पुतिन के चीन दौरे पर सबकी निगाहें
रूस और चीन पुराने दोस्त भी रहे और कुछ हद तक एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी भी.
लेकिन पिछले कुछ समय से इन दोनों मुल्कों की दोस्ती और गहरी हुई है. वजह दोनों का अमेरिका और पश्चिमी देशों से रिश्तों में तनाव.
इसराइल की सेना ने बताया है कि सुरक्षाबलों को तीन बंधकों के शव उत्तरी ग़ज़ा के जबालिया में मिले हैं.
प्रवीण, विकास
रूस और चीन पुराने दोस्त भी रहे और कुछ हद तक एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी भी.
लेकिन पिछले कुछ समय से इन दोनों मुल्कों की दोस्ती और गहरी हुई है. वजह दोनों का अमेरिका और पश्चिमी देशों से रिश्तों में तनाव.

इमेज स्रोत, Getty Images
अमेरिका ने कहा है कि चीन एक ही वक्त में यूरोप और रूस दोनों के साथ अच्छे संबंध नहीं रख सकता है.
अमेरिका का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के चीन दौरे पर हैं और बीते कल रूसी राष्ट्रपति की मुलाक़ात चीनी राष्ट्रपति से हुई है.
अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल से रूस और चीन के संबंधों पर सवाल पूछा गया था.
जिसके जवाब में वेदांत पटेल ने कहा, ''आप दोनों तरफ नहीं हो सकते हैं. एक तरफ चीन यूरोप के साथ अच्छे संबंध बनाकर चलता है और दूसरी तरफ वह रूस को सहयोग करता है. रूस यूरोप की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है.''
''यूक्रेन के साथ जंग में चीन रूस की मदद कर रहा है. हम इस मुद्दे को उठाते रहे हैं और हमने इसकी आलोचना भी की है.''
वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिगपिंग ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग का राजनीतिक समाधान होना चाहिए.
शी जिगपिंग ने यह बात पुतिन के साथ मुलाक़ात के दौरान कही.

इमेज स्रोत, ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी.
पश्चिम बंगाल के तामलुक में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि इंडिया गठबंधन अगली सरकार बनाने में कामयाब होगा.
ममता बनर्जी ने कहा, ''पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग पर हमारा कोई समझौता नहीं है. लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में मैं मदद करूंगी.''
''इंडिया गठबंधन अगली सरकार बनाने जा रहा है और मैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा हूं.''
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सभी 42 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है. हालांकि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सीपीएम के साथ गठबंधन किया है.
2019 के लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ी थी और 24 सीटों पर जीत दर्ज़ करने में कामयाब रही थी.

इमेज स्रोत, Getty Images
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के चीन के दौरे पर हैं.
पुतिन गुरुवार को चीन पहुंचे और उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाक़ात की. दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच 'महत्वपूर्ण' संबंधों पर बात हुई.
शी जिनपिंग ने कहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का राजनीतिक समाधान होना चाहिए.
हालांकि शी जिनपिंग ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया कि वो समाधान किस तरह का होगा.
पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पुतिन चीन के दौरे पर पहुंचे हैं.
पिछले कुछ दिनों से पुतिन पश्चिमी देशों पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगा रहे हैं.
रूस और यूक्रेन के बीच दो साल से अधिक समय से युद्ध छिड़ा हुआ है. इस युद्ध की वजह से अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं.
हालांकि इस दौरान चीन रूस की आर्थिक स्थिति संभालने में मददगार साबित हुआ है.
बीबीसी हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है.
16 मई की ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.