अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार बोले राष्ट्रपति बाइडन

पिछले कई दिनों से फ़लस्तीन के समर्थन और ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाई के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया आई है.

सारांश

  • अमेरिका की दर्जनों यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस में ग़ज़ा में चल रही जंग के ख़िलाफ़ आंदोलन हो रहे हैं.
  • राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि पीएम मोदी की आलोचना के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.
  • उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि अमित शाह बताएं जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दोबारा कब मिलेगा.
  • आईपीएल 17 के 49वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को सात विकेट से मात दी

लाइव कवरेज

प्रेरणा

  1. कोलंबिया यूनिवर्सिटी में हिंसक टकराव के बाद अब कैसे हैं हालात

    ग़ज़ा में छिड़ी जंग को लेकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में आंदोलन हो रहे हैं.
    इमेज कैप्शन, ग़ज़ा में छिड़ी जंग को लेकर अमेरिका की यूनिवर्सिटी और कॉलेज में आंदोलन हो रहे हैं.

    कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने बुधवार को कैंपस में हुए हिंसक टकराव पर बयान जारी किया है.

    यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि टकराव की वजह से कई लोग घायल हुए हैं और 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

    वाइस चांसलर जीन ब्लॉक ने कहा, ''कल रात जो भी लोग घायल हुए हैं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. मेरी संवेदनाएं उनके साथ भी हैं जिन्हें नुकसान पहुंचा है या फिर इन दिनों असुरक्षा के डर में रहना पड़ रहा है.''

    ''यूनिवर्सिटी में किसी का भी सामना हिंसा से नहीं होना चाहिए.''

    अमेरिका की दर्जनों यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस में ग़ज़ा में चल रही जंग के ख़िलाफ़ आंदोलन हो रहे हैं.

    आंदोलन कर रहे छात्र इसराइल के साथ वित्तिय संबंध खत्म करने की मांग भी कर रहे हैं.

    मंगलवार को भी पुलिस ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी और द सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क में 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार किया था.

  2. नमस्कार

    बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    1 मई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.