अंशुल सिंह

  1. ट्रंप ने गर्भवती महिलाओं को इस पेन किलर से दूर रहने की दी सलाह

    डोनाल्ड ट्रंप और रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर

    इमेज स्रोत, Francis Chung/Politico/Bloomberg via Getty

    इमेज कैप्शन, ट्रंप का कहना है कि टाइलेनॉल और ऑटिज़्म के बीच विवादित संबंध है

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में जल्द ही डॉक्टरों से कहा जाएगा कि वे गर्भवती महिलाओं को दर्द निवारक दवा टाइलेनॉल प्रिस्क्राइब न करें. उन्होंने दावा किया कि इस दवा और ऑटिज़्म के बीच विवादित संबंध है.

    सोमवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ़ कैनेडी जूनियर के साथ ट्रंप ने यह घोषणा की.

    ट्रंप ने ये भी दावा किया कि पैरासिटामोल "फ़ायदेमंद नहीं है". उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को इसे सिर्फ़ तेज़ बुखार की गंभीर स्थिति में ही लेना चाहिए.

    पैरासिटामोल, टाइलेनॉल का मुख्य घटक है और अमेरिका में इसे एसिटामिनोफेन भी कहा जाता है.

    कुछ स्टडीज़ में यह दावा किया गया है कि गर्भावस्था में टाइलेनॉल लेने और बच्चों में ऑटिज़्म के बीच संबंध हो सकता है, लेकिन ये नतीजे असंगत और निष्कर्षहीन हैं.

    टाइलेनॉल बनाने वाली कंपनी केनव्यू ने गर्भवती महिलाओं में इस दवा के इस्तेमाल का बचाव किया है.

    बीबीसी को दिए गए एक बयान में कंपनी ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि स्वतंत्र और मज़बूत विज्ञान स्पष्ट रूप से दिखाता है कि एसिटामिनोफेन लेने से ऑटिज़्म नहीं होता है. हम किसी भी अन्य सुझाव से पूरी तरह असहमत हैं और गर्भवती महिलाओं के लिए इससे होने वाले स्वास्थ्य जोखिम से बहुत चिंतित हैं."

  2. उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटी ने जीता बैलोन डी'ओर अवॉर्ड

    उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटी

    इमेज स्रोत, Kristy Sparow - UEFA/UEFA via Getty Images

    इमेज कैप्शन, उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटी

    फ़्रांस के फ़ुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने अपना पहला बैलोन डी'ओर अवॉर्ड जीत लिया है. वहीं महिला वर्ग में यह अवॉर्ड लगातार तीसरी बार स्पेन की एताना बोन्मटी ने जीता है.

    यह सम्मान साल के सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी को दिया जाता है.

    28 साल के फ़ॉरवर्ड डेम्बेले फ़्रेंच क्लब पीएसजी के लिए खेलते हैं. उन्होंने पिछले सीज़न में पीएसजी के लिए 53 मैचों में 35 गोल किए और 14 गोल उनकी मदद से हुए.

    महिला वर्ग में यह सम्मान स्पेन और बार्सिलोना की मिडफ़ील्डर एताना बोन्मटी को मिला है.

    बोन्मटी लगातार तीसरी बार ये अवार्ड हासिल करने वाली पहली महिला फ़ुटबॉलर बन गई हैं.

    बोन्मटी ने 2023 और 2024 में भी यह पुरस्कार जीता था.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.