नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर 12 साल पूरे होने पर मेलोनी की ये बधाई
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी है.
नरेंद्र मोदी अब भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है.
जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, "भारत के इतिहास में आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई."
उन्होंने लिखा, "बीते दिनों रोम में उनसे फिर मुलाक़ात करना और साथ मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करना सुखद रहा. यह साझेदारी भविष्य में हमारे देशों और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के बारे में है."
इससे पहले पीएम मोदी को मलेशिया, श्रीलंका, मालदीव, केन्या, पापुआ न्यू गिनी और त्रिनिदाद एंड टोबैगो जैसे देशों के नेता भी बधाई दे चुके हैं.