पीएम मोदी बोले, 'रोजी-रोटी छीन रहे हैं घुसपैठिए'

इमेज स्रोत, DDNEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "देशवासियों, मैं आज देश के सामने एक चिंता, एक चुनौती को लेकर आगाह करना चाहता हूं."
"एक षडयंत्र, एक सोची समझी साज़िश के तहत देश की डेमोग्राफ़ी को बदला जा रहा है. एक नए संकट के बीज बोए जा रहे हैं."
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "ये घुसपैठिए, मेरे देश के नौजवानों की रोज़ी-रोटी छीन रहे हैं. मेरे देश की बहन बेटियों को निशाना बना रहे हैं. ये बर्दाश्त नहीं होगा."
"ये घुसपैठिए, भोले भाले आदिवासियों को भ्रमित करके उनकी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं. ये देश सहन नहीं करेगा."
नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब सीमावर्ती क्षेत्रों में डेमोग्राफ़ी परिवर्तन होता है तब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए संकट पैदा होता है."
"देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकट पैदा करते हैं और सामाजिक तनाव के बीज बो देता है."
"कोई भी अपना देश घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता है तो हम भारत को कैसे कर सकते हैं?"
उन्होंने कहा, "इसके लिए हाई पावर डेमोग्राफी मिशन शुरू करने का फैसला किया है."








