अमेरिका पहुंचे कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी

कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं.

सारांश

लाइव कवरेज

सुरभि गुप्ता, कीर्ति रावत

  1. मेट गाला 2025 में शाहरुख़ ख़ान का डेब्यू, और कौन से बॉलीवुड स्टार पहुंचे

    मेट गाला 2025 में शाहरुख खान

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, शाहरुख़ ख़ान ने इस दौरान अपना सिग्नेचर पोज़ भी दिया.

    बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ ख़ान ने साल की सबसे बड़ी फ़ैशन नाइट, मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया है.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शाहरुख़ मेट गाला में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं.

    शाहरुख़ के अलावा, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.

    कियारा आडवाणी भारतीय डिज़ाइनर गौरव गुप्ता के गाउन में नज़र आईं.

    कियारा आडवाणी

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, कियारा आडवाणी

    वहीं दिलजीत दोसांझ महाराजा लुक में मेट गाला पहुंचे.

    फ़ैशन की दुनिया के सबसे बड़े आयोजनों में से एक मेट गाला, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ आर्ट में चल रहा है.

    दिलजीत दोसांझ

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, दिलजीत दोसांझ

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया.

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

    इमेज स्रोत, Getty Images

    इमेज कैप्शन, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

    यह कार्यक्रम म्यूज़ियम के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए पैसे जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है.

    इस साल मेट गाला की थीम है, 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल'.

  2. इसराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने ग़ज़ा पर 'क़ब्ज़ा' करने की योजना को मंज़ूरी दी

    इसराइली सेना

    इमेज स्रोत, REUTERS

    इमेज कैप्शन, इसराइली सेना ने ग़ज़ा में अपने अभियान को 'तेज़ करने' के लिए हज़ारों रिज़र्व सैनिकों को बुलाना शुरू कर दिया है.

    एक इसराइली अधिकारी के मुताबिक़ इसराइल की सुरक्षा कैबिनेट ने हमास के ख़िलाफ़ अपने सैन्य हमले का विस्तार करने की योजना को मंज़ूरी दे दी है.

    अधिकारी के मुताबिक़ इसमें ग़ज़ा पर 'कब्ज़ा' करना शामिल है.

    इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि कैबिनेट ने हमास को नष्ट करने और उसके बाकी बंधकों को बचाने के लिए 'बलपूर्वक अभियान' चलाने का फैसला किया है.

    नेतन्याहू ने कहा कि ग़ज़ा की 21 लाख आबादी को 'बचाने के लिए स्थानांतरित किया जाएगा.'

    कैबिनेट ने प्राइवेट कंपनियों के ज़रिए मदद पहुंचाने की योजना को भी सैद्धांतिक रूप से मंज़ूरी दी है.

    इससे दो महीने की नाकाबंदी ख़त्म होगी, जिसके बारे में संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि नाकाबंदी से ग़ज़ा में खाद्य की गंभीर कमी पैदा हो गई है.

  3. नमस्कार!

    बीबीसी हिंदी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुरभि गुप्ता अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगी.

    कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

    कल की कुछ अहम ख़बरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें.