You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.

Take me to the main website

मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया, क्या कुछ कहा?

मायावती ने आकाश आनंद को कुछ वक़्त पहले अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. मायावती ने ये ज़िम्मेदारी भी आकाश आनंद से वापस ले ली है.

सारांश

  • मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर पद से हटाया
  • कनाडा में नगर कीर्तन के दौरान खालिस्तान के समर्थन में झांकियां, विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति
  • हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी से समर्थन वापस लिया, कांग्रेस का दावा- अल्पमत में आई बीजेपी सरकार
  • पीएम मोदी के घेरने के बाद लालू प्रसाद यादव बोले- आरक्षण का आधार धर्म नहीं बल्कि सामाजिक पिछड़ापन होता है
  • तीसरे चरण के मतदान के बाद अखिलेश यादव ने किया दावा- 'तीन चरणों ने बीजेपी को इतिहास बना दिया है'
  • चुनाव आयोग का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को निर्देश- कर्नाटक बीजेपी का आपत्तिजनक वीडियो हटाएं

लाइव कवरेज

कीर्ति, विकास

  1. इसराइल ने सीज़फ़ायर डील मानने से किया इनकार, रफ़ाह पर शुरू हुआ हमला

    इसराइल की सेना ने घोषणा की है कि उन्होंने रफ़ाह में हमले शुरू कर दिए हैं.

    इसराइली डिफेंस फ़ोर्स यानी आईडीएफ़ ने कहा है कि वह हमास के खिलाफ़ रफ़ाह में ‘टार्गेटेड हमले’ कर रहा है.

    रफ़ाह में बड़ी संख्या में रह रहे शरणार्थियों को कहा गया है कि वह उन स्थानों को खाली कर अन्य राहत कैंपों में चले जाएं जहां हमले किये जा रहे हैं.

    इसराइल ने खान यूनिस के पास के एक कैंप से एक लाख लोगों को निकलने का आदेश दिया गया है.

    एक तरफ़ जहां रफ़ाह पर हमले हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर इसराइल ने हमास की सीज़फ़ायर डील को मानने से इनकार कर दिया है और कहा है कि वह डील पर आगे की बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को काहिरा भेजने की तैयारी कर रहा है.

    इसराइल का कहना है हमास ने जिस डील पर सहमति जतायी है वह इसराइल ‘मांगों से कोसों दूर है.’

    हमास ने जिस प्रस्ताव को मानने का ऑफर दिया है उसकी मध्यस्थता मिस्र और क़तर कर रहे थे. हालांकि इस सीज़फ़ायर प्रस्ताव की शर्तें क्या हैं इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

    ये माना जा रहा है कि इस डील में इसराइली बंधकों को छोड़ने के बदले इसराइल की जेलों में बंद फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने का प्रस्ताव होने की संभावना है.

    संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसराइल की सरकार और हमास से एक समझौते पर सहमत होने के लिए "अतिरिक्त प्रयास करने" की अपील की है.

    गुटेरेस ने एक बयान जारी कर कहा है कि रफ़ाह में बड़े स्तर पर होने वाले ऑपरेशन के संकेत परेशान करने वाले हैं.

  2. बीबीसी हिंदी के लाइव पन्ने पर आपका स्वागत है.

    6 मई की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें