अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार बोले राष्ट्रपति बाइडन

पिछले कई दिनों से फ़लस्तीन के समर्थन और ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाई के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया आई है.

सारांश

  • अमेरिका की दर्जनों यूनिवर्सिटी और कॉलेज कैंपस में ग़ज़ा में चल रही जंग के ख़िलाफ़ आंदोलन हो रहे हैं.
  • राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि पीएम मोदी की आलोचना के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.
  • उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि अमित शाह बताएं जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दोबारा कब मिलेगा.
  • आईपीएल 17 के 49वें मैच में पंजाब ने चेन्नई को सात विकेट से मात दी

लाइव कवरेज

प्रेरणा

  1. अमेरिकी विश्वविद्यालयों में हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार बोले राष्ट्रपति बाइडन

    जो बाइडन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, जो बाइडन

    अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पिछले कई दिनों से फ़लस्तीन के समर्थन और ग़ज़ा में इसराइल की कार्रवाई के ख़िलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों पर पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की प्रतिक्रिया आई है.

    बाइडन ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों को बोलने की आज़ादी का अधिकार है, लेकिन क़ानून का सम्मान करना होगा.

    बाइडन ने विरोध प्रदर्शन के तरीके की निंदा की है और कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने क़ानून की धज्जियां उड़ाई हैं.

    उन्होंने कहा, ''शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को समर्थन मिल सकता है, हिंसक प्रदर्शनों को नहीं. जब हिंसा होती है तो ये क़ानून के दायरे के बाहर चली जाती है. संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना कहीं से भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दायरे में नहीं आता.''

    बाइडन की ये टिप्पणी ऐसे वक़्त में आई है जब लॉस एंजिल्स में पुलिस ने देर रात तनावपूर्ण गतिरोध के बाद कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के एलए परिसर में फ़लस्तीन के समर्थन में लगे प्रदर्शन शिविर को हटा दिया है.

    प्रदर्शन

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, प्रदर्शन

    मामला क्या है?

    - सात अक्तूबर, 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था. हमास के हमले में क़रीब 1200 लोग मारे गए थे.

    - इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा और वेस्ट बैंक पर सैन्य कार्रवाई शुरू की. इस सैन्य कार्रवाई में अब तक 33 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं. मरने वालों में बड़ी संख्या बच्चों और महिलाओं की है.

    - इसराइल के इन हमलों के विरोध में छात्रों ने रैलियां की हैं, हड़तालें बुलाई हैं. हाल ही में छात्रों ने ग़ज़ा में युद्ध के ख़िलाफ़ घेराबंदी शुरू की है.

    - इन छात्रों की मांग है कि अमेरिका के शैक्षणिक संस्थान इसराइल से वित्तीय दूरियां बनाएं. इनमें से काफ़ी संस्थानों को बड़ी आर्थिक सहायता हासिल है.

    - वित्तीय दूरियां बनाने से मतलब ये है कि संस्थानों के इसराइली कंपनियों में मौजूद स्टॉक्स बेचे जाएं या वित्तीय नाते ख़त्म किए जाएं.

    अमेरिका में कहां-कहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं?

    अमेरिका में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बाद विरोध प्रदर्शन कई और सरकारी, निजी विश्वविद्यालयों तक पहुंच गए हैं.

    ये प्रदर्शन वॉशिंगटन समेत कम से कम 22 राज्यों में हो रहे हैं.

  2. यूक्रेन के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियार के इस्तेमाल से रूस ने किया इनकार

    यूक्रेनी सैनिक

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूक्रेनी सैनिक

    यूक्रेन के ख़िलाफ़ जंग में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के आरोपों को रूस ने ख़ारिज किया है.

    इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ये दावा किया था कि रूसी सैनिकों ने जंग के दौरान जलन पैदा करने वाला क्लोरो-पिकरिन नाम का केमिकल इस्तेमाल किया है.

    अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस केमिकल का इस्तेमाल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान किया गया था. ये केमिकल फेफड़े, आंखों और त्वचा में जलन पैदा करती है.

    समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक़, रूस ने अमेरिका के इन आरोपों को पूर्ण रूप से बेबुनियाद और निराधार बताया है.

    रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मॉस्को में संवाददाताओं को कहा है कि रूस अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करता है और इन क़ानूनों के तहत हम ऐसे हथियारों का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

  3. केरल: भीषण गर्मी के कारण 6 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    केरल में 6 मई तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे.

    बढ़ते तापमान के मद्देनज़र केरल सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूल और कॉलेजों को सोमवार यानी 6 मई तक बंद रखने का आदेश दिया है.

    राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ बैठक करने के बाद सरकार ने ये फ़ैसला लिया है.

    सरकार ने तटीय क्षेत्र के लोगों से कम से कम बाहर निकलने और प्रशासन से जंगलों में लगने वाली आग को रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है.

    केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि लोग ख़ासतौर पर सुबह 11 बजे से लेकर तीन बजे दोपहर तक लंबे समय तक के लिए शरीर को सीधी धूप में रखने से बचने का आग्रह किया है.

    मौसम विभाग के मुताबिक़, केरल के पलक्कड़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, कोल्लम, त्रिशूर और कोझिकोड में लगभग 39 डिग्री सेल्सियस, अलाप्पुझा, कोट्टायम, पथानामथिट्टा और कन्नूर में लगभग 38 डिग्री सेल्सियस और तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और कासरगोड जैसे ज़िलों में 6 मई तक लगभग 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

  4. बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिए जाने पर साक्षी मलिक ने क्या कहा

    साक्षी मलिक
    इमेज कैप्शन, साक्षी मलिक

    ओलंपिक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दिए जाने पर प्रतिक्रिया दी है.

    साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है, ''देश की बेटियां हार गईं, बृजभूषण जीत गया''.

    उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ़्तारी तो दूर की बात है, उनके बेटे को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने आज उनके बेटे को टिकट देकर देश की करोड़ों बेटियों के हौसले को तोड़ दिया है.

    साक्षी मलिक

    इमेज स्रोत, @SakshiMalik

    इमेज कैप्शन, साक्षी मलिक के सोशल मीडिया पोस्ट की तस्वीर.

    साक्षी मलिक ने अपने पोस्ट में मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते हुए लिखा है, ''टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है ? ''

    वहीं एक और महिला पहलवान संगीता फ़ोगाट ने भी इस पर अफ़सोस जताया है. संगीता फ़ोगाट ने एक्स पर लिखा, ''मौन हूँ. बस इस खबर को देखे जा रही हूँ.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    साक्षी मलिक पिछले एक साल से भी ज़्यादा समय से अपने साथी पहलवानों विनेश फ़ोगाट और बजरंग पूनिया के साथ यौन उत्पीड़न मामले में अभियुक्त बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ संघर्ष कर रही हैं.

    बीजेपी ने इस बार कैसरगंज सीट से बृजभूषण शरण सिंह का टिकट तो काटा लेकिन उम्मीदवार उन्हीं के बेटे करण सिंह को बनाया है.

    विपक्षी पार्टियों के नेता भी इस बात की आलोचना कर रहे हैं.

  5. यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे प्रज्वल रेवन्ना पर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

    प्रज्वल रेवन्ना

    इमेज स्रोत, FB/PRAJWAL REVANNA

    इमेज कैप्शन, प्रज्वल रेवन्ना

    महिलाओं के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों का सामना कर रहे एनडीए सांसद प्रज्वल रेवन्ना फिलहाल जर्मनी में हैं.

    उनकी जर्मनी यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय ने अब इस मामले में सफ़ाई दी है.

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यात्रा के लिए प्रज्वल रेवन्ना को किसी तरह के पॉलिटिकल क्लियरेंस (राजनीतिक मंज़ूरी) की ज़रूरत नहीं थी और न ही ऐसी क्लियरेंस विदेश मंत्रालय से मांगी गई थी. डिप्लोमैटिक पासपोर्ट रखने वाले लोगों को वीज़ा की ज़रूरत नहीं पड़ती है.

    विदेश मंत्रालय ने ये माना है कि प्रज्वल रेवन्ना ने डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर यात्रा की थी.

    रणधीर जायसवाल ने कहा, "जहां तक डिप्लोमैटिक पासपोर्ट को रद्द करने की बात है, वो किसी भी मामले में पासपोर्ट एक्ट के तहत होता है."

    उन्होंने कहा, ''पासपोर्ट एक्ट के प्रावधानों के तहत इस सिलसिले में कोर्ट से निर्देश आना चाहिए, हमारे पास इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं आया है.''

  6. रिंकू सिंह और केएल राहुल को टीम में शामिल नहीं करने के सवाल पर क्या बोले बीसीसीआई के चीफ़ सेलेक्टर

    बीसीसीआई

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, बीसीसीआई

    जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के चयन के फैसले पर कई सवाल उठ रहे हैं.

    बीसीसीआई के चयनकर्ताओं पर टीम में शुभमन गिल, रिंकू सिंह और केएल राहुल को शामिल नहीं किए जाने को लेकर आलोचना हो रही है.

    बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया.

    कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इन सभी सवालों के जवाब दिए हैं.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    रिंकू सिंह को शामिल नहीं करने पर क्या बोले?

    अजित अगरकर ने कहा कि इस पर निर्णय लेना हमारे लिए सबसे कठिन रहा.

    उन्होंने कहा, ''रिंकू सिंह ने कुछ भी ग़लत नहीं किया और न ही शुभमन गिल ने. यह कॉम्बिनेशन को सोचकर लिया गया फ़ैसला है. जैसा कि रोहित ने कहा, हमें पूरा यकीन नहीं है कि वहां कैसी परिस्थितियां होंगी. इसलिए, हम पर्याप्त विकल्प चाहते थे. कुछ स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे नहीं लगता कि इसका रिंकू सिंह से कोई लेना-देना है. यह उनकी ग़लती नहीं है कि वह चूक गए. आख़िर में, आप केवल 15 खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं.''

    छोड़िए YouTube पोस्ट
    Google YouTube सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में Google YouTube से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले Google YouTube cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है. YouTube सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

    पोस्ट YouTube समाप्त

    केएल राहुल को टीम में क्यों नहीं मिली जगह?

    केएल राहुल के सवाल पर अजित अगरकर ने कहा कि टीम को मिडिल ऑर्डर पर बैटिंग करने वाला बल्लेबाज़ चाहिए था. संजू सैमसन मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. वहीं केएल आईपीएल में अपनी टीम के लिए ओपनर के तौर पर बैटिंग कर रहे हैं. वो एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, लेकिन बैटिंग ऑर्डर के चलते जगह नहीं बना पाए.

  7. प्रज्वल रेवन्ना के लिए पीएम मोदी ने वोट मांगा, अब देश की हर महिला से मांगनी चाहिए माफ़ी: राहुल गांधी

    राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ani

    इमेज कैप्शन, राहुल गांधी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

    कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ''जो रेवन्ना ने किया वो सेक्स स्कैंडल नहीं ‘मास रेप’ है!''

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ''कर्नाटक में स्टेज से प्रधानमंत्री उस मास रेपिस्ट का समर्थन कर रहे थे, उसके लिए वोट मांग रहे थे. प्रधानमंत्री को मालूम था कि रेवन्ना ने क्या किया था.

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP के हर नेता को इस पाप के लिए देश की हर महिला से हाथ जोड़ कर, सिर झुका कर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने हिंदुस्तान की हर महिला का अपमान किया है."

    "मास रेपिस्ट को हिंदुस्तान से भागने देंगे - ये है मोदी की गारंटी.''

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सत्ता की चाह में कुछ भी कर सकते हैं.

  8. बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटा, बीजेपी ने बेटे को बनाया उम्मीदवार

    बृजभूषण शरण सिंह

    इमेज स्रोत, @B_BHUSHANSHARAN

    इमेज कैप्शन, बृजभूषण शरण सिंह

    बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया है.

    उनकी जगह पार्टी ने उनके बेटे करण सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है.

    महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से बृजभूषण शरण सिंह की उम्मीदवारी को लेकर सवाल उठ रहे थे.

    माना जा रहा था कि इस बार उनका टिकट कटना तय है, लेकिन बीते रोज़ से ही कई चैनलों ने सूत्रों के हवाले से ये दावा करना शुरू कर दिया कि पार्टी बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण सिंह को टिकट दे सकती है.

    उम्मीदवारों की सूची

    इमेज स्रोत, BJP

    इमेज कैप्शन, बीजेपी उम्मीदवारों की सूची

    वहीं, रायबरेली से पार्टी ने दोबारा दिनेश प्रताप सिंह पर अपना भरोसा जताया है.

    बीजेपी उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगी दलों के लिए पांच सीट छोड़कर बाक़ी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 73 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी थी.

    रायबरेली और कैसरगंज सीट के लिये प्रत्याशियों की घोषणा होनी बाकी थी. अब इन दो सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी सामने आ गए हैं.

  9. अमेरिका की इस यूनिवर्सिटी में भिड़ गए प्रदर्शनकारी और पुलिस अधिकारी, तस्वीरों में देखिए

    यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया

    यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के लॉस एंजेलिस कैंपस में प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच झड़प हो गई है.

    झड़प से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई हैं. लेकिन चूंकि तस्वीरें हेलिकॉप्टर कैमरे से क़ैद की गई हैं, इसलिए कुछ भी साफ़ नहीं है कि हालात असल में क्या हैं.

    तस्वीरों को देखकर ये स्पष्ट होता है कि झड़प हुई है और अधिकारियों पर ख़ासकर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों की तरफ़ से कुछ चीज़ें फेंकी गई हैं.

    आमने-सामने अमेरिकी पुलिस और प्रदर्शनकारी

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, आमने-सामने अमेरिकी पुलिस और प्रदर्शनकारी
    यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया

    पुलिस एक शख़्स को पकड़ने में कामयाब भी रही है.

    यह स्पष्ट नहीं है कि पुलिस प्रदर्शनकारियों की छावनी पर कार्रवाई करने की योजना बना रही है या नहीं, लेकिन यूसीएलए में अचानक बहुत हलचल होने लगी है.

    AFP

    इमेज स्रोत, AFP

    इमेज कैप्शन, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के कैंपस में प्रवेश करती अमेरिकी पुलिस.

    थोड़ी देर पहले जहां मुख्य प्रदर्शन स्थल से पुलिस अधिकारियों को पीछे हटते देखा गया था, वहीं ताज़ा तस्वीरों में पुलिसकर्मियों का एक बड़ा समूह कतारों में तेज़ी से कैंपस में आगे बढ़ रहा है.

    EBU

    इमेज स्रोत, EBU

    इमेज कैप्शन, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया के मुख्य प्रदर्शन स्थल पर लगे बैरिकेड्स हटाती अमेरिकी पुलिस.

    इस बीच पुलिस की तरफ़ से लगातार प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने की चेतावनियां भी दी जा रही हैं. दूसरी तरफ़ प्रदर्शनकारी छात्र अपनी जगह पर डटे हैं.

  10. प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ लुकआउट नोटिस जारी, 24 घंटे के भीतर होना होगा पेश, इमरान क़ुरैशी, बेंगलुरु से, बीबीसी हिंदी के लिए

    प्रज्वल रेवन्ना

    इमेज स्रोत, FB/PRAJWAL REVANNA

    इमेज कैप्शन, प्रज्वल रेवन्ना

    जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है.

    प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं और एसआईटी इसी मामले की जांच कर रही है.

    उधर, एक और महिला ने जेडीएस सांसद के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है.

    प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को सीआरपीसी की धारा 41 (ए) के तहत 24 घंटे के भीतर एसआईटी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया था. उनके घर खाने बनाने वाली 47 वर्षीय एक महिला ने दोनों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी.

    अगर क़ानून के मुताबिक़ वो 24 घंटे के भीतर एसआईटी के सामने पेश नहीं होते हैं तो उन्हें गिरफ़्तार किया जा सकता है.

    एचडी रेवन्ना ने अधिकारियों से कहा है कि वो आज पेश होंगे. राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, "अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा."

    वहीं, एक और महिला शिकायतकर्ता के सामने आने पर गृहमंत्री ने कहा, "मैं उन सभी पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं और सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा देगी."

    लुकआउट नोटिस का मतलब होता है कि इसमें शामिल व्यक्ति को विदेश से लौटते ही किसी भी हवाई अड्डे या बंदरगाह से गिरफ़्तार किया जा सकता है.

  11. बिहार और पश्चिम बंगाल में लू से राहत कब मिलेगी, मौसम विभाग की वैज्ञानिक ने बताया

    सांकेतिक तस्वीर

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

    पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से चल रही भीषण लू अगले दो दिन तक जारी रहेगी. मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "बंगाल में पिछले कई दिन से भीषण लू चल रही है. लू अगले दो दिन तक जारी रहेगी."

    "अभी रेड अलर्ट जारी रहेगी. उसके बाद धीरे-धीरे ऑरेंज अलर्ट में तब्दील किया जाएगा. ओडिशा में आज से ऑरेंज अलर्ट हो गया है."

    सोमा सेन ने कहा, "बिहार और बाकी पूर्वी राज्यों में तीन से चार दिन में भीषण लू में कमी देखने को मिलेगी. इसके साथ ही अलर्ट का लेवल भी कम होने लगेगा."

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

  12. दिल्ली महिला आयोग से कर्मचारियों को निकाले जाने पर स्वाति मालीवाल बोलीं- ये तुगलकी फ़रमान है

    स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, स्वाति मालीवाल (फाइल फोटो)

    आम आदमी पार्टी की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली महिला आयोग से कांट्रैक्ट पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हटा दिया है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्वाति मालीवाल ने लिखा, ''एलजी साहब ने डीसीडब्लू के सारे कॉंट्रैक्ट स्टाफ़ को हटाने का एक तुग़लकी फ़रमान जारी किया है. आज महिला आयोग में कुल 90 स्टाफ़ हैं जिसमें सिर्फ़ 8 लोग सरकार द्वारा दिये गये हैं, बाक़ी सब 3 - 3 महीने के कॉंट्रैक्ट पर हैं.''

    ''अगर सब कॉंट्रैक्ट स्टाफ़ हटा दिया जाएगा, तो महिला आयोग पे ताला लग जाएगा. ऐसा क्यों कर रहे हैं ये लोग? खून पसीने से बनी है ये संस्था. स्टाफ़ को और सरंक्षण देने की जगह आप जड़ से ख़त्म कर रहे हो?''

    ''मेरे जीते जी मैं महिला आयोग बंद नहीं होने दूँगी. मुझे जेल में डाल दो, महिलाओं पे मत ज़ुल्म करो!''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली महिला आयोग से 223 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश जारी किया है. उपराज्यपाल का आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ने नियमों के विरुद्ध जा कर बिना एलजी की अनुमति के इन कर्मचारियों की नियुक्ति की जो 'ग़ैर-क़ानूनी' है.

  13. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर कहा- आपके फायदे के लिए बता रहा हूं...

    मल्लिकार्जुन खड़गे

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है.

    पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर कहा था कि वो लोगों को जागरूक करें कि 'कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना चाहती है.'

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने के इसी दावे को लेकर चिट्ठी लिखी है और कहा है, ''पीएम मोदी चाहते हैं उनके उम्मीदवार भी वो झूठ बोले जो (पीएम मोदी) बोल रहे हैं. एक झूठ को हजार बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता है.''

    ''मतदाता पढ़ने की काबिलियत रखते हैं. कांग्रेस ने जो वादे किए हैं मतदाता अपने आप पढ़कर समझ जाएंगे. हमारी गारंटी बिल्कुल साफ हैं और हमें उनको (वोटर्स) बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन आपके फायदे के लिए मैं यह बता रहा हूं.''

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस चिट्ठी में कांग्रेस के वादों युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय का जिक्र किया है.

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि ''हमारी गारंटी है कि सभी को न्याय मिले.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने बीजेपी उम्मीदवारों को चिट्ठी लिखकर कहा था, ''मैं आपसे कांग्रेस पार्टी के विभाजनकारी और भेदभावपूर्ण उद्दश्यों के विरुद्ध मतदाताओं को जागरूक करने की अपील करता हूं.''

    ''उनका इरादा एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों से आरक्षण छीनकर अपने वोटबैंक को देना है. भले ही धर्म के नाम पर आरक्षण असंवैधानिक है. वे लोगों की मेहनत की कमाई को छीनकर अपने वोटबैंक को देने पर तुले हुए हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  14. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पीएम मोदी आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने

    पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी आमने-सामने हैं.

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''नरेंद्र मोदी के आरक्षण हटाओ अभियान का मंत्र है, न रहेगा बांस, न बजेगी बांसुरी, मतलब न रहेगी सरकारी नौकरी, न मिलेगा आरक्षण.''

    ''भाजपा सरकार अंधे निजीकरण से सरकारी नौकरियों को ख़त्म कर चुपके-चुपके दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों से आरक्षण छीन रही है. 2013 में पब्लिक सेक्टर में 14 लाख स्थायी पद थे, जो 2023 तक आते आते सिर्फ 8.4 लाख ही बचे.''

    ''बीएसएनएल, एसएआईएल, बीएचईएल आदि जैसे टॉप पीएसयू को बर्बाद कर लगभग 6 लाख पक्की नौकरियां सिर्फ पब्लिक सेक्टर से ही ख़त्म कर दी गई, ये वही पद हैं जहां आरक्षण का लाभ मिलता.''

    राहुल गांधी ने कहा, ''सरकारी कार्यों को ठेके पर देकर रेलवे जैसे संस्थानों में जो नौकरियां बैक डोर से ख़त्म की जा रही हैं उनकी तो कोई गिनती ही नहीं है. मोदी मॉडल देश के संसाधनों की लूट है, जिसके ज़रिए वंचितों का आरक्षण छीना जा रहा है.''

    छोड़िए X पोस्ट, 1
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 1

    पीएम मोदी ने क्या कहा

    बुधवार को एक सभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''मैं कांग्रेस पार्टी को चुनौती देता हूं, अगर उनमें हिम्मत है तो घोषणा करें कि धर्म के आधार पर किसी को आरक्षण नहीं देंगे. वो ये घोषणा नहीं करेंगे, क्योंकि दाल में कुछ काला है.''

    पीएम मोदी ने कहा है कि, ''ये मोदी की गारंटी है, जब तक बीजेपी है तब तक एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग को जो आरक्षण दिया गया है उसकी पूरी रक्षा की जाएगी.''

    छोड़िए X पोस्ट, 2
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त, 2

  15. कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर क्या सवाल उठाए हैं?

    कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)

    राज्यसभा सांसद और वकील कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कपिल सिब्बल ने कहा, ''ईवीएम के बारे में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी आया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर नागरिक को चुनाव आयोग पर विश्वास रखना चाहिए.''

    ''लेकिन सवाल ये खड़ा होता है कि चुनाव आयोग विश्वास के लायक है या नहीं. अभी क्या हो रहा है? पहले चरण के मतदान का डेटा 11 दिन बाद बेवसाइट पर आया. वो भी इतना ही आया है कि कितने परसेंट वोटिंग हुई. ये नहीं आया है कि कितने वोट डाले गए.''

    ''इसका कारण मैं नहीं जानता. कुछ लोग कहते हैं इसमें विश्वास रखा जाए. हम विश्वास रखेंगे. लेकिन चुनाव आयोग को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताना चाहिए कि इसमें देरी क्यों हुई है."

    कपिल सिब्बल ने कहा, ''मैंने कई पूर्व चुनाव आयुक्तों से बात की है. उन्होंने बताया है कि जब वो थे तो अगले दिन सुबह तक वेबसाइट पर डेटा आ जाता था की कितने लोगों ने वोट डाला है.''

    ''तो 11 दिन क्यों लगे? जब ये संदेह पैदा होता है तो निश्चित रूप से विश्वास कम होता है.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    चुनाव आयोग ने मंगलवार (30 अप्रैल) को जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

    पहले चरण के लिए 102 सीटों पर मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जबकि दूसरे चरण में 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले गए थे.

    चुनाव आयोग ने जो डेटा जारी किया है उसमें वोटिंग के प्रतिशत की जानकारी दी गई है लेकिन कितने वोट पड़े हैं उसकी संख्या की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

    विपक्ष का आरोप है कि आमतौर पर वोटिंग प्रतिशत का यह आंकड़ा 24 घंटों के भीतर जारी कर दिया जाता है. प्रतिशत के साथ साथ वोटों की संख्या को भी पहले के चुनावों में शेयर किया जाता रहा है तो इस बार ऐसा क्यों नहीं किया गया.

  16. उमर अब्दुल्लाह अमित शाह के लिए क्यों बोले- गृह मंत्री टाइमलाइन बताएं

    उमर अब्दुल्ला

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, उमर अब्दुल्लाह

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा नहीं लिया जाना चाहिए था.

    समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हमें समझाया जाए कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा क्यों लिया गया. ये वापस लेने के बाद हमें मिला क्या.''

    ''हम तो चाहते थे चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिले. चलो चुनाव के बाद सही. गृह मंत्री टाइमलाइन बताएं. सितंबर 30 सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन है. सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन निकलने के कितने दिन बाद राज्य का दर्जा दोबारा मिलेगा.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर में केंद्र सरकार से कहा था कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए.

    केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाया था और राज्य को दो हिस्सों में विभाजित करके केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिसंबर 2023 को संसद में बताया था कि सही समय आने पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दोबारा दिया जाएगा.

  17. कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी की आलोचना, अशोक गहलोत क्या बोले

    अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, अशोक गहलोत (फाइल फोटो)

    राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दावा किया है कि पीएम मोदी की आलोचना के बाद कांग्रेस का घोषणापत्र और ज्यादा लोकप्रिय हो गया है.

    अशोक गहलोत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर पीएम मोदी की आलोचना पर जवाब दिया.

    अशोक गहलोत ने कहा, ''जनता का मूड बदल गया है. जनता जब सच्चाई के साथ होती है तो जनता खुद के मुद्दे लेकर आगे चलती है. जो कांग्रेस के मुद्दे हैं वो जनता के मुद्दे हैं.''

    ''महंगाई का मुद्दा जनता का भी है, कांग्रेस का भी है. बेरोजगारी का मुद्दा जनता का भी कांग्रेस का भी है. गरीब-अमीर के बीच बढ़ती खाई का मुद्दा कॉमन है. राहुल गांधी की जो बात है कि हम आपस में मोहब्बत से रहें वो भी जनता का मुद्दा है.''

    अशोक गहलोत ने कहा, ''आलोचना जब पीएम मोदी के लेवल से होने लगी तो वो (घोषणापत्र) और ज्यादा पॉपुलर हो गया. लाखों लोग कांग्रेस का घोषणापत्र डाउनलोड कर रहे हैं.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अपने चुनावी भाषणों में कांग्रेस के घोषणापत्र को निशाना बना रहे हैं.

    पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था, ''ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है कि वो मां-बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है.''

    पीएम मोदी के इस बयान पर कांग्रेस ने सख़्त आपत्ति दर्ज की और कहा कि मनमोहन सिंह के बयान को ग़लत तरीके से पेश किया गया है.

  18. अमेरिका के विश्वविद्यालयों में छात्रों का आंदोलन, देखिए तस्वीरें

    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Reuters

    इमेज कैप्शन, अमेरिका की दर्जनभर यूनिवर्सिटी कैंपेस में ग़ज़ा में छिड़ी जंग के खिलाफ आंदोलन हो रहे हैं. इस दौरान यूनिवर्सिटीज कैंपेस में हिंसक घटनाएं भी देखने को मिली हैं.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बुधवार को पुलिस डेलस यूनिवर्सिटी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी और कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी के कैंपेस में दाखिल हुई.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, न्यूयार्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने दावा किया है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी और सिटी कॉलेज ऑफ न्यूयार्क से 300 लोगों को हिरासत में लिया गया.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, अमेरिका के लॉस एंजीलिस शहर की एक यूनिवर्सिटी कैंपस में फ़लस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों की एक विरोधी गुट के साथ झड़प की रिपोर्टें भी मिली हैं.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के कैंपेस में भी बुधवार को हिंसक टकराव देखने को मिला.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, बीते दो हफ्ते में अमेरिका की यूनिवर्सिटी कैंपेस से एक हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, सात अक्तूबर 2023 को हमास के इसराइल पर हमला करने के बाद इसराइली सेना ने ग़ज़ा और वेस्ट बैंक में सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. इसराइली हमलों में अब तक ग़ज़ा में 34 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए हैं.
    अमेरिका में छात्रों का आंदोलन

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, इन प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इसराइल को वित्तिय सहायता बंद की जाए और इसराइली कंपनियों का बॉयकॉट किया जाए.
  19. हार्दिक पांड्या पर वसीम जाफर क्यों बोले- यही लोग आपकी तारीफ़ करेंगे

    हार्दिक पांड्या

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, हार्दिक पांड्या

    पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने आईपीएल के 17वें सीजन में ख़राब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर चल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का बचाव किया है.

    वसीम जाफर का कहना है कि किसी भी खिलाड़ी पर निजी हमले होना निराशाजनक है.

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वसीम जाफर ने लिखा, ''खराब प्रदर्शन के लिए किसी खिलाड़ी की आलोचना की जा सकती है. लेकिन लगातार किसी भी खिलाड़ी पर निजी हमले होना निराशाजनक है.''

    ''हार्दिक पांड्या आप मजबूती से खड़े रहिए. अगले महीने वर्ल्ड कप में आपको अहम पारियां खेलनी हैं और यही लोग आपकी तारीफ करते हुए नज़र आएंगे.''

    छोड़िए X पोस्ट
    X सामग्री की इजाज़त?

    इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

    चेतावनी: बीबीसी दूसरी वेबसाइट्स की सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है.

    पोस्ट X समाप्त

    हार्दिक पांड्या ने इस सीजन में अभी तक 10 मैच खेलते हुए 21.88 के औसत से 197 रन बनाए हैं.

    मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक खेले गए 10 में से 7 मुकाबले गंवा दिए हैं और उसके प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की संभावना बेहद कम है.

    मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत से ठीक पहले हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा के स्थान पर टीम का कप्तान नियुक्त किया था.