कर्नाटक कैबिनेट ने राज्यपाल से एचडी कुमारस्वामी के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की अनुमति मांगी
कैबिनेट के अनुसार इन सभी के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच चल रही है और सरकारी एजेंसियों की ओर से कुछ के ख़िलाफ़ चार्जशीट भी दाख़िल कर दी गई है.
सारांश
- जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कांग्रेस से तालमेल के दिए संकेत, फ़ारूक़ अब्दुल्लाह बोले, ‘हम साथ हैं.’
- बिहार : पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आरजेडी से दिया इस्तीफ़ा,कहा, ‘धोखा खा गया…’
- मशहूर कॉफी हाउस चेन स्टारबक्स के नए सीईओ पद संभालने से पहले ही घिरे
- नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर हैं, वो 23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे
- इंडोनेशिया में कानून में बदलाव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प
लाइव कवरेज
अभिषेक पोद्दार और दीपक मंडल
कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज फिर शुरू होगी सुनवाई

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दाख़िल होती सीबीआई टीम सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ रेप के बाद हत्या के मामले की सुनवाई को जारी रखेगा.
मामले की सुनवाई सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगी. सीबीआई भी कोर्ट में मामले से जुड़ी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
सुप्रीम कोर्ट के 20 अगस्त के आदेश के मुताबिक़ सीबीआई मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के सामने एक सीलबंद लिफ़ाफ़े में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी.
कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त को सीबीआई से अपनी जांच की स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा था.
सीबीआई को आरजी कर अस्पताल में तोड़-फोड़ की घटना की जांच भी करनी थी. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मामले को ठीक से ना संभाल पाने के चलते पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की थी.
देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल पेशेवरों, ख़ासकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बड़े मुद्दे पर विचार करने के लिए एक राष्ट्रीय टास्क फ़ोर्स का गठन किया है.
टास्क फ़ोर्स को तीन सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट और दो महीने के भीतर अंतिम रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया गया है.
इमरान ख़ान ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी में चांसलर के लिए आवेदन क्यों किया?
पीडीपी ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर कही अहम बात

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ़्ती जम्मू कश्मीर की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को दिए अपने एक बयान में कहा कि चुनावों से पहले गठबंधन पर कांग्रेस के साथ बात-चीत के लिए उनके दरवाज़े खुले हुए हैं.
पीडीपी ने राहुल गांधी को एक प्रभावशाली नेता बताया है जो कि कश्मीर को मुद्दे को उठा सकते हैं. राहुल गांधी इन दिनों कश्मीर दौरे पर भी हैं.
पीडीपी नेता नईम अख़्तर ने ‘द हिंदू’ अख़बार के साथ बात-चीत में कहा, “राहुल गांधी एक प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं और वे देश में एक नया माहौल बना सकते हैं. वे जम्मू-कश्मीर की स्थानीय जनता के साथ रिश्ता बना सकते हैं और गठबंधन के विचार पर पीडीपी के दरवाज़े हमेशा खुले हुए हैं.”
नईम अख़्तर को पीडीपी प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती का क़रीबी माना जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि यह कश्मीर के लिए मुश्किल वक़्त है और विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों ही जगह एकता की ज़रूरत है.
नईम अख़्तर के मुताबिक़ आज कश्मीर को लेकर सभी स्थानीय पार्टियों की सोच एक जैसी है. यह नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र में भी दिखता है. इसमें साल 2002 से ही पार्टी के संस्थापक मुफ़्ती मुहम्मद सईद के विचारों की झलक मिलती है. कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच एक पुल बनना चाहता है ना कि लड़ाई का मैदान.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का डर कितना गंभीर है?
विराट कोहली से तुलना पर एक बार फिर क्यों ट्रोल हो रहे बाबर आज़म

इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, बाबर आज़म (फ़ाइल फ़ोटो) पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म को एक बार फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
बांग्लादेशी टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं. जहां पहले टेस्ट मैच के दौरान बाबर आज़म शून्य पर ही आउट हो गए.
इसके बाद आज़म की ट्रोलिंग शुरू हो गई और उन पर कई सारे मीम्स भी बनने लगे.
पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही.
उसने केवल 16 रनों के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. बाबर आज़म केवल दो गेंदों का ही सामना कर सके और शोरिफ़ुल इस्लाम की गेंद पर लिटन दास ने उनका कैच पकड़ा.

इमेज स्रोत, बाबर आज़म के लिए लिखा गया एक्स पोस्ट
इमेज कैप्शन, बाबर आज़म के लिए लिखा गया एक्स पोस्ट बाबर आज़म पिछले कुछ सालों से पाकिस्तान के लिए सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं. उनकी तुलना विराट कोहली से भी होती रही है.
इसी पर एक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, "बाबर आज़म की विराट कोहली से तुलना क्रिकेट इतिहास की सबसे ख़राब तुलना है."

इमेज स्रोत, @AussiesArmy
इमेज कैप्शन, बाबर आज़म के लिए बनाया गया एक्स पोस्ट ऑसीस आर्मी के एक्स हैंडल ने भी बाबर आज़म की आलोचना में लिखा कि वे स्टीव स्मिथ, जो रूट, केन विलियम्सन या विराट कोहली जैसे टेस्ट बैट्समैन नहीं हैं.
एक और यूज़र ने बाबर की आलोचना करते हुए लिखा कि वे केवल फ्लैट पिचों पर ही रन बना सकते हैं, ना कि घांस वाली हरी विकेटों पर.
पोलैंड में पीएम मोदी ने कहा- हमारा विश्वास युद्ध नहीं बुद्ध में

इमेज स्रोत, ANI
इमेज कैप्शन, पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने यूक्रेन दौरे से पहले पोलैंड पहुंच गए हैं. पीएम मोदी ने बुधवार को पोलैंड की राजधानी वरसावा में भारतीयों को संबोधित किया.
इस संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, “आपके इस स्वागत के लिए मैं बहुत आभारी हूं. भारतीय मीडिया में बताया जा रहा है कि 45 साल बाद कोई प्रधानमंत्री पोलैंड आया है. बहुत सारे अच्छे काम मेरे ही नसीब में लिखे हैं.”
रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर पीएम मोदी ने कहा, “भारत बुद्ध की विरासत वाली धरती है. हम युद्ध पर नहीं शांति पर विश्वास करते हैं. भारत इस क्षेत्र में भी शांति का एक बड़ा पैरोकार है.”
उन्होंने कहा, “भारत का मत साफ़ है कि ये युद्ध का युग नहीं है. ये उन चुनौतियों से निपटने के लिए एकजुट होने का समय है, जिनसे मानवता को सबसे बड़े ख़तरे हैं. इसलिए भारत डिप्लोमैसी और डायलॉग पर बल दे रहा है.”
नमस्कार!
बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है.
21 अगस्त की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
