पहलगाम हमला: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने बुलाई नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार सुबह नेशनल सिक्योरिटी कमेटी की मीटिंग बुलाई है.

सारांश

लाइव कवरेज

कीर्ति रावत, चंदन कुमार जजवाड़े

  1. पहलगाम में पर्यटकों पर चरमपंथी हमले के बाद घाटी से लेकर दिल्ली तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त

    सेनाबल

    इमेज स्रोत, ANI

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए चरमपंथी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख़्त कर दी गई है.

    अधिकारियों ने बताया कि यह क़दम एहतियात के तौर पर उठाया गया है.

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर चरमपंथी हमला हुआ. इस हमले में चरमपंथियों ने पर्यटकों पर फ़ायरिंग की, जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

    दिल्ली पुलिस ने हमले के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है.

    ख़ासतौर पर पर्यटक स्थलों और शहर की सीमाओं पर कड़ी जांच और निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत पकड़ी जा सके.

    उधर घाटी में सुरक्षाकर्मी जगह-जगह वाहनों की तलाशी ले रहे हैं और सड़कों व्यापक बैरिकेडिंग की गई है.

    जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों से हमले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आ रहे हैं. पहलगाम में भी कुछ लोगों ने कैंडल मार्च हमले का ग़ुस्सा ज़ाहिर किया है.