कनाडा: वैंकूवर में कार के भीड़ में घुसने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई

कनाडा के वैंकूवर में एक कार के भीड़ में घुसने के मामले मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है. भारतीय समय के अनुसार यह घटना सुबह साढ़े आठ बजे लापु लापु दिवस के उत्सव के दौरान हुई.

सारांश

लाइव कवरेज

अश्वनी पासवान और आनंद मणि त्रिपाठी

  1. जयपुरः बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य का जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर लगाने का क्या है मामला?, मोहर सिंह मीणा, जयपुर से बीबीसी हिंदी के लिए

    बालमुकुंद आचार्य

    इमेज स्रोत, Pankaj Sharma/ BBC

    इमेज कैप्शन, शुक्रवार को बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाज़ी करते हुए पोस्टर लगाए थे

    जयपुर में शनिवार शाम को बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर और नारेबाज़ी करते हुए जौहरी बाज़ार की दुकानें बंद कराने का प्रयास किया. मौक़े पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया.

    इलाक़े में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाल कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

    विवाद बढ़ने पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक रफ़ीक खान और अमीन कागज़ी भी मौक़े पर पहुंचे.

    मंजू शर्मा

    इमेज स्रोत, Pankaj Sharma/ BBC

    इमेज कैप्शन, विवाद बढ़ने के बाद जयपुर सांसद मंजू शर्मा मौक़े पर पहुंचीं

    पहलगाम हमले के विरोध में शुक्रवार रात हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाज़ी करते हुए पोस्टर लगाए थे.

    घटना का वीडियो सामने आया है और इसमें नज़र आ रहा है कि बालमुकुंद आचार्य जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर लगा कर नारेबाज़ी कर रहे हैं.

    घटना के बाद मुस्लिम पक्ष ने नाराज़गी जाहिर करते हुए विधायक पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की.

    विधायक अमीन काग़ज़ी का आरोप है कि माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है.

    जयपुर पुलिस ने शुक्रवार रात ही विधायक पर एफआईआर दर्ज की है. इसके बाद विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक वीडियो जारी किया है.

    इसमें उन्होंने कहा, "किसी भी व्यक्ति या किसी भी जाति विशेष वर्ग को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था. फिर भी किसी ने अफवाह फैला दी कि माहौल खराब करने का प्रयास किया. किसी को दुख पहुंचाना मेरा उद्देश्य नहीं है. मैं खेद व्यक्त करता हूं. आपके और हमें इस समय एक साथ होकर आतंकवाद के ख़िलाफ़ खड़े रहना है."

    जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने मीडिया से बातचीत में विधायक बालमुकुंद आचार्य का समर्थन करते हुए कहा, "विधायक ने क्या ग़लती की है और उन पर क्या आरोप है? अगर आतंकवाद के विरोध में हम बोलते हैं और पाकिस्तान के विरोध में हम बोलते हैं तो यह हमारी ग़लती है? जो इस समय में पाकिस्तान और आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं, उन्हें आतंकवादियों से मिल जाना चाहिए और हमारे देश में शांति रहने देनी चाहिए."

  2. गुजरात के अब इस शहर में पुलिस ने अवैध बांग्लादेशियों के ख़िलाफ़ शुरू किया अभियान

    गुजरात में 500 से अधिक कथित बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

    इमेज स्रोत, ANI

    इमेज कैप्शन, गुजरात पुलिस की हिरासत में कथित बांग्लादेशी नागरिक

    गुजरात में कथित बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लेने को लेकर अभियान जारी है.

    इस बीच वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिंह कोमार ने कहा, "अवैध बांग्लादेशी प्रवासी की पहचान के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है. इसको लेकर हमने 500 से अधिक लोगों को पकड़ा है और उनका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया. इस दौरान सामने आया है कि इनमें से पाँच लोगों के बांग्लादेश के नागरिक होने की पुष्टि हुई है."

    उन्होंने बताया है कि मामले की जाँच जारी है.

    वहीं राजकोट के डीसीपी क्राइम पार्थराज सिंह गोहिल ने कहा कि गुजरात में जो भी अवैध प्रवासी रह रहे हैं और ख़ासकर जो बांग्लादेश से आए हैं, उन्हें ढूंढकर डिपोर्ट करने की कार्रवाई के लिए डीजी ऑफिस से सूचना दी गई.

    उन्होंने बताया कि इसको लेकर हम रात से चेकिंग अभियान चला रहे हैं. इस दौरान हमने 800 से अधिक लोगों की जाँच की और इसमें से दस अवैध प्रवासी मिले हैं. इन्हें आने वाले दिनों में गृह विभाग और गृह मंत्रालय के ज़रिए पूरी प्रक्रिया कर डिपोर्ट करने का काम किया जाएगा.

    ये भी पढ़ें-