You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

"यमुना में ज़हर" वाले बयान पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को क्या जवाब दिया?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दिया है.

सारांश

लाइव कवरेज

दीपक मंडल, इफ़्तेख़ार अली

  1. ब्रेकिंग न्यूज़, कुंभ में भगदड़ के बाद योगी आदित्यनाथ का पहला बयान, की ये अपील

    कुंभ में भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला बयान जारी किया है.

    मुख्यमंत्री के दफ़्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' प्रशासन के निर्देश का पालन करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. संगम नोज न जाएं. जिस घाट पर श्रद्धालु हैं वहीं स्नान करें.''

    इससे पहले संगम पर मौजूद साध्वी और केंद्र सरकार में पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि फिलहाल अमृत स्नान को रद्द कर दिया गया है.

    अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

    अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने भी इस घटना पर दुख जताया है.

    उन्होंने कहा कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए अखाड़ों ने आज स्नान न करने का फैसला किया है.

    उन्होंंने कहा लोग स्नान के लिए श्रद्धालु संगम पर पहुंचने की कोशिश न करें. जो श्रद्धालु जिस घाट में हैं वहीं स्नान करें.

  2. कुंभ में भगदड़ के बाद क्या हालात हैं, क्या कह रहे हैं लोग?

    कुंभ में मची भगदड़ के बाद इसके इंतजाम को लेकर श्रद्धालु गंभीर सवाल उठा रहे हैं.

    भगदड़ के बाद लोगों के सामान, कपड़े, कंबल और बैकपैक चारों तरह बिखरे पड़े हैं. हर तरफ लोग बदहवास दिख रहे हैं.

    भगदड़ में कितने लोग घायल हुए हैं या मारे गए गए हैं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

    स्थानीय अस्पताल में अपना इलाज करा रही एक घायल महिला ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वहां अचानक भगदड़ मच गई थी. लोगों को आने-जाने का रास्ता नहीं मिल रहा था.

    उन्होंने कुंभ मेले के प्रबंधन में लगे कुछ लोगों पर लापरवाही भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

    अस्पताल में ही मौजूद एक शख़्स ने बताया कि भगदड़ में 30-40 लोग घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि इसमें कितने लोगों की मौत हुई उन्हें नहीं पता.

    बीबीसी संवाददाता समीरा हुसैन ने देखा कि एक महिला को स्ट्रेचर से बाहर ले जाया जा रहा था. उनका चेहरा आंसुओं से भीगा हुआ था. किसी को पता नहीं चल पा रहा है कि उनके साथ क्या हुआ है.

    घाटों पर भी यही स्थिति है. सिर्फ अधिकारी ही ये जानते हैं कि अमृत स्नान में कितने लोग आएंगे.

    लेकिन अभी तक आधिकारिक स्तर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है. हताहतों की संख्या कितनी है इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर स्थिति की जानकारी ली है.

  3. कुंभ में भगदड़ की स्थिति को तस्वीरों में देखिए

  4. बीबीसी हिंदी के लाइव पेज में आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

    इस समय बीबीसी हिंदी के पन्ने पर मौजूद कुछ बड़ी ख़बरें आप नीचे दिए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: दो प्रत्याशियों की संपत्ति 'ज़ीरो',जानिए कौन हैं 5 सबसे अमीर उम्मीदवार?

    अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से क्यों शहर में ना आने की अपील की?

    सैफ़ अली ख़ान या सरकार, किसे मिलेगी भोपाल रियासत की करोड़ों की संपत्ति?

    ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत में जो कहा, क्या उससे भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी?